Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Teacher Archana Verma : फतेहपुर में तैनात सरकारी शिक्षिका बिना सूचना सालों से ग़ायब

Fatehpur Teacher Archana Verma : फतेहपुर में तैनात सरकारी शिक्षिका बिना सूचना सालों से ग़ायब
सांकेतिक फ़ोटो

फतेहपुर में बेसिक शिक्षा विभाग का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. परिषदीय विद्यालय में तैनात एक शिक्षिका बिना सूचना सालों से गायब चल रही है.अब बीएसए ने शिक्षिका की सेवा समाप्त करने की बात कही है.


हाईलाइट्स

  • दिसम्बर 2021 से गायब हैं अर्चना वर्मा..
  • बीएसए ने कार्रवाई के लिए नोटिस भेजा..
  • अर्चना वर्मा कोई पहली शिक्षिका नहीं फतेहपुर में दर्जनों ऐसे शिक्षक हैं..

Fatehpur Today News : बेसिक शिक्षा विभाग फतेहपुर की लापरवाही समझे या कुछ और यहां के एक परिषदीय स्कूल में तैनात शिक्षिका सालों से गायब चल रही हैं. विभाग लगातार उनको नोटिस भेज रहा है.लेकिन शिक्षिका की तरफ़ से नोटिसों का कोई जवाब नहीं आ रहा है. 

जानकारी के अनुसार खजुहा विकासखंड के धौरहरा परिषदीय विद्यालय में तैनात अर्चना वर्मा दिसंबर 2021 से बिना किसी सूचना के अनुपस्थित चल रही है. वह कंहा हैं क्या कर रहीं हैं इसकी कोई जानकारी विभाग नहीं जुटा पाया है.

बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय कुमार कुशवाहा ने बताया कि अर्चना वर्मा को 2022 से लगातार नोटिस भेजी जा रही है. उनका वेतन रोक दिया गया है. अब तक भेजी गई नोटिसों का कोई जवाब नहीं आया है. बीएसए ने बताया कि  अर्चना वर्मा को एक और नोटिस उनके मूल पते 306 आम्रपाली मैनावती मार्ग सिंहपुर रोड कानपुर पर भेजी गई है. 15 दिनों के अंदर यदि स्पष्टीकरण नहीं आया तो उनकी सेवाएं समाप्त कर दी जाएंगी.

ज़िले में ऐसे कई शिक्षक जो नहीं जाते स्कूल....

Read More: Fatehpur News: चाचा-भतीजे की जोड़ी ने जमकर डाली डकैती ! सैफई बन गया था सिंडीकेट का अड्डा, नाच-गाने में खर्च हुआ विकास का पैसा

फतेहपुर जनपद में बेसिक शिक्षा का बुरा हाल है. यहां अर्चना वर्मा कोई पहली शिक्षिका नहीं है. जो इस तरह अपने तैनाती वाले स्कूल से गायब हैं. अर्चना वर्मा का मामला तो प्रकाश में आ गया है. यहां दर्जनों ऐसे शिक्षक शिक्षिकाएं हैं जो अपने तैनाती वाले स्कूलों में जाते ही नहीं. अपने रसूख औऱ जुगाड़ के बल पर वह दूसरे कामो में व्यस्त रहते हैं.

Read More: Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए बड़ी राहत की खबर है. प्रदेश सरकार सेवानिवृत्त चिकित्सकों को 70 वर्ष की...
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त

Follow Us