Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News In hindi: फतेहपुर में नशेड़ी दूल्हे का गजब डांस ! सुबह नशा हुआ हिरन तो सब लुट चुका था, दुल्हन ने शादी से किया इनकार

Fatehpur News In hindi: फतेहपुर में नशेड़ी दूल्हे का गजब डांस ! सुबह नशा हुआ हिरन तो सब लुट चुका था, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
फतेहपुर में नशेड़ी दूल्हे की वजह से टूटी शादी : प्रतीकात्मक फोटो

Fatehpur Wedding News

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में अगवानी के दौरान नशे में धुत दूल्हा इतना नाचा की दुल्हन के घर के सामने धड़ाम से गिरा. दूल्हे को नशे में देख दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया. बारात थरियांव थाने के ख्वाजीपुर सेमरइया गई थी.

Fatehpur News In hindi: यूपी के फतेहपुर में नशे की हालत में हालत में दूल्हा इतना नाचा की चारो खाने चित हो गया. दूल्हे की ऐसी हालत देख दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया. मामला थरियांव थाना क्षेत्र के ख्वाजीपुर सेमरइया का है जहां गाजीपुर क्षेत्र के दरौली गांव से गुरुवार बारात गई थी. घराती और बारातियों में रात भर कहासुनी होती रही अंत में बारात वापस लौट गई.

नशे में चूर दूल्हा इतना नाचा चारो खाने चित हो गया

फतेहपुर (Fatehpur) के थरियांव (Thariaon) क्षेत्र के ख्वाजीपुर सेमरइया में गुरुवार गाजीपुर क्षेत्र के दरौली गांव से बारात गई थी. बताया जा रहा है चुन्नीलाल की छोटी बेटी पूजा देवी की शादी कमल लोधी पुत्र शेरा सिंह से होनी थी. शादी की सारी रस्में हंसी खुशी हो रही थी. अगवानी के दौरान के बाराती दुल्हन के घर पहुंचे तभी द्वारचार के पहले नशे की हालत में दूल्हा अपने साथियों के साथ डांस करने लगा.

fatehpur_wedding_news

कलम लोधी इतना नाचा की बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ा. दूल्हे को इस हालत में देख चारो ओर हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि जब दुल्हन पूजा देवी को इसकी जानकारी हुई तो उसने शादी से इनकार कर दिया.

Read More: Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या

घराती और बारातियों में रात भर होती रही बहस, दूल्हा सुबह तक रहा बेसुध 

बारात के दौरान नशे की हालत में दूल्हे के गिरने के बाद वर और वधू पक्ष दोनों में बहस होती रही. दुल्हन और उसके परिजनों ने शादी से इनकार कर दिया था इस बात को लेकर दोनों पक्षों में वाद विवाद होता रहा लेकिन दूल्हे को पूरी रात होश नहीं था. सुबह जब तक दुल्हे को होश आया तब तक सब कुछ लूट चुका. थरियांव थाना प्रभारी रणजीत बहादुर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों पक्षों में आपसी समझौता हो गया है मामला पूरी तरह शांत. जानकारी के मुताबिक बाराती बिना शादी के ही लौट गए थे.

Read More: Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत

एक साल पहले फिक्स हुई थी कलम पूजा की शादी

पूजा देवी की शादी एक साल पहले दरौली गांव निवासी कमल लोधी से सगाई हुई थी. दोनों परिवारों में शादी को लेकर तैयारियां चलने लगी थी लेकिन शादी के दिन कमल की हरकत ने दोनों परिवारों की खुशियों को आग लगा दी.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा, मां-बेटी समेत तीन की दर्दनाक मौत ! ट्रक की टक्कर से मचा कोहराम

Latest News

UPPSC के नए चेयरमैन बने IPS आलोक सिंह, जानिए कौन हैं 1995 बैच के अधिकारी, क्यों मिली इतनी बड़ी जिम्मेदारी UPPSC के नए चेयरमैन बने IPS आलोक सिंह, जानिए कौन हैं 1995 बैच के अधिकारी, क्यों मिली इतनी बड़ी जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) को नया अध्यक्ष मिल गया है. योगी सरकार ने 1995 बैच के वरिष्ठ आईपीएस...
Fatehpur News: वाह री स्वास्थ्य व्यवस्था ! कोविड में मर चुके डॉक्टर के हस्ताक्षर से जारी हो रही थीं अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट, डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश
Fatehpur News: फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा, मां-बेटी समेत तीन की दर्दनाक मौत ! ट्रक की टक्कर से मचा कोहराम
UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव

Follow Us