Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Accident: दिल्ली से वाराणसी जा रही बस हादसे का शिकार 44 यात्री सवार थे, ड्राइवर की गलती से हुई घटना

Fatehpur Accident: दिल्ली से वाराणसी जा रही बस हादसे का शिकार 44 यात्री सवार थे, ड्राइवर की गलती से हुई घटना
फतेहपुर में सड़क हादसा दिल्ली से बनारस जा रही थी बस

यूपी के फतेहपुर में यात्रियों से भरी बस अचानक हादसे का शिकार हो गई. बस दिल्ली से बनारस जा रही थी और उसमें 44 यात्री सवार थे घटना थरियांव थाना क्षेत्र के उसरैना के पास की है.


हाईलाइट्स

  • फतेहपुर में दिल्ली से बनारस जा रही यात्री बस का हुआ एक्सीडेट 44 यात्री थे सवार
  • फतेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र के उसरैना हाइवे पर अनियंत्रित होकर पलटी बस
  • बस दुर्घटना में सभी यात्री सुरक्षित कुछ लोगों को आई हैं मामूली चोट

Fatehpur Bus Accident: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में दिल्ली से वाराणसी जा रही प्राइवेट बस हादसे का शिकार हो गई बस के अंदर पुरुष बच्चे महिलाओं सहित 44 यात्री थे. घटना थरियांव थाना क्षेत्र के उसरैना नेशनल हाईवे की है जहां शुक्रवार सुबह करीब साढ़े चार बजे बस अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं हैं सभी लोग बाल बचे.

दिल्ली से वाराणसी जा रही थी बस अनियंत्रित होकर पलटी (Fatehpur Accident)

दिल्ली से बनारस जा रही बस सुबह करीब साढ़े चार बजे उसरैना हाइवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई. बताया जा रहा है कि जिस लेन से बस जा रही थी उसी लेन पर अचानक एक ट्रक विपरीत दिशा से आ गया. ट्रक से बचने के कारण बस ड्राइवर उसे डिवाइडर की ओर ले गया लेकिन बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई. सुबह के समय हुए हादसे के दौरान अधिकतर यात्री सो रहे थे तभी ये हादसा हो गया.

यात्रियों ने कहा बस ड्राइवर की गलती से हुआ हादसा (Fatehpur Accident)

Read More: Fatehpur News: भ्रष्ट तंत्र में पिस रही जनता ! मस्ती में नगर पालिका, सभासद ने दी आंदोलन की चेतावनी, डीएम से कार्रवाई की मांग

बनारस जा रही प्राइवेट बस में पुरुष महिलाएं और बच्चे सहित कुल 44 यात्री सवार थे घटना के बाद कई लोगों को मामूली चोटें आईं हैं लेकिन सभी लोग सुरक्षित थे. यात्रियों ने कहा इस घटना में बस ड्राइवर की गलती थी जिसकी वजह से बस पलट गई. मौके पर पहुंची थरियांव थाने की पुलिस ने सभी यात्रियों को सकुशल निकालकर दूसरी बस में बैठा दिया लेकिन सभी यात्री उस घटना से सदमे में थे.

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर मेडिकल कॉलेज में करोड़ों खर्च, फिर भी MRI और CT Scan नहीं ! असुविधाओं से जूझ रहे मरीज

बड़ी घटना से बचे यात्री दूसरी बस से रवाना (Fatehpur Accident News)

Read More: Fatehpur News: तेजस द्विवेदी मौत प्रकरण में प्रधानाचार्य गिरफ्तार ! प्रबंधक राकेश त्रिवेदी फरार, पसलियों में मिला फ्रैक्चर

उसरैना हाइवे पर हुए हादसे में सभी यात्री सुरक्षित है. पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि सभी को सुरक्षित दूसरी बस में बैठाकर भेज दिया गया है. आपको बतादें कि जिस तरह बस पलटी थी उससे एक बड़ी घटना हो सकती थी. बस काफी हद तक क्षति ग्रस्त हो गई लेकिन कोई भी यात्री गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
फतेहपुर के हसवा में कानपुर-प्रयागराज हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने भाजपा...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

Follow Us