Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर के युवक की सऊदी में हत्या ! तीन आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम, दो पुलिस हिरासत में

Fatehpur News: फतेहपुर के युवक की सऊदी में हत्या ! तीन आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम, दो पुलिस हिरासत में
फतेहपुर के युवक की रियाद में हत्या : Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) के रहने वाले विजय शंकर की सऊदी अरब की राजधानी रियाद (Riyadh) में हत्या कर दी गई है. विजय चांदपुर (Chandpur) थाना क्षेत्र के बबई का रहने वाला है. दूतावास ने कहा शव आने में लगेगा एक माह का समय

फतेहपुर के युवक की रियाद में हत्या, दो गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) के रहने वाले एक युवक की सऊदी अरब की राजधानी रियाद (Riyadh) में हत्याकर दी गई है. भारतीय दूतावास के अनुसार उसका शव आने में लगभग एक माह का समय लगेगा. जानकारी के मुताबिक चांदपुर (Chandpur) थाना क्षेत्र के बबई के रहने वाले विजय शंकर रियाद में गाड़ी चलाने का काम करता था. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तीन लोगों ने मिलकर उसकी हत्या कर है जिनमें से दो हत्यारोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

बबई के रहने वाले विजय का सऊदी अरब में मर्डर

फतेहपुर के चांदपुर (Chandpur Thana) क्षेत्र के बबई गांव के किसान श्याम बिहारी विश्वकर्मा के चार बेटे हैं बड़ा बेटा हरिशंकर छोटा बेटा प्रेम शंकर और विजय शंकर तीसरे नंबर का लड़का है.

fatehpur_chandpur_thana_news
फतेहपुर चांदपुर थाना : Image Credit Original Source

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्याम बिहारी के बड़े बेटे हरिशंकर के पास 15 दिन पहले विजय के मालिक का फोन आया था की तीन लोगों ने मिलकर विजय की हत्या कर दी है. जिसमें से दो हत्यारोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक श्याम बिहारी का छोटा बेटा बहराइच की जेल पुलिस में तैनात है उसका कहना है कि बड़े भाई विजय की हत्या हो गई है इसकी जानकारी अभी तक मां को नहीं दी गई है. 

दूतावास ने कहा शव आने में लगेगा एक माह का समय

फतेहपुर के विजय की रियाद में हत्या होने के बाद परिजनों का रोरो कर बुरा हाल है और जब जानकारी मिली की उसका शव आने में एक महीना लगेगा तो उनकी परेशानी और बढ़ गई. भारतीय दूतावास ने परिजनों को जानकारी दी है कि सऊदी अरब के कानून के अनुसार जब तक सारी कर्रवाई पूरी नहीं हो जाती तब तक शव भेजने में विलम्ब हो सकता है.

Read More: Fatehpur News: व्यापारी कुंभ में फतेहपुर से जाएंगे 100 व्यापारी, 20 गाड़ियों से लखनऊ कूच की तैयारी, बैठक में बनी रणनीति

Latest News

UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. दशमोत्तर (कक्षा 11 और 12 को छोड़कर) छात्रवृत्ति...
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके
UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान

Follow Us