Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: दहेज की दरिंदगी में बुझ गईं दो ज़िंदगियां ! फतेहपुर में 8 माह की गर्भवती को पेट में मारी लात

Fatehpur News: दहेज की दरिंदगी में बुझ गईं दो ज़िंदगियां ! फतेहपुर में 8 माह की गर्भवती को पेट में मारी लात
फतेहपुर में गर्भवती महिला की मौत (बाएं परेवा फाइल फोटो): Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में एक 8 माह की गर्भवती महिला की पति और ससुरालियों की प्रताड़ना से मौत हो गई. मामला राधानगर थाना क्षेत्र का है. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब दहेज के लालच में एक 8 माह की गर्भवती महिला को उसके पति ने पेट में लात मार दी, जिससे उसकी और कोख में पल रहे बच्चे की मौत हो गई.

मायके वालों का आरोप है कि यह सब 3 लाख के अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर किया गया है. घटना के बाद इलाके में मातम पसरा है, और मृतका के मायके वालों में कोहराम मचा है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज कार्रवाई में जुट गई है.

शादी के बाद ही शुरू हो गया था ज़ुल्म

हुसैनगंज थाना क्षेत्र निवासी भोला पासवान ने अपनी बेटी परेवा की शादी 21 अप्रैल 2024 को राधा नगर थाना क्षेत्र के केवई गांव निवासी नीरज पासवान से की थी. शादी में पिता ने सामर्थ्य से बढ़कर दान-दहेज दिया था.

परंतु शादी के कुछ ही महीने बाद से परेवा पर ससुराल वालों का दबाव बनने लगा. पति, सास, ससुर, सूरज और ननंद लगातार तीन लाख रुपये की अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे और मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित करने लगे.

Read More: NEET UG Results 2026: फतेहपुर में कई मेधावियों ने लहराया नीट में परचम ! अभिनव शुक्ला की सफलता देख भावुक हुए पिता

6 अप्रैल को दरिंदगी की हदें पार, गर्भवती को बेरहमी से पीटा

बीते 6 अप्रैल को दहेज को लेकर फिर झगड़ा हुआ और इस बार हवस में अंधे पति ने 8 महीने की गर्भवती पत्नी के पेट में लात मार दी. परेवा दर्द से तड़प उठी. उसे आनन-फानन में ढकौली स्थित स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी. लेकिन ससुराल वाले बिना जांच कराए ही उसे वापस घर ले आए.

Read More: Fatehpur News: 11 महीने बाद पूरी तरह शुरू हुआ असनी-गेगासों गंगा पुल, भारी वाहनों की आवाजाही बहाल

इलाज की जगह मिली लापरवाही, और फिर मौत

पेट में लगी अंदरूनी चोट और लगातार बिगड़ती हालत के बीच 11 अप्रैल को परेवा को दोबारा अस्पताल लाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया. साथ ही यह भी पुष्टि की कि गर्भ में पल रहे आठ महीने के बच्चे की भी मौत हो चुकी थी.

Read More: Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग

मायके वालों का फूटा गुस्सा, हत्या का आरोप

परेवा की मौत की खबर मिलते ही हुसैनगंज स्थित मायके में कोहराम मच गया. पिता भोला पासवान ने कहा, “मैंने बेटी को सम्मान से विदा किया था, लेकिन ससुरालवालों ने मेरी बेटी और उसके अजन्मे बच्चे की जान ले ली” परिजनों ने पति, सास, ससुर और ननंद पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है.

पुलिस जांच में जुटी, आरोपी फरार

राधा नगर थानाध्यक्ष रमेश पटेल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. सभी आरोपी फरार हैं और पुलिस टीम दबिश देकर गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
फतेहपुर के हसवा में कानपुर-प्रयागराज हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने भाजपा...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

Follow Us