फतेहपुर गैंगरेप पीड़िता की मंदिर में हुई शादी, मंगेतर ने थामा हाथ और कहा- हर सुख-दुख में निभाऊंगा साथ
फतेहपुर के खागा क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार युवती ने रविवार को तामेश्वर मंदिर में अपने मंगेतर के साथ सात फेरे लेकर नई जिंदगी की शुरुआत की. शादी के बाद युवक ने कहा कि वह हर सुख-दुख में पत्नी का साथ निभाएगा. दोनों परिवारों और पुलिस की मौजूदगी में संपन्न यह विवाह सच्चे प्रेम, सम्मान और साहस की मिसाल बन गया.
Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार युवती ने रविवार को अपने मंगेतर के साथ तामेश्वर मंदिर में विवाह कर जीवन के सबसे कठिन अध्याय के बाद नई शुरुआत की. दोनों परिवारों की मौजूदगी में संपन्न हुए इस विवाह में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस भी तैनात रही. सात फेरों के बाद युवक ने भावुक होकर कहा कि वह अपनी पत्नी का हर सुख-दुख में साथ निभाएगा. इस शादी ने पूरे जिले ही नहीं, बल्कि समाज के सामने यह संदेश रखा कि सच्चा प्रेम किसी घटना या परिस्थिति का मोहताज नहीं होता.
तामेश्वर मंदिर में सात फेरों के साथ शुरू हुआ नया सफर
रविवार को जिले के तामेश्वर मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और सात फेरे लेकर वैवाहिक जीवन की शुरुआत की. समारोह में दोनों पक्षों के परिजन मौजूद रहे. परिवारजनों ने नवदंपति को आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. मंदिर परिसर में भावुक माहौल देखने को मिला.
24 अप्रैल को बाग में हुई थी दर्दनाक वारदात
24 अप्रैल को युवती अपने मंगेतर के साथ खागा कोतवाली क्षेत्र के एक बाग में गई थी. भाजपा कार्यकर्ता बबलू सिंह ने अपने साथियों युवराज सिंह और ललित सिंह के साथ बंधक बना लिया. इसके बाद युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया. इस घटना ने पूरे फतेहपुर जिले को झकझोर दिया था. पीड़िता और उसके परिवार ने साहस के साथ न्याय की लड़ाई लड़ी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.
मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी
सोशल मीडिया पर सराहना, लोगों ने कहा- यही है सच्चा प्रेम
भाजपा नेता और खागा निवासी अखिलेश पांडेय ने विवाह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा कि
खागा की बेटी के साथ हुई पीड़ा के बावजूद उसके मंगेतर ने उसका साथ नहीं छोड़ा. उन्होंने कहा कि तामेश्वर मंदिर में हुआ यह विवाह समाज को यह संदेश देता है कि सच्चा प्रेम परिस्थितियों का मोहताज नहीं होता. जिसे दुनिया सवालों में घेरती है, उसे सम्मान के साथ अपनाना ही असली साहस है.
सोशल मीडिया पर लोगों ने इस जोड़े के निर्णय की सराहना की और इसे प्रेम, विश्वास और सामाजिक सम्मान का प्रेरक उदाहरण बताया.

घटना के बाद पुलिस ने जांच तेज करते हुए मुख्य आरोपी बबलू सिंह को 7 मई को एक मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया. अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की गई. गिरफ्तारी के बाद दोनों ने शादी का निर्णय लिया. शादी के बाद युवक ने कहा कि उसकी पत्नी ने जीवन के सबसे कठिन दौर का सामना किया है, लेकिन अब उसे किसी बात की चिंता करने की जरूरत नहीं है. उसने कहा कि वह हर सुख-दुख में उसका साथ देगा और जीवनभर उसका सम्मान करेगा.