Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: तुम्हारे बेटे को मुसलमान बना दिया है, जो करना है कर लो ! फतेहपुर में धर्म परिवर्तन से बना मुनव्वर

Fatehpur News: तुम्हारे बेटे को मुसलमान बना दिया है, जो करना है कर लो ! फतेहपुर में धर्म परिवर्तन से बना मुनव्वर
फतेहपुर में धर्म परिवर्तन कर बना दिया मुनव्वर, जबरन कराया निकाह (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में एक युवक को षड्यंत्र के तहत बंधक बनाकर जबरन धर्म परिवर्तन (Dharm parivartan) कर निकाह का मामला सामने आया है. मलवां थाना (Malwan Thana) पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में जबरन धर्मांतरण और शादी का एक गंभीर मामला सामने आया है. हिंदू युवक राम मनोहर को बहला फुसलाकर इस्लाम कबूल करवाया गया और उसका नाम मुनव्वर रख दिया.

आरोप है कि उसे बंधक बनाकर एक युवती से निकाह करने के लिए मजबूर किया गया. मामले की जानकारी होने पर पहुंचे परिजनों को धमकाकर भगा दिया गया. पुलिस ने इस मामले में बाप-बेटे, मौलवी समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. 

हरिद्वार में हुई दोस्ती, फिर षड्यंत्र से धर्म परिवर्तन 

हथगाम थाना क्षेत्र के भैरमपुर नोहाइया निवासी पिता रामप्रसाद के अनुसार, उनका बेटा राम मनोहर करीब चार-पांच साल पहले काम की तलाश में हरिद्वार गया था. बताया कि वहां मंडी में काम के दौरान उसकी मुलाकात तौफीक नाम के युवक से हुई, जो कि मलवां थाना (Malwan Thana) क्षेत्र के मीरपुर कुरस्ती गांव का रहने वाला था.

दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई और घर आना-जाना शुरू हो गया. आरोप है कि तौफीक ने राम मनोहर को अपनी बहन से शादी करने का लालच दिया. इसके बाद राम मनोहर और युवती के बीच बातचीत होने लगी. इसी बीच राम मनोहर अचानक लापता हो गया और उसका फोन भी बंद हो गया. 

Read More: Fatehpur News: सपा नेता हाजी रजा समेत दो आरोपियों पर 25 हजार का इनाम, गवाह पर हमले के मामले में एसपी का बड़ा एक्शन

तौफीक के घर पहुंचा तो परिजनों को मिली धमकी

27 फरवरी को राम मनोहर के परिजन उसकी तलाश में तौफीक के गांव मीरपुर कुरस्ती पहुंचे. बताया जा रहा है कि उन्होंने वहां देखा कि राम मनोहर को बंधक बनाकर जबरन धर्म परिवर्तन कराया जा चुका था और उसका नाम बदलकर मुनव्वर रख दिया गया साथ ही, उसकी जबरन शादी तौफीक की बहन से करा दी गई थी. 

Read More: Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस

जब परिवार ने विरोध किया, तो तौफीक, उसका पिता हकीम शाह, रिश्तेदार इम्तियाज और मौलवी आजम खान ने उन्हें गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी. आरोपियों ने कहा, तुम्हारे बेटे को मुसलमान बना दिया है, जो करना है कर लो.

Read More: Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण

पुलिस ने चार के खिलाफ दर्ज किया केस

घटना की शिकायत मिलते ही मलवां थाना (Malwan Thana) प्रभारी अभिलाष तिवारी ने तत्काल कार्रवाई की और पीड़ित परिवार की तहरीर पर धर्म परिवर्तन समेत कई सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया. उन्होंने कहा कि पीड़ित की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
फतेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र में करोड़ों की विवादित जमीन पर कब्जे और पैमाइश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ...
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा

Follow Us