Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Brajesh Pathak Meet Shikshamitra : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से मिले शिक्षामित्र कहा अल्प मानदेय से नहीं चल रहा परिवार

Fatehpur Brajesh Pathak Meet Shikshamitra : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से मिले शिक्षामित्र कहा अल्प मानदेय से नहीं चल रहा परिवार
यूपी के डिप्टी सीएम से मिला शिक्षा मित्र प्रतिनिधि मंडल

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक दो दिवसीय दौरे पर फतेहपुर आए कई जगहों का निरीक्षण किया इस दौरान शिक्षा मित्रों के प्रतिनिधि मंडल ने उसने मुलाकात करते हुए ज्ञापन सौंपा


हाईलाइट्स

  • डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से मिले शिक्षामित्र कहा अल्प मानदेय से नहीं चल रहा परिवार
  • पांच सूत्रीय मांगों के साथ शिक्षा मित्र प्रतिनिधि मंडल ने दिया डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को ज्ञापन
  • दो दिवसीय दौरे के दौरान फतेहपुर आए हैं यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

Fatehpur Brajesh Pathak Meet Shikshamitra : उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम और चिकित्सा शिक्षा स्वास्थ्य के कैबिनेट मिनिस्टर ब्रजेश पाठक अपने दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान सोमवार शाम खागा से होते हुए फतेहपुर पहुंचे प्रस्तावित भ्रमण के अनुसार उन्होंने जिला अस्पताल सहित अन्य जगहों का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई साथ ही जनपद के विकास को लेकर अपनी राय रखी

डिप्टी सीएम से मिले शिक्षामित्र दिया ज्ञापन...

यूपी के डिप्टी सीएम के फतेहपुर पहुंचने के बाद उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के एक प्रतिनिधि मंडल ने कई सूत्री मांगों को लेकर ब्रजेश पाठक से मिले जिलाध्यक्ष सुशील तिवारी ने कैबिनेट मिनिस्टर से कहा कि प्रदेश के शिक्षा मित्र आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं अल्प मानदेय के कारण परिवार का भरण पोषण करना भी मुश्किल हो रहा है. बच्चों की पढ़ाई से लेकर वृद्ध माता पिता का ईलाज कराना भी संभव नहीं. आर्थिक समस्याओं के चलते कई शिक्षा मित्रों की असामयिक मृत्यु भी हो गई इसलिए शिक्षा मित्रों का नियमितीकरण करते हुए उन्हें समस्याओं से उबारे

शिक्षामित्रों ने ब्रजेश पाठक को दिया पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन...

Read More: UPPCL News: फतेहपुर के अधिशासी अभियंता निलंबित, बरेली के अफसर को प्रतिकूल प्रविष्टि, बिजली कनेक्शन में देरी पर बड़ी कार्रवाई

ब्रजेश पाठक से मिलने के बाद शिक्षा मित्रों के प्रतिनिधि मंडल ने पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन उनको सौंपा. ज्ञापन के अनुसार उनकी मांगे हैं कि..

  

1 - नियमावली में संशोधन करते हुए शिक्षा मित्रों का पुनः समायोजन / नियमितीकरण किया जाए.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में चंगाई सभा पर पुलिस की छापेमारी ! धर्मांतरण करने के लगे आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा

2- समायोजन / नियमितीकरण की प्रकिया पूर्ण होने तक शिक्षा मित्रों को 12 माह 62 वर्ष की सेवा मानते हुए सम्मानजन वेतन दिया जाए.

Read More: Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस

3- मृतक शिक्षामित्रों के परिवार के आश्रित को नियुक्ति प्रदान की जाए.

4- शिक्षा मित्रों को नई शिक्षा नीति में शामिल करते हुए उनका भविष्य सुरक्षित किया जाए.

5 - मूल विद्यालय वापसी से वंचित शिक्षामित्रों को एक अवसर प्रदान करते हुए उनके मूल या नजदीकी विद्यालय में और महिला शिक्षा मित्रों को उनके शादी वाले जनपद में जहां उनकी शादी हुई हैं वहां के विद्यालयों में स्थानांतरित किया जाए.

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us