Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP News: फतेहपुर की पांच ग्राम पंचायतें मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना से सम्मानित,Yogi ने कहा आत्मनिर्भर बने गांव

UP News: फतेहपुर की पांच ग्राम पंचायतें मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना से सम्मानित,Yogi ने कहा आत्मनिर्भर बने गांव
फतेहपुर की पांच ग्राम पंचायतों को लखनऊ में किया गया पुरस्कृत

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की राजधानी लखनऊ में राज्य की 370 उत्कृष्ठ ग्राम पंचायतों को प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित किया. साथ ही राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के तहत ग्राम सचिवों को लैपटॉप वितरण और मातृभूमि की योजना के तहत लोगों को गांव के विकास के लिए प्रोत्साहित किया गया. फतेहपुर जिले की पांच ग्राम पंचायतें भी प्रोत्साहन योजना से सम्मानित हुईं.


हाईलाइट्स

  • यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने 370 ग्राम पंचायतों को दिया प्रोत्साहन पुरस्कार
  • राष्ट्रीय ग्राम स्वराज योजना के तहत ग्राम सचिवों को दिए लैपटॉप
  • योगी ने मातृभूमि योजना के तहत विदेश में रहने वाले भारतीयों को अपने गांव क्षेत्र के विकास के लिए प्रो

UP News Fatehpur: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रदेश की 370 उत्कृष्ठ ग्राम पंचायतों को प्रोत्साहन पुरस्कार से सीएम योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित किया. शुक्रवार को राजधानी के इंदिरा भवन में हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने तीन योजनाओं का शुभारंभ किया जिसके तहत मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना,राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना और मातृभूमि योजना शामिल हैं.

इस मौके पर उन्होंने 3145 ग्राम पंचायत सचिवों को राष्ट्रीय ग्राम स्वराज योजना के तहत लैपटॉप वितरित किए साथ विदेशों में रहने वाले भारतीयों को अपने गांव और क्षेत्र के विकास के लिए मातृभूमि योजना में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया.

फतेहपुर की पांच ग्राम पंचायतें प्रदेश में सम्मानित (UP News Fatehpur)

मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना में फतेहपुर की पांच ग्राम पंचायतों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया जिनमें बिरनई ग्राम पंचायत को 11 लाख ,हसऊपुर को 9 लाख ,बीघनपुर को 6 लाख ,मन्झूपुर को 4 लाख साथ ही शाहीपुर को 2 लाख रुपए का पुरुस्कार दिया गया. आपको बतादें कि पुरस्कार की राशि का वितरण ग्राम पंचायतों की ग्रेडिंग के आधार पर किया गया है अर्थात जिस गांव में जितना अच्छा काम उतनी ही उसकी धनराशि. जानकारी के मुताबिक पुरुस्कार की धनराशि ग्राम पंचायत के खाते में जाएगी जिससे गांव के विकास कार्य किए जायेंगे. लखनऊ में हुए कार्यक्रम में ग्राम प्रधानों के साथ जिले के डीपीआरओ उपेंद्र राज सिंह भी सम्मिलित हुए.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में नकाबपोश बदमाशों का धावा, मां-बेटे को तमंचे के बल पर बनाया बंधक, कैश और जेवर लेकर भागे

मातृभूमि योजना के अंतर्गत लोगों को किया प्रोत्साहित (UP News Fatehpur)

Read More: Fatehpur News: पक्के तालाब में नहाते समय डूबा 11वीं का छात्र, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मातृभूमि योजना के तहत देश और विदेश में रहने वाले भारतीयों को अपने गांव अपने क्षेत्र के विकास के लिए प्रोत्साहित किया. योगी ने कहा कि ग्राम पंचायतें सरकार पर निर्भर ना रहें खुद आत्मनिर्भर बने. उन्होंने कहा गांव में लगातार विकास हो रहा है और जब गांव स्मार्ट बनेगा तो आत्मनिर्भरता अपने आप बढ़ जाएगी.

Read More: Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
फतेहपुर में शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था, सड़कों पर कूड़े के ढेर और गड्ढों को देखकर प्रयागराज मंडल के मंडलायुक्त...
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Follow Us