
फतेहपुर की घटना : मुंडन संस्कार से लौट रहा था परिवार, सड़क हादसे में चली गई जान, तीन की मौत
On
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में मुंडन संस्कार कराकर लौट रहा परिवार सड़क हादसे का शिकार हो गया, हादसा इतना भीषण था की तीन लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग बुरी तरह घायल हो गए.
हाईलाइट्स
- फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा, तीन लोगों की मौत
- मैहर देवी मंदिर से मुंडन संस्कार कराकर लौट रहा था श्रद्धालुओं से भरा पिकप
- अमेठी जनपद के रहने वाले थे श्रद्धालू, हादसे में तीन की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
फतेहपुर की घटना : यूपी के फतेहपुर में मंगलवार सुबह श्रद्धालुओं से भरा पिकप भीषण हादसे का शिकार हो गया. घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के कानपुर प्रयागराज हाइवे के भिटौरा बाईपास की है. बताया जा रहा है कि सड़क पर खड़े कंटेनर से तेज रफ्तार पिकप अचानक आकर भीड़ गई. हादसा इतना भयावह था कि तीन लोगों की मौत गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं और दस लोगों को मामूली चोटें आईं हैं.
मैहर देवी मंदिर से मुंडन संस्कार करा कर लौट रहा था परिवार

Read More: Fatehpur News: 12 साल से ट्रक ड्राइवर बनकर छिपा था 50 हजार का इनामी हसीनउल्ला, STF ने ऐसे दबोचा
सदर कोतवाली प्रभारी अमित मिश्रा के अनुसार दस लोगों को मामूली चोटें आईं हैं जबकि दो लोगों को कानपुर रैफर किया गया है जबकि मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. आपको बतादें कि जिस कंटेनर से पिकप की टक्कर हुई थी वो हाइवे किनारे खराब खड़ा था जो की सोमवार रात टेलर से भिड़ गया था
Related Posts
Latest News
14 Sep 2026 18:27:10
मानसून के अंतिम दौर में देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. मौसम विभाग...
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
