Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Magh Purnima Kab Hai 2025: माघी पूर्णिमा कब है? इन उपायों से होगी धन वर्षा, जानिए शुभ मुहूर्त

Magh Purnima Kab Hai 2025: माघी पूर्णिमा कब है? इन उपायों से होगी धन वर्षा, जानिए शुभ मुहूर्त
माघ पूर्णिमा कब है 2025, क्या है इसका महत्व और उपाय: Image Yugantar Pravah

Magh Purnima Kab Hai

Magh Purnima Kab Hai 2025: माघ पूर्णिमा इस वर्ष 12 फरवरी बुधवार को मनाई जाएगी. इस दिन पवित्र नदी में स्नान, दान, जप और हवन करने से पुण्य प्राप्त होता है. जानिए पंडित ईश्वर दीक्षित के अनुसार शुभ मुहूर्त पूजा और उपाय जिससे आपका जीवन सुख और धन से भर जाए.

Magh Purnima 2025 Date & Significance: माघ पूर्णिमा या माघी पूर्णिमा हिन्दू धर्म में एक अत्यंत शुभ तिथि मानी जाती है. इसका धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से विशेष महत्व है. इस दिन पवित्र नदियों में स्नान, व्रत, दान, जप और हवन करने से अपार पुण्य की प्राप्ति होती है. इस वर्ष माघ पूर्णिमा 12 फरवरी 2025, बुधवार को मनाई जाएगी. जानिए पंडित ईश्वर दीक्षित के अनुसार शुभ मुहूर्त 

माघ पूर्णिमा 2025: शुभ मुहूर्त और तिथि

पूर्णिमा तिथि प्रारंभ: 11 फरवरी 2025, शाम 6:55 बजे

पूर्णिमा तिथि समाप्त: 12 फरवरी 2025, शाम 7:22 बजे

स्नान-दान का शुभ समय: सुबह 5:19 बजे से सुबह 6:10 बजे तक

Read More: Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त

चूंकि उदयतिथि के व्रत और पूजन का विशेष महत्व है. इसलिए माघ पूर्णिमा 12 फरवरी 2025 को मनाई जाएगी.

Read More: Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

माघ पूर्णिमा व्रत और पूजा विधि

इस पावन दिन पर भक्तजन व्रत रखते हैं और भगवान विष्णु एवं माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं.

Read More: Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

1. स्नान: सूर्योदय से पहले किसी पवित्र नदी, तालाब, कुएं या बावड़ी में स्नान करें. यदि संभव न हो तो घर पर ही जल में गंगाजल मिलाकर स्नान करें.

2. सूर्य अर्घ्य: स्नान के बाद सूर्यदेव को जल अर्पित करें और सूर्य मंत्र का उच्चारण करें.

3. व्रत संकल्प: व्रत रखने का संकल्प लें और भगवान मधुसूदन (भगवान विष्णु) की पूजा करें.

4. भगवान विष्णु की पूजा: तुलसी दल, पीले फूल, पंचामृत और प्रसाद चढ़ाकर विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें.

5. सत्यानारायण कथा: इस दिन भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए सत्यानारायण व्रत कथा का पाठ करना बेहद शुभ माना जाता है.

6. दान-पुण्य: इस दिन गरीबों, ब्राह्मणों और जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र और धन का दान करें.

माघ पूर्णिमा के शुभ उपाय (Magh Purnima Ke Upaye)

1. पवित्र नदियों में स्नान करें

  • इस दिन गंगा, यमुना, सरस्वती या किसी भी पवित्र नदी में स्नान करने से पापों का नाश होता है और आत्मा शुद्ध होती है.

2. भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करें

  • सुबह जल्दी उठकर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधिवत पूजा करें. इससे धन-धान्य में वृद्धि होती है और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है.

3. पीपल की पूजा करें

  • माघ पूर्णिमा के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है.पीपल पर दूध मिश्रित जल चढ़ाएं, घी का दीपक जलाएं और विष्णु मंत्र का जाप करें.

4. गरीबों को भोजन कराएं

  • इस दिन दान का विशेष महत्व है. जरूरतमंदों को भोजन कराना, अन्न और वस्त्र दान करने से घर में समृद्धि बनी रहती है.
माघ पूर्णिमा का धार्मिक महत्व (Importance of Magh Purnima) 

यह दिन माघ मास का अंतिम दिन होता है और इसके बाद फाल्गुन माह शुरू होता है.

  • इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने से मुक्ति और मोक्ष की प्राप्ति होती है.
  • माघ पूर्णिमा पर विशेष रूप से गया, प्रयागराज, हरिद्वार और वाराणसी जैसे तीर्थ स्थलों पर स्नान करने का महत्व है.
  • इस दिन किए गए पुण्य कर्म और दान का फल कई गुना अधिक मिलता है.

Latest News

Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में पत्नी योगमाया की हत्या के मामले में अदालत ने भोजपुरी फिल्म लेखक इंद्रमोहन लोधी और...
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल

Follow Us