Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में महिला की 'बोल्डनेस' पर फिदा हुए गुरुजी, भेजे ऐसे मैसेज, उड़ गए होश ! BSA ने किया सस्पेंड

Fatehpur News: फतेहपुर में महिला की 'बोल्डनेस' पर फिदा हुए गुरुजी, भेजे ऐसे मैसेज, उड़ गए होश ! BSA ने किया सस्पेंड
फतेहपुर में एक शिक्षक को मैसेज करना भारी पड़ गया, बीएसए ने किया सस्पेंड (बाएं शिक्षक सुरेश चंद्र सिंह फाइल फोटो) दाएं प्रतीकात्मक फोटो: Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में एक प्रधानाध्यापक एक महिला की बोल्डनेस पर ऐसा फिदा हुए कि तहलका मच गया. मामला भिटौरा ब्लॉक के प्राइमरी स्कूल बसोहनी का है. BSA ने शिक्षक को सस्पेंड कर दिया है. 

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में एक शिक्षक का महिला से अभद्र मैसेज करना भारी पड़ गया. मामला भिटौरा ब्लॉक के बसोहनी प्राथमिक विद्यालय का है. बताया जा रहा है कि स्कूल के मास्टर साहब सुरेश चंद्र सिंह एनजीओ की महिला से ऐसी बातें कर बैठे कि उनकी नौकरी पर बन आई. मामला इतना बिगड़ा कि बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) को खुद दखल देना पड़ा और आखिरकार गुरुजी को सस्पेंड कर दिया गया. 

महिला को देखते ही फिदा हुए गुरू जी

फतेहपुर (Fatehpur) के भिटौरा ब्लॉक अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय बसोहनी में पक्का तालाब निवासी हेड मास्टर सुरेश चंद्र सिंह के विद्यालय में बीते 28 जनवरी को एक एनजीओ की टीम स्कूल निरीक्षण के लिए आई थी.

टीम में शामिल एक महिला से प्रधानाध्यापक की बहस हो गई. लेकिन कहानी में असली ट्विस्ट तो अगले दिन आया, जब पचास का आंकड़ा पार कर चुके गुरुजी का दिल 'धड़क' उठा और उन्होंने महिला को व्हाट्सएप पर कुछ ऐसा लिख दिया कि बवाल मच गया. 

टीचर ने भेजे 'स्पेशल मैसेज' भड़क उठी महिला 

फिल्मी स्टाइल में पहली मुलाकात में झड़प हो गई फिर प्रधानाध्यापक का दिल ऐसा धड़का कि व्हाट्सऐप पर मैसेज भेज दिया. मैसेज में शिक्षक भावना में बहते हुए कह रहे हैं कि "कल आप मेरे विद्यालय आईं, मुझे बहुत अच्छा लगा. आपका बोल्ड रूप काबिले तारीफ था. आप जितनी सुंदर हैं, उतनी ही काबिल भी हैं. सच कहूं तो आप मुझे बहुत प्यारी लगीं और आपसे मिलने का मन कर रहा है" बस फिर क्या था! महिला ने यह मैसेज पढ़ते ही आगबबूला होकर अधिकारियों से शिकायत कर डाली.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में बच्चों की कहासुनी के बाद भिड़े परिजन, 11 लोगों पर मुकदमा, मारपीट का वीडियो वायरल

BSA ने तुरंत लिया एक्शन, सस्पेंड हुए गुरू जी

शिकायत मिलते ही BSA भारती त्रिपाठी ने तुरंत एक्शन लिया और 10 मार्च को प्रधानाध्यापक से जवाब मांगा. लेकिन गुरुजी जवाब देने में भी घुमा-फिराकर बातें करने लगे.

Read More: Fatehpur News: किसानों की खाद पर कालाबाजारी का खेल! फतेहपुर में छापेमारी, 173 बोरी खाद सीज, दर्ज हुआ मुकदमा

आखिरकार 11 मार्च को उन्हें पेश होने का आखिरी मौका दिया गया, लेकिन जब वहां भी कोई संतोषजनक सफाई नहीं मिली तो 12 मार्च को आदेश जारी कर उन्हें सस्पेंड कर दिया गया साथ ही पूरे मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) ऐंराया को सौंप दी गई.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में ग्राम विकास अधिकारी के खाते से गायब हो गएं लाखों रुपए ! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us