Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: पत्नी को पद दिलाने के लिए मुखलाल पाल को दिए थे 25 लाख, DIOS से लेकर शिक्षक संघ अध्यक्ष तक लगे आरोप

फतेहपुर में DIOS ऑफिस के लिपिक ने पूर्व BJP जिलाध्यक्ष सहित DIOS और माध्यमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष पर आरोप लगाएं हैं (फाइल फोटो): Image Credit Original Source

फतेहपुर में डीआईओएस दफ्तर के बाबू के आत्महत्या प्रयास के बाद सुसाइड नोट से बड़ा खुलासा हुआ है. पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल पर 25 लाख लेने का आरोप लगा है. DIOS, शिक्षक संघ अध्यक्ष पर भी गंभीर आरोप सामने आए हैं.

Fatehpur UP News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक आत्महत्या के प्रयास ने पूरे प्रशासनिक और राजनीतिक तंत्र को सवालों के घेरे में ला दिया है. डीआईओएस कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक विनोद श्रीवास्तव द्वारा लिखे गए छह पन्नों के सुसाइड नोट में ऐसे आरोप सामने आए हैं, जिन्होंने जिले की सियासत और शिक्षा विभाग दोनों को हिला दिया है. इसमें पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल, DIOS और माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष पर पैसे और उत्पीड़न से जुड़े आरोप लगाए गए हैं.

सुसाइड नोट बना पूरे मामले की धुरी, सात बिंदुओं में दर्ज आरोप

विनोद श्रीवास्तव द्वारा लिखा गया छह पन्नों का सुसाइड नोट अब इस पूरे मामले की सबसे अहम कड़ी बन चुका है. इस नोट में सात अलग-अलग बिंदुओं में उन्होंने विस्तार से अपनी पीड़ा और आरोपों को दर्ज किया है. शुरुआत में ही उन्होंने साफ लिखा कि वह लगातार हो रहे उत्पीड़न और दबाव से टूट चुके हैं. नोट में कार्यालय के अंदर चल रही व्यवस्थाओं, अधिकारियों के व्यवहार और व्यक्तिगत स्तर पर झेली गई परेशानियों का विस्तार से उल्लेख है.

25 लाख की डील का आरोप, पत्नी को पद दिलाने का दिया गया झांसा

सुसाइड नोट का सबसे बड़ा और चौंकाने वाला आरोप पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल पर लगाया गया है. विनोद श्रीवास्तव ने लिखा कि उनकी पत्नी को महिला आयोग में पद दिलाने का भरोसा दिलाया गया. इसके एवज में उनसे पांच किस्तों में कुल 25 लाख रुपये लिए गए. यह रकम उन्होंने सूद पर उधार लेकर दी थी. लेकिन लंबे इंतजार के बाद भी न तो कोई पद मिला और न ही कोई ठोस जवाब मिला. आरोप यह भी है कि बाद में प्रदेश स्तर पर पद दिलाने का नया भरोसा दिया गया, लेकिन वह भी अधूरा रह गया.

DIOS पर वित्तीय अनियमितता और उत्पीड़न के आरोप

सुसाइड नोट में DIOS राकेश कुमार पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं. विनोद ने कार्यालय के एक सभागार निर्माण में वित्तीय अनियमितता का जिक्र किया है. इसके अलावा उन्होंने अपने बेटे की संविदा नौकरी का सात महीने का वेतन न मिलने की बात भी लिखी. कार्यों के विभाजन में मनमानी और कर्मचारियों के साथ असमान व्यवहार के आरोप भी सामने आए हैं.

Read More: कौशांबी में दर्दनाक हादसा: मुंडन संस्कार से लौट रहे फतेहपुर के परिवार की पिकअप ट्रेलर से भिड़ी, 8 की मौत, 20 घायल

इन सभी कारणों से वह लगातार तनाव में थे. जिसके बाद लिपिक ने ये आत्मघाती कदम उठाया और नींद की गोलियां खाकर जान देने का प्रयास किया. मामले में माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष आलोक शुक्ला का नाम भी सामने आया है. सुसाइड नोट के अनुसार उनसे दो अलग-अलग चेक के माध्यम से कुल चार लाख रुपये लिए गए, इस आरोप ने पूरे प्रकरण को और अधिक गंभीर बना दिया है.

