Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में 8.8 लाख की लागत से बनी सड़क ! ग्रामीणों में खुशी की लहर, अमित ने कहा सेवा ही लक्ष्य 

Fatehpur News: फतेहपुर में 8.8 लाख की लागत से बनी सड़क ! ग्रामीणों में खुशी की लहर, अमित ने कहा सेवा ही लक्ष्य 
फतेहपुर के भिटौरा ब्लॉक में 8.8 लाख की से बनी सड़क, अमित तिवारी ने किया उद्घाटन: Image Yugantar Pravah

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) जिले के भिटौरा ब्लॉक स्थित हैबतपुर गांव के महादेवपुर मजरे में क्षेत्र पंचायत निधि से 8.8 लाख की लागत से 150 मीटर पक्की सड़क का निर्माण हुआ. ब्लॉक प्रमुख अमित तिवारी ने इसका उद्घाटन किया.

Fatehpur News: फतेहपुर के विकासखंड भिटौरा के ग्राम हैबतपुर के मजरा महादेवपुर में सोमवार को ग्रामीणों को बहुप्रतीक्षित सौगात मिली. क्षेत्र पंचायत निधि से लगभग 8.8 लाख रुपए की लागत से बनी 150 मीटर लंबी पक्की सड़क का विधिवत लोकार्पण किया गया.

उद्घाटन कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख अमित तिवारी ने नारियल फोड़कर और फीता काटकर इस सड़क को ग्रामीणों को समर्पित किया. मौके पर गांव में विकास को लेकर गूंजते नारों और तालियों से माहौल उत्सव जैसा हो गया.

अब हर मौसम में होगा सुगम आवागमन, ग्रामीणों को राहत

गांववासियों के अनुसार यह रास्ता बरसों से कच्चा था, जिससे बारिश में कीचड़ और गर्मी में धूल की मार झेलनी पड़ती थी. खासकर बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों के लिए यह रास्ता मुसीबत बन जाता था. अब इस पक्की सड़क के निर्माण से हर मौसम में सुगम आवागमन संभव हो गया है. यह सड़क गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ती है और ग्रामीणों की जीवनशैली में अहम बदलाव लाएगी.

सेवा ही हमारा धर्म: ब्लॉक प्रमुख अमित तिवारी

इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख अमित तिवारी ने कहा, “गांव का विकास ही मेरी प्राथमिकता है. जनता की सेवा करना मेरा कर्तव्य ही नहीं, बल्कि धर्म है” उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार की मंशा है कि हर गांव को पक्की सड़क, बिजली, पानी और स्वास्थ्य सुविधाएं मिले. क्षेत्र पंचायत निधि का हर पैसा जनता की भलाई में खर्च हो, यही हमारा प्रयास है.

Read More: Fatehpur News: तेजस द्विवेदी मौत प्रकरण में प्रधानाचार्य गिरफ्तार ! प्रबंधक राकेश त्रिवेदी फरार, पसलियों में मिला फ्रैक्चर

ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य भी रहे मौजूद

सड़क लोकार्पण कार्यक्रम में ग्राम प्रधान स्वामी शरण पाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य रिंकू, सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी व क्षेत्रवासी मौजूद रहे. सभी ने मिलकर इस पहल की सराहना की और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया.

Read More: Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क बनने पर हर्ष जताते हुए कहा कि अब बच्चों को स्कूल जाने, किसानों को खेत तक पहुंचने और मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में कोई बाधा नहीं आएगी.

Read More: Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

उन्होंने ब्लॉक प्रमुख और प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया. इस सड़क निर्माण ने न सिर्फ महादेवपुर की तस्वीर बदली है, बल्कि ग्रामीणों के मन में भरोसे का दीप भी जलाया है कि उनका गांव अब वाकई विकास की राह पर बढ़ चुका है.

Latest News

Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में सोमवार सुबह कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया. सदर कोतवाली क्षेत्र के...
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री

Follow Us