Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में आयुष्मान कार्ड धारक महिला ने लगाया डॉक्टर पर रिश्वत का आरोप, डीएम से शिकायत

Fatehpur News: फतेहपुर में आयुष्मान कार्ड धारक महिला ने लगाया डॉक्टर पर रिश्वत का आरोप, डीएम से शिकायत
फतेहपुर में आयुष्मान कार्ड धारक से डॉक्टर ने मांगी रिश्वत डीएम से शिकायत

यूपी के फतेहपुर में अमर शहीद जोधा सिंह अटैया ठाकुर दरियाव सिंह मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल में भ्रष्टाचार चरम पर. सरकार की मंशा को धता बताते हुए यहां के डॉक्टर आयुष्मान कार्ड धारक का बिना रिश्वत लिए उपचार नहीं करते हैं. ऐसे ही एक मामले की शिकायत पीड़ित महिला ने डीएम से की है.


हाईलाइट्स

  • फतेहपुर के सदर अस्पताल में भ्रष्टाचार आयुष्मान कार्ड धारक से डॉक्टर ने मांगी रिश्वत
  • हिंदू महासभा ने महिला डॉक्टर अदिति श्रीवास्तव के खिलाफ डीएम से की शिकायत, डॉक्टर पर बैठी जांच
  • असिस्टेंट प्रोफेसर (जनरल सर्जरी) के पद पर कार्यरत हैं डॉक्टर अदिति श्रीवास्तव

Fatehpur Sadar Hospital News: यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक भले ही मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों में मरीजों का हाल जानने के लिए चक्कर लगा रहे हों लेकिन उनके मातहत डॉक्टरों पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ता. जिन सरकारी अस्पतालों का ध्येय गरीब और जरूरतमंद लोगों की सेवा करना है उन आयुष्मान कार्ड धारकों को अपने इलाज के लिए डॉक्टरों के चक्कर लगाने पड़ते हैं.

ताज़ा मामला फतेहपुर के अमर शहीद जोधा सिंह अटैया ठाकुर दरियाव सिंह मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला पुरुष अस्पताल का है जहां एक आयुष्मान कार्ड धारक महिला डॉक्टर को रिश्वत ना दे पाने के कारण पिछले एक महीने से अस्पताल के चक्कर लगाने को मजबूर है.

हिंदू महासभा ने की डीएम से शिकायत (Fatehpur News)

फतेहपुर के हुसैनगंज क्षेत्र के गौरा कला की रहने वाली बुजुर्ग महिला सहदेई पेट दर्द का उपचार कराने के लिए पिछले महीने जिला पुरुष अस्पताल गई थीं जहां इलाज के दौरान डॉ अदिति श्रीवास्तव ने पेट में पथरी की बात कहते हुए ऑपरेशन की सलाह दी. बताया जा रहा है कि महिला को भर्ती करके सभी जांचे कराई गईं और उसकी फाइल (बीएसटी) को जमा करा लिया गया. आरोप है कि महिला जब ऑपरेशन के लिए पहुंची तो डॉ अदिति श्रीवास्तव ने उससे पांच हजार की रिश्वत मांगी जिसपर महिला ने आयुष्मान कार्ड धारक होने की बात कही तो डॉक्टर के  प्राइवेट कर्मियों ने उसे गली गलौज करते हुए भगा दिया.

Read More: Fatehpur News: जब फहमीदा ने पूछा- कहां गई योगी सरकार? दबंगों की धमकी से घर छोड़ने को मजबूर दंपति, पुलिस पर संरक्षण देने का आरोप

हिंदू महासभा के प्रदेश महामंत्री मनोज त्रिवेदी और महिला शाखा की जिलाध्यक्ष संगीता गुप्ता ने डीएम श्रुति से इसकी शिकायत की है. शिकायत पत्र में ये भी कहा गया है कि महिला डॉक्टर अदिति श्रीवास्तव के पिता एक प्रशासनिक अधिकारी थे जिससे महिला डॉक्टर मरीजों और अस्पताल के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को परेशान करती है और झूठे मुकदमें में फसाने की धमकी देती है.

Read More: फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में 10 आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती पर सवाल, तत्कालीन प्रभारी CMO से 8 बिंदुओं पर जवाब तलब

जिलाधिकारी ने दिए जांच के आदेश (Fatehpur News)

Read More: Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण

 आयुष्मान कार्ड धारक महिला के मामले को संज्ञान में लेते हुए डीएम श्रुति ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को जांच करने का आदेश दिया है जिसपर शुक्रवार को सीएमएस डॉ प्रभाकांत सिंह ने जांच बैठा दी है जांच कमेटी में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ एनके सक्सेना और डॉ नरेश विशाल को एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट देने को कहा गया है.

जिला अस्पताल में कर्मचारीयों की कुर्सी में बैठी प्राइवेट महिला कर्मी अर्निका (लाल घेरे में)

डॉ अदिति श्रीवास्तव का रहा है विवादों से नाता (Fatehpur Dr Aditishrivastav)

फतेहपुर के जिला अस्पताल पुरुष में बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर जनरल सर्जन के पद पर कार्यरत डॉ अदिति श्रीवास्तव (Dr Aditi shrivastav) का लगभग दो वर्ष का कार्यकाल है इस दौरान कई बाद डॉक्टर्स और कर्मचारियों से विवाद हुआ है. जानकारी के मुताबिक डॉ रवि आनंद , डॉ संतोष, डॉ नितिन के खिलाफ महिला डॉक्टर ने शिकायत की थी जिसको इन डॉक्टरों ने निराधार और फर्जी बताया था.

यहां तक कि एसआर डॉ अभिषेक शर्मा से भी कहासुनी हुई थी. बताया जा रहा है कि अप्रैल माह में अदिति श्रीवास्तव (Dr Aditi shrivastav) ने पुरुष स्टॉफ नर्स के पद पर कार्यरत संविदा कर्मी रणविजय सिंह पर आरोप लगाते हुए मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य सीएमएस और डीएम को शिकायत पत्र देते हुए रणविजय सिंह पर आपराधिक व्यवहार का आरोप लगाया था जिसपर रणविजय ने कहा कि डॉ अदिति अपने साथ प्राइवेट महिला कर्मी रखती हैं मैने उसकी फोटो खींची थी जो आए दिन अस्पताल कर्मचारियों पर रौब दिखाती है और आदेश देती है. रणविजय ने कहा कि डॉक्टर अदिति के पिता एडीएम के पद पर थे जिसकी वजह से आए दिन वो कर्मचारियों को झूठे मुकदमें में फसाने की बात करती हैं

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us