
Uttar Pradesh Transfer: यूपी में धड़ाधड़ हो रहे ट्रांसफर ! फतेहपुर में बदले गए ADM न्यायिक और ASP, जानिए किसे मिली नई जिम्मेदारी
Fatehpur News In Hindi
On
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में प्रशासनिक फेरबदल (Transfer) के तहत फतेहपुर (Fatehpur) के एएसपी विजय शंकर मिश्रा का तबादला लखनऊ पीएसी मुख्यालय किया गया है. उनकी जगह महेंद्र पाल सिंह नियुक्त हुए हैं. वहीं एडीएम न्यायिक धीरेंद्र प्रताप को अमरोहा भेजा गया है और बरेली से सुनील कुमार फतेहपुर लाए गए हैं.
UP Fatehpur Transfer: यूपी में प्रशासनिक और पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है. शुक्रवार को 30 पीपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए, जबकि गुरुवार को 51 पीसीएस अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया गया.

फतेहपुर के एएसपी विजय शंकर मिश्रा का हुआ तबादला
जिले में लंबे समय से अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर सेवाएं दे रहे विजय शंकर मिश्रा को शासन ने लखनऊ बुला लिया है. उन्हें अब पीएसी मुख्यालय लखनऊ में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है.


एडीएम न्यायिक भी बदले गए, सुनील कुमार को जिम्मेदारी

नए अधिकारियों से उम्मीदें और जिले की चुनौतियां

सुनील कुमार के पास शहरी प्रशासन का अनुभव है, जिससे न्यायिक व राजस्व मामलों में तेजी की उम्मीद की जा रही है. वहीं महेंद्र पाल सिंह की जांच एजेंसी ईओडब्ल्यू से पृष्ठभूमि उन्हें अपराध के आर्थिक पहलुओं को बेहतर तरीके से समझने में मदद करेगी.
Related Posts
Latest News
07 Nov 2026 09:38:41
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में पत्नी योगमाया की हत्या के मामले में अदालत ने भोजपुरी फिल्म लेखक इंद्रमोहन लोधी और...
