Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Viral Video:फतेहपुर में वायरल वीडियो से पुलिस महकमें में हड़कंप डीज़ल चोर सरगना ने बताई पूरी सेटिंग

Fatehpur Viral Video:फतेहपुर में वायरल वीडियो से पुलिस महकमें में हड़कंप डीज़ल चोर सरगना ने बताई पूरी सेटिंग
Fatehpur Viral Video

फतेहपुर में एक वायरल वीडियो ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है.वायरल वीडियो में डीजल चोर सरगना इस धंधे के पूरे सिंडिकेट का खुलासा कर रहा है. वह बता रहा है कि कितना रुपया पुलिस में किस किस को दे रहा है.पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर. Viral Video Fatehpur Latest News

Fatehpur News: माफियाओं का पुलिस के साथ कैसे गठजोड़ चलता है इसका खुलासा फतेहपुर में एक वायरल वीडियो से हुआ है.वायरल वीडियो में दिख रहा व्यक्ति हाइवे में टैंकरों से डीजल पेट्रोल की चोरी करने वाले गैंग का सरगना बताया जा रहा है.वीडियो ज़िले के औंग थाना क्षेत्र का है.हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि युगान्तर प्रवाह नहीं करता है.

क्या है वायरल वीडियो में..

एक गाड़ी के भीतर स्टिंग ऑपरेशन की तरह बनाए गए वीडियो में सामने बैठा एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति (जिसे डीजल चोर सरगना कहा जा रहा है) गाड़ी में ही बैठे दो लोगों से बातचीत कर रहा है.जिसमें वह बताता है कि सम्बंधित थाने के एसओ से लेकर सीओ तक इस धंधे में शामिल हैं.सबका हिस्सा पहुँचता है.हल्के के दरोगा, स्वाट टीम भी सेट हैं.

वह 50000 रुपए देने की बात भी वीडियो में कह रहा है.वह यह भी बताता है कि उसका नाम कानपुर औऱ फतेहपुर में कुछ मुकदमों में था.लेकिन पुलिस से सेटिंग करके 50000 रूपयों में अपना नाम हटवा लिया है. वह जेब से एक डायरी निकालता है जिसमें एक नाम औऱ मोबाइल नम्बर दिखाता है.

Read More: UPPCL News: फतेहपुर के अधिशासी अभियंता निलंबित, बरेली के अफसर को प्रतिकूल प्रविष्टि, बिजली कनेक्शन में देरी पर बड़ी कार्रवाई

उल्लेखनीय है कि डीज़ल पेट्रोल भरकर ले जाने वाले टैंकरों से चोरी हाइवे में हमेशा से होती रही है.कई बार चोर पकड़े गए लेकिन यह खेल पुलिस की मिलीभगत से ही हमेशा से होता रहा है.

Read More: Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

(वायरल वीडियो आप इसी ख़बर की शुरुआत में देख सकते हैं.)

Read More: Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा

Tags:

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us