Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Holi Health Tips : होली पर स्वास्थ्य का रखें ध्यान ये लापरवाही आपको कर देगी बीमार जानें फतेहपुर के डॉक्टर की सलाह

Holi Health Tips : होली पर स्वास्थ्य का रखें ध्यान ये लापरवाही आपको कर देगी बीमार जानें फतेहपुर के डॉक्टर की सलाह

Holi Health Tips: होली का पर्व नजदीक है, आपका स्वास्थ्य होली की खुशियों में कहीं खलल न डाल दे, इसके लिए आपको सचेत रहने की आवश्यकता है. फतेहपुर जिला अस्पताल के आयुष केंद्र में तैनात वरिष्ठ डॉक्टर के. के. पांडेय ने युगान्तर प्रवाह से ख़ास बातचीत करते हुए क्या कुछ बताया आइए जानते हैं.


हाईलाइट्स

  • होली पर न हो बीमार करें ये काम..
  • डॉक्टर के.के.पांडेय की होली पर क्या है सलाह ?
  • होली पर रंगों से होने वाले नुकसान से बचाएं जान

Holi Health Tips : होली का पर्व नजदीक है. रंगों के इस पर्व में अपने स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें. खान पान का विशेष ध्यान रखें क्योंकि जरा  सी लापरवाही आपका स्वास्थ्य ख़राब कर पूरे त्योहार का मज़ा किरकिरा कर सकती है. 

आप सबकी सेहत का ध्यान रखने के लिए हमने फतेहपुर (Fatehpur) जिला अस्पताल के आयुष विभाग में तैनात वरिष्ठ डॉक्टर के.के. पाण्डेय से ख़ास बातचीत की. उन्होंने क्या कुछ कहा आइए जानते हैं.

के.के. पांडेय ने बताया कि होली औऱ आर्युवेद का गहरा नाता है क्योंकि हमारा शरीर पांच तत्वों से मिलकर बना है ये पांच तत्व हैं पृथ्वी, आकाश, वायु, जल औऱ अग्नि. शरीर मे तीन दोष होते हैं कफ़, पित्त औऱ वात. 

उन्होंने आगे कहा कि जब इनमें असंतुलन होता है तभी हमारे शरीर मे बीमारी पैदा होती है. वह बताते हैं आयुर्वेद में हर मौसम के अनुसार रहन सहन औऱ आहार सम्बन्धी नियम बताए गए हैं.

Read More: Fatehpur News: धन्य है! फतेहपुर PWD कार्यालय में फहरा दिया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज का आपमन, बचते रहे जिम्मेदार

होली पर विशेष रुप से रहें सावधान...

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में अब व्हाट्सऐप पर मिलेगी एफआईआर की कॉपी, एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने लागू की नई व्यवस्था

होली का पर्व बसंत ऋतु में होता है. ठंड का मौसम विदा ले रहा होता है और गर्मियों की शुरुआत हो रही होती है ऐसे में बीमार होने का ख़तरा बढ़ जाता है. इस मौसम में कफ़ से जुड़ी बीमारियां बढ़ जाती हैं. 

Read More: Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा

होली पर करें हर्बल रंगों का प्रयोग...

होली रंगों का त्योहार है, बाजार में केमिकल वाले रंग खूब मिल रहे हैं जिनका प्रयोग आपके लिए घातक साबित हो सकता है. सिंथेटिक रंगों से परहेज़ करें. और जहाँ तक सम्भव हो हर्बल रंगों का प्रयोग करें. 

1- केमिकल वाले रंगों से बचाव के लिए आप होली खेलने से पहले बालों में और पूरे शरीर में सरसों का तेल लगाएं.

2- नारियल के तेल का इस्तेमाल भी आप पूरे शरीर में कर सकते हैं.

3- रंग खेलने के बाद नीम के पत्ती पानी मे उबालकर उसी पानी से नहाएं.

4- गुलाब जल औऱ खीरा पीसकर लगाएं.

खान पान में भी सावधानी रखें, कोशिश करें त्योहार के मौक़े पर बाज़ार में मिल रही चीजों को खाने से परहेज करें. घर की बनी मिठाईयां औऱ गुझिया खाएं. रात को हल्का भोजन ही लें. पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें.

स्पष्टीकरण- उपरोक्त जानकारी फतेहपुर जिला अस्पताल के आयुष विभाग में तैनात डॉक्टर के.के. पांडेय द्वारा दी गईं हैं.

Latest News

Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में खागा कोतवाली क्षेत्र के प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर शुक्रवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया....
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम

Follow Us