Read More: UPPCL News: पूर्व विधायक पर बिजली चोरी का मुकदमा ! भाई-भतीजे संग कटिया डालकर चला रहे थे ट्यूबवेल

मुखलाल पाल और DIOS की सफाई, साजिश की बात

आरोपों के बाद पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने खुद को पूरी तरह निर्दोष बताया है. उन्होंने कहा कि यह सब एक राजनीतिक साजिश के तहत किया जा रहा है ताकि उन्हें बदनाम कर पार्टी से बाहर किया जा सके. उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि यदि किसी ने पैसे दिए हैं तो उसका प्रमाण सामने लाया जाए.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में क्या राजा मिश्रा की हुई है हत्या? CCTV का फुटेज आया सामने, परिजनों ने दी तहरीर

वहीं DIOS राकेश कुमार ने भी सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उन्होंने हर काम शासनादेश के अनुसार किया है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि संबंधित लिपिक लंबे समय से अवकाश पर थे और आरोप तथ्यहीन हैं. बताया जा रहा है कि पटल से हटने के कारण आरोप प्रत्यारोप लग रहे हैं.

अस्पताल में इलाज जारी, प्रशासनिक जांच तेज

घटना के बाद विनोद श्रीवास्तव को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां अब उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है. प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है. एडीएम वित्त एवं राजस्व समेत कई अधिकारी अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. विभागीय स्तर पर भी रिपोर्ट तैयार की जा रही है, जिसे उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा.

25 Mar 2026 By Vishwa Deepak Awasthi

Fatehpur News: पत्नी को पद दिलाने के लिए मुखलाल पाल को दिए थे 25 लाख, DIOS से लेकर शिक्षक संघ अध्यक्ष तक लगे आरोप

Fatehpur UP News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक आत्महत्या के प्रयास ने पूरे प्रशासनिक और राजनीतिक तंत्र को सवालों के घेरे में ला दिया है. डीआईओएस कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक विनोद श्रीवास्तव द्वारा लिखे गए छह पन्नों के सुसाइड नोट में ऐसे आरोप सामने आए हैं, जिन्होंने जिले की सियासत और शिक्षा विभाग दोनों को हिला दिया है. इसमें पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल, DIOS और माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष पर पैसे और उत्पीड़न से जुड़े आरोप लगाए गए हैं.

सुसाइड नोट बना पूरे मामले की धुरी, सात बिंदुओं में दर्ज आरोप

विनोद श्रीवास्तव द्वारा लिखा गया छह पन्नों का सुसाइड नोट अब इस पूरे मामले की सबसे अहम कड़ी बन चुका है. इस नोट में सात अलग-अलग बिंदुओं में उन्होंने विस्तार से अपनी पीड़ा और आरोपों को दर्ज किया है. शुरुआत में ही उन्होंने साफ लिखा कि वह लगातार हो रहे उत्पीड़न और दबाव से टूट चुके हैं. नोट में कार्यालय के अंदर चल रही व्यवस्थाओं, अधिकारियों के व्यवहार और व्यक्तिगत स्तर पर झेली गई परेशानियों का विस्तार से उल्लेख है.

25 लाख की डील का आरोप, पत्नी को पद दिलाने का दिया गया झांसा

सुसाइड नोट का सबसे बड़ा और चौंकाने वाला आरोप पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल पर लगाया गया है. विनोद श्रीवास्तव ने लिखा कि उनकी पत्नी को महिला आयोग में पद दिलाने का भरोसा दिलाया गया. इसके एवज में उनसे पांच किस्तों में कुल 25 लाख रुपये लिए गए. यह रकम उन्होंने सूद पर उधार लेकर दी थी. लेकिन लंबे इंतजार के बाद भी न तो कोई पद मिला और न ही कोई ठोस जवाब मिला. आरोप यह भी है कि बाद में प्रदेश स्तर पर पद दिलाने का नया भरोसा दिया गया, लेकिन वह भी अधूरा रह गया.

