Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में आईटीआई प्रिंसिपल पर दर्ज हुआ मुकदमा ! छात्रों के भविष्य से हो रहा था खिलवाड़, जानिए मामला

फतेहपुर के एसबीएस एजूटेक आईटीआई मलवां के प्रिंसिपल पर मुकदमा (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) जिले के निजी संस्थान एसबीएस एजूटेक आईटीआई मलवां में नकल और साक्ष्य मिटाने का बड़ा मामला सामने आया है. जांच में दोषी पाए जाने के बाद संस्था के प्रधानाचार्य मनोज सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है.

Fatehpur News Today: यूपी के फतेहपुर जिले में चल रहे निजी आईटीआई संस्थानों की गतिविधियों पर सवाल खड़े हो गए हैं. एसबीएस एजूटेक आईटीआई, मलवां में आयोजित प्रयोगात्मक परीक्षा के दौरान नकल कराए जाने और फिर सीसीटीवी फुटेज से छेड़छाड़ किए जाने का गंभीर आरोप सामने आया है. मामले की जांच के बाद राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित संस्थान के प्रधानाचार्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है.

औचक निरीक्षण में खुली पोल, सीसीटीवी फुटेज ने खोले राज

जानकारी के मुताबिक बीते 23 जुलाई को सीडीओ, निदेशक उद्योग, परियोजना अधिकारी और राजकीय आईटीआई फतेहपुर के नोडल प्रधानाचार्य शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने मलवां स्थित एसबीएस एजूटेक आईटीआई का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों का फोकस परीक्षा की पारदर्शिता और वर्कशॉप की स्थिति पर था.

जब 17 से 22 जुलाई के बीच हुई प्रयोगात्मक परीक्षा की सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई तो उसमें नकल कराए जाने की पुष्टि हुई. इस पर जब पूरी फुटेज की मांग की गई तो संस्थान के प्रधानाचार्य मनोज सिंह ने पहले टालमटोल किया और फिर शाम 6 बजे का हवाला देकर डाटा देने से मना कर दिया.

साक्ष्य मिटाने की साजिश, रिकॉर्डिंग से छेड़छाड़ की पुष्टि

बताया जा रहा है कि अगले दिन यानी 24 जुलाई को दोबारा सीसीटीवी फुटेज मंगाई गई तो अधिकारियों को चौंकाने वाली जानकारी मिली. 17 से 23 जुलाई सुबह 11 बजे तक की सारी रिकॉर्डिंग डिलीट पाई गई. सिर्फ 24 जुलाई की सुबह 11 बजे के बाद की ही फुटेज उपलब्ध थी.

Read More: Fatehpur News: भतीजे के इश्क में घर से फरार हुई चाची ! टूटी रिश्तों की मर्यादा, गांव में मचा हड़कंप

इससे स्पष्ट हो गया कि परीक्षा के दौरान हुए नकल के साक्ष्य जानबूझकर मिटाए गए. अधिकारियों ने इसे परीक्षा प्रणाली की गंभीर अवमानना और धोखाधड़ी मानते हुए सख्त कार्रवाई की सिफारिश की.

Read More: Lucknow News: कंबलों में लिपटी संवेदनाएं ! जननायक सुजीत पाण्डेय की स्मृति में मानवता का संगम, खिले लोगों के चेहरे

छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहा है संस्थान 

शासन की गाइडलाइन के विरुद्ध संस्थान बिना सही प्रक्रियाओं और पारदर्शिता के चलाया जा रहा था. निजी आईटीआई संचालन में कई अनियमितताएं पाई गईं. जब सफाई मांगी गई तो प्रधानाचार्य मनोज सिंह ने असहयोगात्मक रवैया अपनाया और असत्य बयान दिए. जांच में साफ हुआ कि परीक्षा की पूरी प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो रहे हैं जिससे छात्रों के भविष्य के साथ भी खिलवाड़ हुआ.

Read More: Fatehpur News: मंडल स्तरीय युवा उत्सव में फतेहपुर की बेटी अक्षिता शुक्ला ने रचा इतिहास, कहानी लेखन में प्रथम स्थान

राजकीय आईटीआई प्रिंसिपल की तहरीर पर मुकदमा

राजकीय आईटीआई फतेहपुर के प्रधानाचार्य शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने मलवां थाने में तहरीर दी जिसमें साफ तौर पर संस्थान के प्रधानाचार्य मनोज सिंह पर नकल कराने, साक्ष्य छिपाने और डाटा से छेड़छाड़ के आरोप लगाए गए हैं. इस पर थाना प्रभारी विकास सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मनोज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच जारी है.

पारदर्शिता पर सीधा प्रहार, क्या नकल के भरोसे चल रहे संस्थान

पूरे घटनाक्रम ने निजी संस्थानों में परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं. अधिकारियों का कहना है कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है और ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई की जाएगी. इस घटना से छात्रों के मन में भी डर और असमंजस की स्थिति उत्पन्न हुई है जिससे उनके भविष्य पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है.

