Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Juta News: फतेहपुर में गजब मामला बाटा का जूता फटने पर वकील ने शोरूम को भेजा हजारों का नोटिस ! कहा मैं अवसाद में हूं साले की शादी में नहीं जा सका

Fatehpur Juta News: फतेहपुर में गजब मामला बाटा का जूता फटने पर वकील ने शोरूम को भेजा हजारों का नोटिस ! कहा मैं अवसाद में हूं साले की शादी में नहीं जा सका
फतेहपुर में जूता फटने पर नोटिस : फोटो वीडियो स्क्रीनशॉट पीड़ित ज्ञानेंद्र भान त्रिपाठी

फतेहपुर में अजब गजब मामला

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में एक अजब गजब मामला सामने आया है. एक वकील ने अपने बाटा (Bata) के नए जूते (Shoes) फटने पर शोरूम को हजारों का नोटिस भेजा है. उनका कहना है कि इसकी वजह से वो अपने साले के लड़के की शादी में नहीं पहुंच सके.

Fatehpur Juta News: यूपी के फतेहपुर में अपने साले के लड़के की शादी में नहीं पहुंच सके एक वकील ने एक जूता शोरूम को हजारों का नोटिस भेजा है. इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि इस घटना की वजह से वो मानसिक रूप से प्रताड़ित हुए हैं. मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के कमला नगर कलेक्टरगंज का बताया जा रहा है.

गारंटी के साथ दिया था जूता हफ्ते भर में फट गया

फतेहपुर के कमला नगर कलेक्टरगंज निवासी ज्ञानेंद्र भान त्रिपाठी पेशे से वकील हैं. जानकारी के मुताबिक उन्होंने शहर के एक शोरूम से बाटा (Bata Shoes) का जूता 21 नवंबर को खरीदा था जिसपर उन्हें 6 महीने की गारंटी भी दी गई थी लेकिन हफ्ते भर में ही उनके जूते फट गए.

पीड़ित ज्ञानेंद्र भान त्रिपाठी बताते हैं कि जूते फटने की वजह से वह अपने साले के लड़के की शादी में नहीं जा सके जिसकी वज़ह से वह मानसिक रूप से बीमार पड़ गए. जिसका उन्होंने कानपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज भी कराया.

फटे जूते का हर्जाना और मानसिक प्रताड़ित करने का भेजा नोटिस

पीड़ित वकील ज्ञानेंद्र भान त्रिपाठी का कहना है कि जूता फटने की वजह से वो अपने पारिवारिक शादी में नहीं पहुंच सके जिसकी वज़ह से वह बीमार हुए और उन्होंने अपना ईलाज भी कराया जिसपर काफी खर्च भी हुआ है. उन्होंने कहा कि बीमारी में 10 हज़ार रुपए खर्च हुए हैं.

Read More: UPPCL News: फतेहपुर के अधिशासी अभियंता निलंबित, बरेली के अफसर को प्रतिकूल प्रविष्टि, बिजली कनेक्शन में देरी पर बड़ी कार्रवाई

उन्होंने कहा कि 19 जनवरी को स्वास्थ्य होने के बाद उन्होंने दुकानदार को नोटिस भेज कर 15 के अंदर इलाज में खर्च हुए 10 हजार, 2100 रुपए रजिस्ट्री और कागज़ के साथ ही 1200 रुपए जूते के वापस करने की मांग की है. उनका कहना है कि यदि शोरूम वाले उनको हर्जाना नहीं देते हैं तो आगे कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में ग्राम विकास अधिकारी के खाते से गायब हो गएं लाखों रुपए ! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us