Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur UP News: फतेहपुर की फैक्ट्री में दो लोगों की मौत दो भर्ती ! जानिए कैसे हो जाती है अंगीठी के धुएं से मौत

Fatehpur UP News: फतेहपुर की फैक्ट्री में दो लोगों की मौत दो भर्ती ! जानिए कैसे हो जाती है अंगीठी के धुएं से मौत
फतेहपुर में अंगीठी के धुएं से मौत : प्रतीकात्मक फोटो

यूपी के फतेहपुर में अंगीठी के धुएं से मौत

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में मलवां (Malwan) क्षेत्र स्थित बीएल मेटल फैक्ट्री में अंगीठी के धुएं से दो मजदूरों की मौत हो गई जबकि दो मजदूरों को कानपुर (Kanpur) हैलेट में भर्ती किया गया है. मृतकों के शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Fatehpur UP News: यूपी के फतेहपुर में अंगीठी के धुएं से दो मजदूरों की मौत हो गई जबकि दो मजदूरों की हालत बिगड़ने पर उन्हें कानपुर (Kanpur) के हैलेट में भर्ती करवाया गया है. जानकारी के मुताबिक मलवां (Malwan) थाना क्षेत्र के बीएल मेटल फैक्ट्री में ठंड से बचने के लिए मजदूरों ने अंगीठी (Angithi) जलाकर ताप रहे थे और सोने से पहले उसे कमरे रख चारो ओर से खिड़की दरवाजे बंद कर लिए जिससे मजदूरों का धुएं से दम घुट गया और दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो गंभीर हालत में हैं.

कोयले की अंगीठी के धुएं से मजदूरों की मौत 

फतेहपुर (Fatehpur) के मलवां (Malwan Thana) थाना क्षेत्र स्थित बीएल मेटल फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर तेंदुई लालगंज रायबरेली निवासी शिवकुमार, ओमप्रकाश,कमलेश जबकि प्रयागराज के रहने वाले गोरे सर्दी के चलते फैक्ट्री में कोयले की आग से ताप रहे थे. जानकारी के मुताबिक रात को सोने से पहले जलती आग को बिना बुझाए कमरे की खिड़की दरवाजे बंद कर दो गए.

बताया जा रहा है कि सुबह जब फैक्ट्री के अन्य मजदूरों ने कमरे का दरवाजा देर तक बंद देखा तो उन्होंने अपने साथियों को आवाज लगाई और दरवाजा खटखटाया लेकिन किसी की आवाज़ नहीं आई. घबराहट में बाहर से आवाज़ दे रहे एक मजदूर ने कमरे की खिड़की तोड़ी तो अंदर धुआं भरा था.

खिड़की के माध्यम से मजदूर ने कमरे में प्रवेश किया और अंदर से बंद दरवाजा खोला दिया. कमरे के बिस्तर पर मजदूर शिवकुमार और गोरे मृत पड़े थे जबकि ओमप्रकाश और कमलेश दम घुटने से खांस रहे थे. आननफानन में फैक्ट्री कर्मचारियों को सूचित करते हुए दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से डॉक्टरों ने कानपुर रैफर कर दिया.

Read More: Fatehpur News: बहुआ के लदिगवां में इंडियन ऑयल के धरम स्मार्ट स्टेशन का शुभारंभ, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने किया उद्घाटन

फैक्ट्री में मजदूरों की मौत की पुलिस कर रही जांच

बीएल मेटल फैक्ट्री में मजदूरों की मौत की पुलिस जांच कर रही है. फतेहपुर एएसपी विजय शंकर मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि फैक्ट्री में जल रही अंगीठी के धुएं से मजदूरों का दम घुट गया जिससे दो मजदूरों की मौत हो गई जबकि दो अन्य मजदूरों को कानपुर हैलेट में भर्ती किया गया है जहां उनकी हालत स्थिर है. शवों को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.

Read More: Fatehpur News: सीधा स्वर्ग से आई महिला बोली, "मैं जिंदा हूं साहब!" अपने अस्तित्व की तलाश में भटकती रही बुजुर्ग, एसडीएम ने दिए जांच के आदेश

आख़िर अंगीठी के धुएं से क्यों हो जाती है मौत?

सर्दी में अधिकतर लोग ठंड मिटाने के लिए कोयले का इस्तेमाल करते हैं और इसको कमरे रख कर सो जाते हैं जिसके धुंए से अधिकतर लोगों की मौत हो जाती है. फतेहपुर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर के के पांडेय बताते हैं कि अंगीठी के कोयला जलाने से कार्बन मोनोऑक्साइड (Carbon monoxide) निकलती है यह जहरीली गैस (CO) सांस की नली से अंदर जाने के बाद दिमाग में खून की सप्लाई बाधित कर देती है इससे दम घुट जाता है और इससे मौत हो जाती है. उन्होंने कहा कि अगर इसका इस्तेमाल करना है तो खुले स्थान में करें कभी भी बंद स्थान में इसका भूलकर प्रयोग ना करें

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में नकाबपोश बदमाशों का धावा, मां-बेटे को तमंचे के बल पर बनाया बंधक, कैश और जेवर लेकर भागे

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us