Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: दूल्हे मियां को चाहिए थी बुलेट ! लड़की पहुंच गई थाने, शादी से पहले रिश्ता पंचर

Fatehpur News: दूल्हे मियां को चाहिए थी बुलेट ! लड़की पहुंच गई थाने, शादी से पहले रिश्ता पंचर
फतेहपुर में शादी से पहले बुलेट की मांग, दर्ज हुई एफआईआर (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में युवक ने शादी से पहले इतना दहेज मांग लिया कि लड़की थाने पहुंच गई. मामला राधानगर थाना (Radha Nagar Thana) क्षेत्र का है. पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. 

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में शादी से पहले वर पक्ष की बुलेट, 1.50 लाख और सोने की चेन की मांग ने एक रिश्ता तोड़ दिया. जब लड़की वालों ने दहेज देने से मना किया तो लड़के वालों ने शादी से इनकार कर दिया.

मामला राधानगर थाना (Radha Nagar Thana) क्षेत्र के एक गांव का है. बताया जा रहा है कि शादी टूटने के बाद लड़की पक्ष ने पहले समझौते की कोशिश की, लेकिन जब बात नहीं बनी तो थाने पहुंच कर मुकदमा दर्ज करवा दिया. 

बुलेट के चलते शादी से किया इनकार, अब कानून का शिकंजा

फतेहपुर (Fatehpur) के राधानगर थाना (Radha Nagar Thana) क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती की शादी थरियांव थाना (Thariyao Thana) क्षेत्र के कोर्रा बुढियापुर गांव के शमशुल से तय हुई थी. बताया जा रहा है कि परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था.

लेकिन तभी लड़के वालों ने बुलेट, 1.50 लाख रुपये नगद और सोने की चेन की मांग कर दी. समझाने-बुझाने की कोशिश हुई, पंचायतें बुलाई गईं, लेकिन दूल्हे मियां अपनी जिद पर अड़े रहे..बुलेट नहीं, तो बारात नहीं

Read More: Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या

पुलिस की नींद एसपी दफ्तर पहुंचने पर टूटी

वर पक्ष की जिद के आगे कन्या पक्ष के लोग बेबस हो गए और उन्होंने थाने का दरवाजा खटखटाया. बताया जा रहा है कि पुलिस ने तहरीर लेने के बाद कार्रवाई नहीं की जिसके बाद पीड़ित पक्ष ने एसपी से शिकायत की. थाना प्रभारी रमेश पटेल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दहेज अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है. 

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज

Latest News

Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के आवास विकास में सुधा आई केयर सेंटर का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम की मुख्य...
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

Follow Us