Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Road Accident: फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा ! पांच लोगों की मौत, अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे कार सवार

Fatehpur Road Accident: फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा ! पांच लोगों की मौत, अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे कार सवार
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा पांच की मौत : फोटो युगान्तर प्रवाह

फतेहपुर के हुसैनगंज थाना क्षेत्र अंर्तगत सोमवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया. हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई. हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए.पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर


हाईलाइट्स

  • फतेहपुर कार और ट्रक की भिड़ंत से पांच लोगों की मौत
  • फतेहपुर के गाजीपुर थाना क्षेत्र के बकरी गांव के रहने वाले थे मृतक
  • फतेहपुर के हुसैनगंज के बेरागढ़ीवा के पास हुआ हादसा

Road Accident In Fatehpur Five Died: फतेहपुर रफ्तार के कहर ने सोमवार को पांच जिन्दगी छीन ली. हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बेरागढ़ीवा के पास कार और ट्रक की सामने से जोरदार टक्कर हो गई. कार का अगला हिस्सा ट्रक में घुस गया. हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए.

आस पास के लोग हादसा देख मौक़े पर पहुंचे. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी कार को बाहर निकाला लेकिन मौके पर ही पांचों की मौत हो चुकी थी. बताया जा रहा है कि मृतक गाजीपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले थे. जो अपने रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे. मृतकों में दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं.

अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे कार सवार हादसे में गई जान

फतेहपुर में सड़क हादसे से चारो ओर हड़कंप मच गया है. गाजीपुर थाना क्षेत्र के बकरी गांव के रहने वाले लोग अपने रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए हुसेनगंज थाना क्षेत्र के बारह मील जा रहे थे. जानकारी के मुताबिक़ बेरागढ़ीवा पेट्रोल पंप के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से ऑल्टो की आमने सामने की टक्टर हो गई. जिससे कार सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

Read More: Yogi Adityanath Fatehpur Visit: 25 जुलाई को फतेहपुर आएंगे सीएम योगी, करोड़ों की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और क्षेत्रीय लोगों ने कार सवार लोगों को बाहर निकाला लेकिन उनमें से कोई भी जीवित नहीं था. पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Read More: Jageshwar Temple History: अद्भुत है जागेश्वर धाम की महिमा ! हाथी भी नहीं हिला पाया था शिवलिंग, जानिए क्या है इसका इतिहास

आपको बतादें कि कार सवार चार लोग गाजीपुर थाना क्षेत्र के बकरी गांव के थे जबकि एक शख्स हुसेनगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले थे जानकारी के अनुसार मृतकों में दयाशंकर (70), ब्रज रानी (65) पत्नी दयाशंकर, गोरेलाल (60), सुदमिया (50) पत्नी शिव शंकर बकरी गांव के रहने वाले थे जबकि प्रमोद यादव (45) जमरावा के रहने वाले थे जो की कार से रिश्तेदारी के गांव बारहमील अपने रिश्तेदार रामपाल जिनकी हार्ड अटैक से मौत हो गई थी उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे. तभी अचानक ट्रक की टक्कर से सभी की मौत हो गई.

Read More: Fatehpur News: धन्य है! फतेहपुर PWD कार्यालय में फहरा दिया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज का आपमन, बचते रहे जिम्मेदार

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us