Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur District Hospital News:फतेहपुर जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर की अचानक हुई मौत

Fatehpur District Hospital News:फतेहपुर जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर की अचानक हुई मौत
Fatehpur News:डॉक्टर जीशान अली (फाइल फोटो)

फतेहपुर जिला अस्पताल की आयुष विंग में तैनात यूनानी डॉक्टर जीशान अली गुरुवार को अपने बिस्तर पर मृत पाए गए.बताया जा रहा है कि मौत की वज़ह हार्ट अटैक है.लेकिन पत्नी के आरोपों से हड़कम्प मच गया है. Fatehpur District Hospital News Dr Jishan Ali Death

Fatehpur District Hospital News In Hindi:फतेहपुर जिला अस्पताल के आयुष विंग में तैनात चिकित्सक (यूनानी) जीशान अली गुरुवार सुबह अपने आवास में बिस्तर पर मृत पाए गए.बताया जा रहा है कि मौत की वज़ह हार्ट अटैक है.

एनएचएम टीम की चर्चा..

शहर के बाकरगंज इलाक़े में रहने वाले डॉक्टर जीशान अली मूल रूप से खखरेरू के रहने वाले हैं. स्वास्थ्य विभाग में साल 2010 में संविदा पर नियुक्त हुए थे. 2012 से फतेहपुर जिला अस्पताल में तैनात थे. Fatehpur News

पत्नी जमीलुंन निशा के मुताबिक बीते दिन अस्पताल में नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) की टीम लखनऊ से विजिट पर आई थी. Fatehpur District Hospital News

Read More: Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची

ऐसी चर्चा है कि टीम द्वारा डॉक्टर जीशान अली को काम को लेकर दबाव बनाया गया था.नौकरी से हटा देने की धमकी दी गई थी.जिसके चलते जब वह ड्यूटी से वापस घर लौटे थे तो काफ़ी दबाव में थे.रात को ठीक से किसी से बात भी नहीं की थी.औऱ काफ़ी ज़्यादा उलझन महसूस कर रहे थे.थोड़ी देर बाद वह सोने के लिए बिस्तर पर चले गए. Fatehpur UP News

Read More: Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

गुरुवार सुबह 6 बजे जब उनके कमरे में जगाने के लिए  परिजन पहुँचें थे वह बिस्तर में अचेत पड़े थे.आनन फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.Fatehpur News

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा

परिवार की पूरी जिम्मेदारी डॉक्टर जीशान के ऊपर ही थी..

डॉक्टर जीशान अली काफ़ी ग़रीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं.उनके पिता ने किसी तरह जीशान को पढ़ाया था. साल 2010 में स्वास्थ्य विभाग में संविदा पर यूनानी डॉक्टर के रूप में नियुक्त हो गए थे.जिसके बाद घर के हालात कुछ सुधरे थे.अपनी पत्नी औऱ बच्चों की जिम्मेदारी के साथ मां बाप का भी डॉक्टर जीशान अली सहारा थे.उनकी मौत से परिवार के ऊपर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है.परिवार के ऊपर रोटी का संकट खड़ा हो गया है. Fatehpur Dr Jishan Ali

Tags:

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में दीपावली की रात एक दर्दनाक हादसे में 10 वर्षीय मासूम सचिन की जान चली...
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत

Follow Us