27 Jul 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

Fatehpur News: फतेहपुर में आईटीआई प्रिंसिपल पर दर्ज हुआ मुकदमा ! छात्रों के भविष्य से हो रहा था खिलवाड़, जानिए मामला

Fatehpur News In Hindi

Fatehpur News Today: यूपी के फतेहपुर जिले में चल रहे निजी आईटीआई संस्थानों की गतिविधियों पर सवाल खड़े हो गए हैं. एसबीएस एजूटेक आईटीआई, मलवां में आयोजित प्रयोगात्मक परीक्षा के दौरान नकल कराए जाने और फिर सीसीटीवी फुटेज से छेड़छाड़ किए जाने का गंभीर आरोप सामने आया है. मामले की जांच के बाद राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित संस्थान के प्रधानाचार्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है.

औचक निरीक्षण में खुली पोल, सीसीटीवी फुटेज ने खोले राज

जानकारी के मुताबिक बीते 23 जुलाई को सीडीओ, निदेशक उद्योग, परियोजना अधिकारी और राजकीय आईटीआई फतेहपुर के नोडल प्रधानाचार्य शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने मलवां स्थित एसबीएस एजूटेक आईटीआई का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों का फोकस परीक्षा की पारदर्शिता और वर्कशॉप की स्थिति पर था.

जब 17 से 22 जुलाई के बीच हुई प्रयोगात्मक परीक्षा की सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई तो उसमें नकल कराए जाने की पुष्टि हुई. इस पर जब पूरी फुटेज की मांग की गई तो संस्थान के प्रधानाचार्य मनोज सिंह ने पहले टालमटोल किया और फिर शाम 6 बजे का हवाला देकर डाटा देने से मना कर दिया.

साक्ष्य मिटाने की साजिश, रिकॉर्डिंग से छेड़छाड़ की पुष्टि

बताया जा रहा है कि अगले दिन यानी 24 जुलाई को दोबारा सीसीटीवी फुटेज मंगाई गई तो अधिकारियों को चौंकाने वाली जानकारी मिली. 17 से 23 जुलाई सुबह 11 बजे तक की सारी रिकॉर्डिंग डिलीट पाई गई. सिर्फ 24 जुलाई की सुबह 11 बजे के बाद की ही फुटेज उपलब्ध थी.

इससे स्पष्ट हो गया कि परीक्षा के दौरान हुए नकल के साक्ष्य जानबूझकर मिटाए गए. अधिकारियों ने इसे परीक्षा प्रणाली की गंभीर अवमानना और धोखाधड़ी मानते हुए सख्त कार्रवाई की सिफारिश की.

छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहा है संस्थान 

शासन की गाइडलाइन के विरुद्ध संस्थान बिना सही प्रक्रियाओं और पारदर्शिता के चलाया जा रहा था. निजी आईटीआई संचालन में कई अनियमितताएं पाई गईं. जब सफाई मांगी गई तो प्रधानाचार्य मनोज सिंह ने असहयोगात्मक रवैया अपनाया और असत्य बयान दिए. जांच में साफ हुआ कि परीक्षा की पूरी प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो रहे हैं जिससे छात्रों के भविष्य के साथ भी खिलवाड़ हुआ.

राजकीय आईटीआई प्रिंसिपल की तहरीर पर मुकदमा

राजकीय आईटीआई फतेहपुर के प्रधानाचार्य शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने मलवां थाने में तहरीर दी जिसमें साफ तौर पर संस्थान के प्रधानाचार्य मनोज सिंह पर नकल कराने, साक्ष्य छिपाने और डाटा से छेड़छाड़ के आरोप लगाए गए हैं. इस पर थाना प्रभारी विकास सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मनोज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच जारी है.

पारदर्शिता पर सीधा प्रहार, क्या नकल के भरोसे चल रहे संस्थान

पूरे घटनाक्रम ने निजी संस्थानों में परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं. अधिकारियों का कहना है कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है और ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई की जाएगी. इस घटना से छात्रों के मन में भी डर और असमंजस की स्थिति उत्पन्न हुई है जिससे उनके भविष्य पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है.

Latest News

उत्तर प्रदेश में 10 लाख तक की रजिस्ट्री में बड़ी छूट: सरकार खत्म करेगी पैन-आधार की अनिवार्यता, क्या होगा नया नियम उत्तर प्रदेश में 10 लाख तक की रजिस्ट्री में बड़ी छूट: सरकार खत्म करेगी पैन-आधार की अनिवार्यता, क्या होगा नया नियम
उत्तर प्रदेश सरकार 10 लाख रुपये तक की संपत्ति की रजिस्ट्री में पैन और आधार की अनिवार्यता में छूट देने...
Aaj Ka Rashifal 12 March 2026: गुरु की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम, जानिए मेष से मीन का राशिफल
फतेहपुर में बंद कमरे का खौफनाक सच: जहर, चाय के कप और खून से सनी ब्लेडें...मां-बेटे समेत तीन की मौत, सुसाइड नोट ने खोले कई राज
यूपी में जमीन रजिस्ट्री के नियम सख्त, अब असली मालिक ही बेच सकेगा संपत्ति, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी
फतेहपुर में शादी से पहले गायब हुआ दूल्हा, दहलीज पर बैठी दुल्हन देखती रही रास्ता, एक फोन कॉल ने तोड़ दिया सपना
आज का राशिफल 11 मार्च 2026: मेष से लेकर मीन तक क्या कहता है आपका राशिफल, जानिए किसे मिलेगा सौभाग्य
Fatehpur News: फतेहपुर नगर पालिका क्षेत्र में विकास की मांग ! सड़क से लेकर पार्क तक, जाने क्या है इस प्रस्ताव में

Follow Us