Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में मासूम की हत्या में कलयुगी मां सहित चार पर मुकदमा ! ऐसे दिया घटना को अंजाम

Fatehpur News: फतेहपुर में मासूम की हत्या में कलयुगी मां सहित चार पर मुकदमा ! ऐसे दिया घटना को अंजाम
फतेहपुर में मासूम बेटे की हत्या में मां सहित 4 लोगों पर मुकदमा (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में नवजात की हत्या के आरोप में मां सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. मामला किशनपुर थाना (Kishanpur Thana) क्षेत्र के नरैनी गांव का है. कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज करते हुए पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि एक कलयुगी मां ने अपने ही पिता और भाइयों के साथ मिलकर 2 महीने के नवजात बेटे की हत्या कर शव को जला दिया.

घटना किशनपुर थाना (Kishanpur Thana) क्षेत्र के नरैनी गांव की है. ससुराल पक्ष ने चार लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है. पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मृतक की मां, नाना, समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मायके में मासूम की हत्या, शव को जला दिया

फतेहपुर (Fatehpur) के किशनपुर थाना (Kishanpur Thana) क्षेत्र के नरैनी गांव निवासी प्रमोद दुबे की बेटी पूजा मिश्रा की शादी खागा कोतवाली (Khaga Kotwali) क्षेत्र के कस्बा निवासी महेंद्र मिश्रा के बेटे से हुई थी. बताया जा रहा है कि पूजा दिसंबर 2024 में अपने मायके आ गई थी. उसके साथ उसका 2 महीने का बेटा विनायक मिश्रा भी था.

आरोप है कि 11 दिसंबर को पूजा ने अपने पिता प्रमोद दुबे और भाइयों अमन दुबे व दीपक दुबे के साथ मिलकर अपने ही बेटे की हत्या कर दी और शव को गुपचुप तरीके से जला दिया.

Read More: Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

ससुराल पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप, कोर्ट के आदेश पर केस

ससुराल पक्ष को जब इसकी जानकारी मिली तो पोते के दादा महेंद्र मिश्रा ने बहू पूजा और उसके परिवार पर हत्या का आरोप लगाते हुए किशनपुर थाने में तहरीर दी. लेकिन पुलिस ने इस प्रकरण में कोई कार्रवाई नहीं की.

Read More: Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा

बताया जा रहा है कि पुलिस की कार्रवाई से ना खुश महेंद्र ने कोर्ट का सहारा लिया. जानकारी के मुताबिक कोर्ट ने चारों आरोपियों के खिलाफ पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया. थाना प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Read More: Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत

Latest News

UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 को लेकर...
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग

Follow Us