Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में मतांतरण की सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी ! साक्ष्य न मिलने पर लौटी वापस, विहिप ने दी आंदोलन की चेतावनी

Fatehpur News: फतेहपुर में मतांतरण की सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी ! साक्ष्य न मिलने पर लौटी वापस, विहिप ने दी आंदोलन की चेतावनी
फतेहपुर में मतांतरण का मामला, फोटो साभार सोशल मीडिया

Fatehpur Dharmantaran News: फ़तेहपुर में मतांतरण की सूचना पर हड़कम्प मच गया.गांव के एक व्यक्ति की सूचना पर एक मकान में चल रही मिशनरी धर्म की प्रार्थना सभा के दौरान पुलिस ने छापेमारी की. जहां काफी संख्या में महिला-पुरूष और बच्चे मिले और कई लोगों के हाथ में बाइबिल पुस्तक भी मिली. पूछताछ में लोगों ने बताया कि न ही यहां मतांतरण कराया जाता है और न ही कोई ऐसा कार्य जिससे कानून के नियमों का उल्लंघन हो. उन सभी का कहना है यहां प्रार्थना सभा से हम सबको काफी लाभ होता है. फिलहाल पुलिस पूछताछ करने के बाद वापस


हाईलाइट्स

  • फ़तेहपुर में कठरिया गांव में मतांतरण की सूचना पर पुलिस ने की रेड
  • मकान में मिशनरी धर्म की प्रार्थना सभा में मौजूद थे कई लोग,पुलिस ने की पूछताछ
  • शिकायतकर्ता की सूचना पर पहुंची थी पुलिस, नहीं मिले साक्ष्य

Religious conversion in Fatehpur : आजकल मतांतरण और धर्मान्तरण के मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है. जहां देखो लोगों को बरगलाकर उन्हें इसके लिए मजबूर किया जाता है. मतांतरण कराने वालों के निशाने पर आमतौर पर बेहद गरीब तबका होता है. ताज़ा मामला फतेहपुर के खखरेडू थाना क्षेत्र का है जहां पुलिस ने छापेमारी भी की लेकिन साक्ष्य न मिलने से पुलिस पूछताछ करके वापस लौट आयी. वहीं इस पूरे मामले में विहिप और बजरंग दल ने पुलिस और जिला प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है.

मतांतरण की सूचना पर पुलिस ने की मकान में रेड

फतेहपुर जिले के खखरेडू थाना क्षेत्र के अंतर्गत कठेरिया गांव में मिशनरीज द्वारा मतांतरण के लिए लोगों को प्रेरित करने की एक मकान से खबर मिली थी. मतांतरण से जुड़ी सूचना के बाद गांव में हड़कंप मच गया था आनन फानन में पुलिस ने मकान पहुंचकर छापेमारी की. जहां पर भारी संख्या में स्त्री- पुरुष और बच्चे मिशनरी धर्म की सभा में बैठे हुए पाए गए. पुलिस को देख मौजूद लोगों में दहशत फैल गई. बताया जा रहा है कि मौके से बड़ी मात्रा में धार्मिक पुस्तकें भी मिली थी. पुलिस ने सभी से इस मामले में पूछताछ की लेकिन कोई साक्ष्य नहीं मिलने से वापस लौट गई.

क्या है पूरा मामला

Read More: Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

जानकारी के मुताबिक गांव के ही एक व्यक्ति ने पुलिस को एक मकान में प्रार्थना सभा चलने की सूचना दी थी. मौके पर प्रभारी निरीक्षक फोर्स के साथ पहुंचे, जहां उन्होंने मकान में 50 से ज्यादा लोगों को प्रार्थना सभा में सम्मिलित पाया. इस दौरान कुछ लोगों के हाथ में बाइबल थी तो वही सामने एक मोबाइल में कार्यक्रम चल रहा था. जिसे सभी लोग देख रहे थे पुलिस ने बारी-बारी सबसे पूछताछ की.

Read More: Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा

मौके पर मौजूद महिलाओं ने बताया कि यहां पर न तो मतांतरण किया जाता है और ना ही कोई ऐसा काम जिससे कानून का उल्लंघन हो. उन्हें यहां प्रार्थना सभा करना अच्छा लगता है जिससे काफी लाभ होता है. हालांकि जिस व्यक्ति ने शिकायत की थी वह शिकायतकर्ता पुलिस को नहीं मिला है फिलहाल पुलिस पूछताछ करने के बाद कोई साक्ष्य न मिलने के बाद वापस लौट गई.

Read More: Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े

विहिप ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

फतेहपुर में चल रहीं इस तरह की प्रार्थना सभाओं से विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता काफी रोष में. विहिप के प्रांतीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र पाण्डेय ने कहा कि प्रशासन की हीलाहवाली के चलते जिले में मतांतरण का कार्य किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि प्रार्थना सभा अगर एक निश्चित स्थान और निश्चित व्यक्तियों के बीच अगर होगा तो वो इसका विरोध नहीं करेंगे लेकिन इस प्रकार हिंदुओं को बहला फुसलाकर अगर कार्य किया जाएगा तो हमारा संगठन चुप होने वाला नहीं है इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा और बड़ा आंदोलन होगा.

जानिए क्या होता है मतांतरण ?

संविधान में वैसे तो सबका अधिकार है अपने मत और मजहब की बात करने का, लेकिन अगर वह सही सोच के साथ अगर आगे बढ़े तबतो यह ठीक है. मगर आजकल लोगों को बरगला कर उनका धर्म परिवर्तन और मतांतरण कराया जाता है. जिसपर कानून ने भी सोचना शुरू कर दिया गया है. खास तौर पर इसका सबसे ज्यादा शिकार गरीब तबका होता है. इसकी विवशता और गरीबी का लाभ उठाकर उन्हें धर्म बदलने के लिए बाध्य किया जाता है.

वैसे संविधान में सभी को अपने मत-मजहब के प्रचार की स्वतंत्रता है, लेकिन प्रचार के नाम पर अन्य को बरगलाने की स्वतंत्रता किसी को नहीं दी जा सकती है. कई राज्यों में गरीब व अनुसूचित जाति के लोगों को बरगलाकर और उन्हें लालच देकर धर्म परिवर्तन के लिए विवश किया जाता हैं.कई बार लोग को धोखा देकर या लालच देकर भी मतांतरण कराया जाता है. 

Latest News

UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 को लेकर...
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग

Follow Us