Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Marriage News: फतेहपुर में शादी की खुशियां मातम में बदली ! विदाई के समय दूल्हे की मौत से टूटा परिवार

Fatehpur Marriage News: फतेहपुर में शादी की खुशियां मातम में बदली ! विदाई के समय दूल्हे की मौत से टूटा परिवार
फतेहपुर में विदाई के दौरान अचानक दूल्हे की मौत (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में एक शादी उस वक्त मातम में बदल गई जब विदाई के दौरान दूल्हा बेहोश होकर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई. यह दिल दहला देने वाली घटना दोनों परिवारों के लिए गहरे सदमे का कारण बन गई और विदाई भी नहीं हो सकी.

Fatehpur Marriage News: एक शादी जो हंसी-खुशी के माहौल में चल रही थी, अचानक ऐसा मोड़ लेगी, किसी ने सोचा भी नहीं था. यूपी के फतेहपुर जिले में विदाई के समय दूल्हे की अचानक मौत हो गई, जिससे शादी समारोह शोक सभा में बदल गया. घटना औंग थाना (Aung Thana) क्षेत्र की है. बताया जा रहा है कि दूल्हे को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया जा रहा है था लेकिन रास्ते में ही उसकी सांसे थम गईं. इस घटना से दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है.

शादी की सभी रस्में पूरी, विदाई के समय अचानक हुई घटना

फतेहपुर (Fatehpur) के औंग थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने अपनी बेटी की शादी कानपुर नगर (Kanpur Nagar) के नौबस्ता निवासी श्याम सुंदर के बेटे मोनू गौतम से तय की थी. रविवार की रात बारात धूमधाम से गांव पहुंची. बारातियों और घरातियों ने मिलकर सभी रस्मों को हंसी-खुशी के साथ पूरा किया.

देर रात तक संगीत, नृत्य और भोजन का दौर चलता रहा. सोमवार की सुबह जब दुल्हन की विदाई का समय आया तो सभी रिश्तेदार भावुक हो उठे. दुल्हन आंसुओं के साथ विदाई की कार में बैठ चुकी थी, तभी अचानक दूल्हा मोनू गौतम बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा. वहां मौजूद लोग पहले इसे सामान्य कमजोरी समझते रहे लेकिन जब उसकी हालत बिगड़ती गई तो अफरा-तफरी मच गई.

निजी अस्पताल से कानपुर रेफर, लेकिन रास्ते में थम गई सांसें

दूल्हे की बिगड़ती हालत को देखते हुए परिजन उसे तुरंत पास के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे. डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर बताई और मोनू को कानपुर रेफर कर दिया. परिजन उसे कानपुर ले जा ही रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. यह खबर मिलते ही दोनों परिवारों में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में एंटी करप्शन का बड़ा एक्शन, 1 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार हुआ वरिष्ठ लेखा परीक्षक

शादी के पंडाल में छाया मातम, विदाई भी नहीं हो सकी

जश्न से भरा शादी का पंडाल एकाएक सन्नाटे में बदल गया. रिश्तेदार, दोस्त, और गांववाले स्तब्ध रह गए. दूल्हे की मौत के कारण दुल्हन की विदाई भी रद्द कर दी गई. दुल्हन सदमे में है और परिजन भी गहरे दुख में डूबे हुए हैं. जिस लड़की को विदा कर अपने घर भेजना था, वह अब वहीं बैठी आंसू बहा रही है. स्थानीय लोगों के अनुसार, मोनू बिल्कुल स्वस्थ था और उसे किसी प्रकार की बीमारी नहीं थी. अचानक हुई मौत ने सभी को चौंका दिया है. 

Read More: Fatehpur News: जब फहमीदा ने पूछा- कहां गई योगी सरकार? दबंगों की धमकी से घर छोड़ने को मजबूर दंपति, पुलिस पर संरक्षण देने का आरोप

Latest News

Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के आवास विकास में सुधा आई केयर सेंटर का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम की मुख्य...
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

Follow Us