Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Crime News: नकाबपोश शातिरों ने विधवा को बंधक बनाकर तमंचे के बल पर घर में की लूट ! जेवर-नगदी लेकर फरार, पुलिस को परिचित पर संदेह

Fatehpur Crime News: नकाबपोश शातिरों ने विधवा को बंधक बनाकर तमंचे के बल पर घर में की लूट ! जेवर-नगदी लेकर फरार, पुलिस को परिचित पर संदेह
फतेहपुर में हुसैनगंज में लूट

Fatehpur Crime News: सर्दी की रातें शुरु होते ही शातिर चोर सक्रिय हो जाते हैं. फतेहपुर के हुसैनगंज में रहने वाले एक परिवार की मुखिया को बंधक बनाकर शातिरों ने घर पर धावा बोला. महिला का मुंह दबाकर तमंचे के बल पर उससे कमरे में मौजूद अलमारी खुलवाई और लाखों के जेवरात और 5 हज़ार की नगदी लेकर फरार हो गए. पीड़िता ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी.पुलिस ने लूट की घटना से इनकार किया है और इस मामले में किसी परिचित के होने का संदेह जताते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है.


हाईलाइट्स

  • फतेहपुर के हुसैनगंज स्थित एक मकान में गृह स्वामिनी को बंधक बनाकर लूट
  • तीन नकाबपोश बदमाशों ने की तमंचे के बल पर लूट, जेवर व नगदी लेकर फरार
  • पुलिस ने किसी परिचित पर जताया सन्देह , जांच में जुटी पुलिस

Woman taken hostage and looted in her house in Fatehpur : सर्दियां शुरू होने जा रही है और इन सर्द रातों में चोरियों की भी वारदातें बढ़ने लगती है. फतेहपुर में लुटेरों के हौसले इतने बुलंद है कि वह घर में बेखौफ घुसकर महिला को बंधक बनाते हुए अलमारी में रखे माल का सफाया कर दिया और धमकाते हुए फरार हो गए. जब इस घटना की शिकायत पुलिस से की जाती है तो पुलिस पहले तो लूट की घटना से इंकार करती है और छानबीन में जुट जाती है. 

देर रात महिला को बंधक बनाकर लूट

फतेहपुर के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत पिलखीनी गांव में देर रात शातिर नकाबपोश बदमाशों ने एक घर में जमकर उत्पात मचाया. यहां मकान में रहने वाली महिला को बंधक बनाते हुए तमंचे की बल पर घर में रखा जेवरात और नगदी लूट ले गए. पीड़ित महिला ने पुलिस को घटना की सूचना पुलिस को दी है. पुलिस ने सीसीटीवी खंगालने शुरू कर पड़ताल शुरू कर दी है.

क्या है पूरा मामला

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में नकाबपोश बदमाशों का धावा, मां-बेटे को तमंचे के बल पर बनाया बंधक, कैश और जेवर लेकर भागे

जानकारी के मुताबिक हुसैनगंज थाना क्षेत्र के पिलखनी गांव में रहने वाली महिला उर्मिला देवी अपनी तीन बेटियों के साथ यहां रहती है. पति का पहले ही निधन हो चुका है. उर्मिला के घर के नीचे अपनी एक कपड़े की दुकान भी है. बताया जा रहा है देर रात तीन नकाबपोश बदमाश उर्मिला के घर में शातिराना तरह से दाखिल हुए पहले तो अंदर घुसते ही उन लोगों ने सीढ़ी से उतर रही उर्मिला का मुंह दबा दिया, जिससे वह चिल्ला ना सके और फिर उसके कनपटी पर तमंचा लगा दिया.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में चंगाई सभा पर पुलिस की छापेमारी ! धर्मांतरण करने के लगे आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा

तमंचे के बल पर की लूट

Read More: Fatehpur News: लोहे में ढली बावनी इमली की ऐतिहासिक विरासत को लखनऊ की ODOP गैलरी में मिलेगी जगह

इसके बाद साथ ही उसे कमरे के अंदर चलने के लिए कहा जहां कमरे के अंदर अलमारी को खुलवाया. अलमारी के रखे हुए जेवरात और करीब 5000 की नगदी लूट ली और उर्मिला देवी को धक्का देते हुए धमकाते हुए फरार हो गए.जिस वक्त घटना हुई उस वक्त उसकी तीनों बेटियां सो रही थी. लुटेरों के फरार होते ही उर्मिला ने चीखना शुरू कर दिया और इस घटना की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले तो लूट की घटना से इनकार किया है. घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुट गई है.

क्या कहना है पुलिस का

हुसैनगंज प्रभारी राजेन्द्र सिंह ने घटना के पीछे किसी परिचित के होने का संदेह जताया है. उन्हें आशंका है कि आरोपित को यह पता था की दुकान के साथ-साथ उनके घर के अंदर अलमारी में क्या-क्या रखा है उन्होंने किसी परिचित के होने की भी आशंका जताई है.सीसीटीवी खंगाले जा रहे है. घर के बाहर 3 लोग बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं. जांच की जा रही है.

Latest News

Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में पत्नी योगमाया की हत्या के मामले में अदालत ने भोजपुरी फिल्म लेखक इंद्रमोहन लोधी और...
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल

Follow Us