Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Shubham Singh : शहीद पैरा कमांडो शुभम सिंह का शव गांव पहुँचा, 'जय हिंद' के नारों की हर तरफ़ गूंज

Fatehpur Shubham Singh : शहीद पैरा कमांडो शुभम सिंह का शव गांव पहुँचा, 'जय हिंद' के नारों की हर तरफ़ गूंज

ड्यूटी के दौरान उत्तरकाशी में हुए हिमस्खलन में शहीद हुए फतेहपुर के जवान पैरा कमांडो शुभम सिंह का शव सेना की गाड़ी में मंगलवार सुबह पैतृक गांव मौहार पहुँचा.जहाँ अब अंतिम संस्कार किया जाएगा. Fatehpur Shaheed Shubham Singh

Fatehpur Shubham Singh :फतेहपुर के जवान शहीद शुभम सिंह का शव मंगलवार सुबह मौहार गांव पहुँचा.सेना की गाड़ी शहीद का शव लेकर गांव पहुँचीं, शव के इंतजार में हाइवे पर पहले से लोगो का हुजूम लगा हुआ था. शव को पहले चौडगरा कस्बे में घुमाया गया.उसके बाद काफिला मौहार की तरफ़ बढ़ा.

शहीद के शव के इंतजार में भारी संख्या में गांव क्षेत्र के लोग इकठ्ठा थे. जैसे ही शव लेकर सेना की गाड़ी गांव की सीमा में घुसी पूरा इलाका शुभम सिंह अमर रहें, जय हिंद, जय भारत, वंदे मातरम, जब तक सूरज चांद रहेगा, शुभम सिंह का नाम रहेगा, आदि गगनभेदी उदघोषों से गूंज उठा.

अंतिम संस्कार की तैयारी..

शव आते ही परिजनों में कोहराम मच गया है, शव मिलने की सूचना के बाद से ही घर में चूल्हा नहीं जला था, माँ बाप औऱ पत्नी का रो रोकर बुरा हाल था, आज शव आते ही पत्नी औऱ मां बदहवास हो गई हैं, अंतिम संस्कार की तैयारी शुरु है, हाइवे किनारे गोविंदपुर मोड़ पर प्रशासन ने अंतिम संस्कार के लिए जमीन उपलब्ध कराई है.बताया जा रहा है कि यहीं शहीद स्थल बनेगा औऱ दौड़ने के लिए एक 400 मीटर का ट्रैक जिससे आर्मी की तैयारी कर रहे युवकों को मदद मिलेगी. Fatehpur Shaheed Shubham Singh 

Read More: Fatehpur News: धन्य है! फतेहपुर PWD कार्यालय में फहरा दिया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज का आपमन, बचते रहे जिम्मेदार

यूपी सरकार ने दिए 50 लाख..

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में चंगाई सभा पर पुलिस की छापेमारी ! धर्मांतरण करने के लगे आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा

कर्त्तव्यपथ पर शहीद हुए पैरा कमांडो जवान शुभम सिंह के परिजनों को सीएम योगी ने 50 लाख की आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, जिले की सड़क का नाम शहीद के नाम पर रखने का ऐलान सोमवार को किया था.मौत पर गहरा शोक भी व्यक्त किया था Fatehpur Jawan Shubham Singh 

Read More: Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण

बता दें कि बीते दिनों उत्तराखंड के उत्तरकाशी में ट्रेनिंग कर वापस लौटते समय करीब 40 पैरा कमांडो का जत्था हिमस्खलन के चलते फंस गया था. सेना में रेस्क्यू कर फ़ंसे जवानों को बाहर निकालना शुरू किया, लेकिन इस हिमस्खलन में बीस से ज्यादा जवानों के शव बरामद हो चुके हैं जिनमें शुभम सिंह का शव भी शामिल है.

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us