Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Murder News: फतेहपुर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या ! ग्रामीणों का थाने में हंगमा, साध्वी ने लगाई फटकार, देर शाम हटाई गईं औंग थाना प्रभारी

Fatehpur Murder News: फतेहपुर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या ! ग्रामीणों का थाने में हंगमा, साध्वी ने लगाई फटकार, देर शाम हटाई गईं औंग थाना प्रभारी
फतेहपुर में युवक की हत्या के बाद बवाल : फोटो युगान्तर प्रवाह

Fatehpur Deepak Vishwakrma Murder

यूपी के फतेहपुर (Fatehpur) में लोकवाणी केंद्र संचालक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर शव को रेलवे लाइन पर फेंकने का मामला सामने आया है. घटना औंग थाना (Aung Thana) क्षेत्र की है. गुस्साए ग्रामीणों ने कई घंटों तक थाने में हंगामा किया.

Fatehpur Murder News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में बुधवार देर रात औंग थाना (Aung Thana) क्षेत्र के गोधरौली गांव के निकट बनी रेलवे लाइन के पास एक युवक का हत्यायुक्त शव मिलने से हड़कंप मच गया. पुलिस ने रात को ही शव की पहचान किए बिना ही लावारिस में उसे मोर्चरी भेज दिया. इस बात को लेकर गुरुवार को ग्रामीणों ने थाने में जमकर हंगामा काटा. आरोप है कि मृतक युवक दीपक (20) थाने के सामने ही जनसेवा केंद्र (लोकवाणी) का संचालन करता था और पुलिसकर्मी उससे परिचित थे. 

पुलिस बता रही आत्महत्या, परिजनों ने कहा हत्या

फतेहपुर (Fatehpur) के औंग थाना क्षेत्र के बनियन खेड़ा निवासी मुकेश कुमार विश्वकर्मा का इकलौता पुत्र दीपक विश्वकर्मा (20) थाने के सामने लोकवाणी केंद्र का संचालन करता है. जानकारी के मुताबिक बुधवार रात करीब 10 बजे वह काम खत्म कर साइकल से गांव जाता है. देर रात जब दीपक गांव नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई तो उसको फोन किया लेकिन उससे संपर्क नहीं हुआ.

बताया जा रहा है कि रात में ही पुलिस ने बनियन खेड़ा ग्राम प्रधान पति रजयपाल को इसकी जानकारी दी. प्रधानपति युवक के परिजनों को लेकर थाने पहुंचा तो पता चला की शव को मोर्चरी भेज दिया गया है. पुलिस ने इसे आत्महत्या बताया लेकिन परिजन उसकी हत्या होने की बात कह रहे हैं.

औंग थाने में जमकर हुआ बवाल, पहुंचीं साध्वी

गुरुवार को पहुंचे ग्रामीणों और परिजनों ने थाने में जमकर हंगामा किया जिसके बाद मौके पर आस पास के थाने की फोर्स पहुंच गई. बवाल बढ़ता देख सीओ बिंदकी सुशील कुमार दुबे और एसडीएम अनिल यादव मौके पर पहुंचे. परिजनों का आरोप है की दीपक (20) की हत्या की गई है उसके नाक में चोट के निशान हैं और शाम को उससे बात भी हुई थी. पुलिस आरोपियों को पकड़ना नहीं चाहती है इसलिए उसे आत्महत्या बताते हुए रात में ही लावारिस रूप में मोर्चरी भेज दिया.

Read More: Fatehpur News: प्रेमिका की शादी से पहले युवक ने की आत्महत्या, सदमे में युवती ने भी खाया जहर, इलाके में चर्चा का विषय बनी प्रेम कहानी

अपने कार्यक्रम में औंग पहुंची साध्वी निरंजन ज्योति (Sadhvi Niranjan Jyoti) को जब इसकी जानकारी हुई तो वो पूर्व विधायक विक्रम सिंह और जहानाबाद विधायक राजेंद्र पटेल के साथ थाने पहुंच गईं. साध्वी अधिकारियों और कर्मचारियों पर इस कृत्य के लिए जमकर बरसीं और परिजनों को ढांढस बधाते हुए जल्द से जल्द न्याय की बात कही.

Read More: NEET UG Results 2026: फतेहपुर में कई मेधावियों ने लहराया नीट में परचम ! अभिनव शुक्ला की सफलता देख भावुक हुए पिता

दिन में हुआ था केंद्र में बवाल और रात में हत्या

जानकारों की माने तो दीपक विश्वकर्मा के लोकवाणी केंद्र में बुधवार दिन में बवाल हुआ था. बताया जा रहा है कि आय प्रमाण पत्र डिलीट हो जाने को लेकर दीपक से गढ़ी कीचकपुर के गौरव तथा एक अन्य व्यक्ति से विवाद हुआ था और उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी थी और उन्होंने दुकान से प्रिंटर भी उठाया था. मामले की जानकारी देते हुए एएसपी विजय शंकर मिश्र कहते हैं की पिता मुकेश विश्वकर्मा की तहरीर के आधार पर गौरव सिंह और एक अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कर्रवाई की जा रही है. वहीं देर शाम इस प्रकरण को देखते हुए औंग थाना प्रभारी विद्या यादव को हटा दिया गया उनकी जगह कांति सिंह को चार्ज दिया गया है 

Read More: Fatehpur News: पक्के तालाब में नहाते समय डूबा 11वीं का छात्र, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Latest News

आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
आज 21 सितंबर 2026 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीद और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है. भगवान...
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं

Follow Us