DIOS पर वित्तीय अनियमितता और उत्पीड़न के आरोप

सुसाइड नोट में DIOS राकेश कुमार पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं. विनोद ने कार्यालय के एक सभागार निर्माण में वित्तीय अनियमितता का जिक्र किया है. इसके अलावा उन्होंने अपने बेटे की संविदा नौकरी का सात महीने का वेतन न मिलने की बात भी लिखी. कार्यों के विभाजन में मनमानी और कर्मचारियों के साथ असमान व्यवहार के आरोप भी सामने आए हैं.

इन सभी कारणों से वह लगातार तनाव में थे. जिसके बाद लिपिक ने ये आत्मघाती कदम उठाया और नींद की गोलियां खाकर जान देने का प्रयास किया. मामले में माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष आलोक शुक्ला का नाम भी सामने आया है. सुसाइड नोट के अनुसार उनसे दो अलग-अलग चेक के माध्यम से कुल चार लाख रुपये लिए गए, इस आरोप ने पूरे प्रकरण को और अधिक गंभीर बना दिया है.

मुखलाल पाल और DIOS की सफाई, साजिश की बात

आरोपों के बाद पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने खुद को पूरी तरह निर्दोष बताया है. उन्होंने कहा कि यह सब एक राजनीतिक साजिश के तहत किया जा रहा है ताकि उन्हें बदनाम कर पार्टी से बाहर किया जा सके. उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि यदि किसी ने पैसे दिए हैं तो उसका प्रमाण सामने लाया जाए.

वहीं DIOS राकेश कुमार ने भी सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उन्होंने हर काम शासनादेश के अनुसार किया है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि संबंधित लिपिक लंबे समय से अवकाश पर थे और आरोप तथ्यहीन हैं. बताया जा रहा है कि पटल से हटने के कारण आरोप प्रत्यारोप लग रहे हैं.

अस्पताल में इलाज जारी, प्रशासनिक जांच तेज

घटना के बाद विनोद श्रीवास्तव को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां अब उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है. प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है. एडीएम वित्त एवं राजस्व समेत कई अधिकारी अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. विभागीय स्तर पर भी रिपोर्ट तैयार की जा रही है, जिसे उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा.

Latest News

Fatehpur News: शिकायतकर्ता दंपती को थाने में बैठाना पड़ा भारी, बिंदकी कोतवाल समेत 5 पुलिसकर्मियों पर एसपी की बड़ी कार्रवाई Fatehpur News: शिकायतकर्ता दंपती को थाने में बैठाना पड़ा भारी, बिंदकी कोतवाल समेत 5 पुलिसकर्मियों पर एसपी की बड़ी कार्रवाई
फतेहपुर के बिंदकी कस्बे में भूमि विवाद के बीच नीम के पेड़ काटने और शिकायतकर्ता दंपती के साथ कथित दुर्व्यवहार...
21 जून का राशिफल: किसे मिलेगा व्यापार में लाभ, किसे रहना है सावधान, जानें मेष से मीन तक का दैनिक भाग्यफल
Fatehpur News: भ्रष्टाचार की परतें खोलने वाली 100 पेज की पत्रावली कलेक्ट्रेट से गायब ! मुख्यमंत्री योगी से शिकायत, सरकारी जमीनों पर बड़ा खेल
Fatehpur News: 8 माह की गर्भवती महिला को रोडवेज बस ने कुचला, मौत के बाद 4 घंटे तक बांदा-सागर मार्ग जाम
UP Free Scooty Yojana 2026: यूपी की 45 हजार मेधावी छात्राओं को मिलेगा मुफ्त स्कूटी का तोहफा, जानिए नियम
Aaj Ka Rashifal 15 June 2026: सोमवती अमावस्या पर बन रहा है शुभ मुहूर्त, जानिए मेष से लेकर मीन तक का दैनिक राशिफल
कटनी सड़क हादसा: ओवरलोड हाइवा से टकराई यात्री बस, 3 की मौत, 25 से ज्यादा घायल, CM मोहन यादव ने किया मुआवजे का ऐलान

Follow Us