Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Fatehpur News: फतेहपुर के मुराद अली ने पप्पू सिंह बनकर कई महिलाओं से की शादी ! बजरंग दल ने किया विरोध

UP Fatehpur News: फतेहपुर के मुराद अली ने पप्पू सिंह बनकर कई महिलाओं से की शादी ! बजरंग दल ने किया विरोध
फतेहपुर का मुराद अली बन गया पप्पू सिंह. झांसा देकर की हिंदू महिलाओं से शादी: Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में मुराद अली नाम के शख्स ने पप्पू सिंह बनकर एक हिंदू महिला से शादी कर ली. आरोप है कि उसने कई महिलाओं के साथ ऐसा किया है. मामला सदर कोतवाली (Sadar Kotwali) का है. पुलिस एफआईआर दर्ज करते हुए जांच में जुटी है.

UP Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने है. एक महिला ने आरोप लगाते हुए कहा है कि मुराद अली नाम के व्यक्ति ने पप्पू सिंह बनकर झांसा देकर शादी कर ली है और अब उसे प्रताड़ित करता है.

घटना सदर कोतवाली (Sadar Kotwali) क्षेत्र की है. पुलिस एफआईआर दर्ज करते हुए मामले की जांच पड़ताड़ में जुटी हुई है. वहीं बजरंग दल इस मामले को लेकर पुलिस पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहा है. 

प्रेम जाल में फंसाकर महिला से की शादी..निकला मुराद अली 

फतेहपुर (Fatehpur) के सदर कोतवाली (Sadar Kotwali) क्षेत्र की एक महिला ने आरोप लगाया है कि मोहम्मदपुर गौंती, थाना सुल्तानपुर घोष (Sultanpur Ghosh) के मुराद अली ने पप्पू सिंह बनकर झांसा देकर उससे शादी कर है और अब उसे प्रताड़ित करता है.

महिला ने कहा कि उसके पति की मृत्यु के बाद पप्पू सिंह से उसका संपर्क हुआ था उसके बाद दोनों ने शादी कर ली. पीड़िता ने कहा कि कई दिनों बाद जानकारी हुई कि उसका पति पप्पू सिंह नहीं मुराद अली है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में मामूली कहासुनी बनी खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से हमला, 9 घायल, दो की हालत गंभीर

आरोप है कि मुराद उसका उत्पीड़न करता था और उसके जेवरात भी छीन ले गया है साथ ही उसने एक और हिंदू महिला से भी शादी कर ली है. पीड़िता ने बताया कि जब उसने इसका विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई.

Read More: Yogi Adityanath Fatehpur Visit: 25 जुलाई को फतेहपुर आएंगे सीएम योगी, करोड़ों की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास

सऊदी अरब में काम करता है मुराद..कई हिंदू महिलाओं से संबंध 

पीड़ित महिला ने बताया कि पप्पू सिंह उर्फ मुराद अली सऊदी अरब में काम करता है और उसके कई हिंदू महिलाओं से संबंध हैं. महिला का आरोप है कि एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है.

Read More: Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल

सदर कोतवाल तारकेश्वर राय ने कहा कि मामला संबंधित धाराओं में दर्ज कर पूरी जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि महिला और मुराद अली उर्फ पप्पू सिंह से बीस साल पहले शादी हुई थी. जांच के बाद पूरी कार्रवाई की जाएगी. 

बजरंग दल ने कहा लव जिहाद बर्दाश्त नहीं है

हिंदू महिला के साथ हुई इस घटना को बजरंग दल के जिला सह संयोजक धर्मेंद्र सिंह जनसेवक ने लव जिहाद बताया है. उन्होंने कहा कि इस शख्स ने कई हिंदू महिलाओं के साथ गलत तरीके से संबंध बनाए हैं जो कि बर्दाश नहीं किया जाएगा.

धर्मेंद्र ने कहा कि पुलिस अगर इस मामले में कड़ी कार्रवाई नहीं करती है तो बजरंग दल इसका पुरजोर विरोध करेगा और पुलिस कर्मियों पर भी कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों और शासन से शिकायत करेगा.

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us