Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर की Asiya Farooqui को 'राष्ट्रीय शिक्षक पुरुष्कार' से राष्ट्रपति ने किया सम्मानित, माँ से मिली कुछ करने की प्रेरणा

Fatehpur News: फतेहपुर की Asiya Farooqui को 'राष्ट्रीय शिक्षक पुरुष्कार' से राष्ट्रपति ने किया सम्मानित, माँ से मिली कुछ करने की प्रेरणा
फतेहपुर की शिक्षिका आशिया फारुखी को मिला राष्ट्रपति से ये बड़ा सम्मान, फोटो साभार सोशल मीडिया

Asiya Farooqui Award Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के एक प्राथमिक स्कूल की प्रधानाध्यापिका आशिया फारुखी को उनके कार्यशैली और पठन-पाठन से सम्बंधित बच्चों में जागरूकता फैलाने व स्कूल का कायाकल्प करने को लेकर शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने 'राष्ट्रीय शिक्षक पुरुष्कार 2023 से सम्मानित किया है. उनकी इस उपलब्धि पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी उन्हें बधाई सन्देश भेजा है.


हाईलाइट्स

  • राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरुष्कार से फतेहपुर की आशिया को किया सम्मानित
  • फतेहपुर जिले के अस्ती प्राथमिक विद्यालय में आशिया है प्रधानाध्यापिका
  • स्कूल का कर दिया अकेले ही कायाकल्प, बच्चो में बढ़ाई जागरूकता

Asiya of Fatehpur received National Teacher Award : शिक्षक का कर्तव्य है कि वह जिम्मेदारी और अनुशासन से बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित करे. समाज में कई ऐसे शिक्षक है जो गांव के प्राथमिक विद्यालयों में तैनात होने के साथ ही उन्होंने दृढ़संकल्प कर खुद ही स्कूल की बदहाली को दूर करते हुए कायाकल्प कर दिया. मन में यदि विश्वास है किसी चीज़ को सही से करने का तो उसे पूरा किया जा सकता है.

ऐसा ही कुछ कार्य फतेहपुर जिले में एक प्राथमिक विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापिका ने कर दिखाया है. जिन्हें शिक्षक दिवस पर 75 बेस्ट शिक्षको की सूची में शामिल किया गया था. उन्हें देश की राष्ट्रपति के हाथों बड़ा सम्मान मिला है.आइये आपको बताते है कि ये शिक्षिका कौन हैं जिन्होंने ये मुकाम हासिल किया.

फतेहपुर की शिक्षिका आशिया का दिल्ली में शिक्षक दिवस पर बड़ा सम्मान

5 सितंबर शिक्षक दिवस के अवसर पर देश के 75 बेस्ट शिक्षकों को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने सम्मानित किया था. इन 75 शिक्षकों की सूची में उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के तेलियानी ब्लॉक स्थित अस्ती प्राथमिक विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापिका आशिया फारुखी भी शामिल थीं. उन्हें भी राष्ट्रीय शिक्षक पुरुष्कार से सम्मानित किया गया. आशिया फारुखी का चयन उनके शिक्षण कार्य, अनुशासन, नवाचार, नामांकन व अन्य जागरूक कार्यों को देखते हुए किया गया था.

Read More: Fatehpur News: धन्य है! फतेहपुर PWD कार्यालय में फहरा दिया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज का आपमन, बचते रहे जिम्मेदार

सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी दी आशिया को बधाई

Read More: Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

उनके इस सम्मान के बाद उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर उन्हें बधाई दी है. सीएम योगी ने ट्वीट कर कहा, “मा. राष्ट्रपति जी द्वारा आज नई दिल्ली में जनपद फतेहपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय, अस्ती की प्रधानाध्यापिका सुश्री आशिया फारूकी जी को ‘राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2023’ से सम्मानित होने पर हार्दिक बधाई! शिक्षा के प्रसार और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में आपका योगदान अन्य शिक्षकों के लिए प्रेरणादायी है. आपको उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं.”

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा

कौन हैं आशिया फारुखी (Who is Asiya Farooqui Fatehpur)

आशिया फारुखी के माता-पिता रायबरेली में शिक्षक है. ग्रामीण स्कूलों में बेहतर परिवेश ,पढ़ाई की बेहतर व्यवस्था कैसे हो सकती है व अन्य जरूरी सुविधाएं हो जिससे बच्चे अपने भविष्य को संवार सके. यह सब आशिया ने अपनी माँ से ही सीखा है. माँ की प्रेरणा से ही आशिया शिक्षक बन सकी. आशिया का विवाह फतेहपुर के मो सलीम से हुआ है. आशिया के दो बच्चे भी हैं. आशिया ने 2007-8 में बीटीसी किया और डायट में पढ़ाई कर तीसरा स्थान प्राप्त किया था.  साल 2009 में आशिया को हथगाम ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बुशहरा में बतौर सहायक शिक्षिका तैनाती मिली.

अस्ती प्राथमिक विद्यालय का किया कायाकल्प,बढ़ाई जागरूकता

2016 में फतेहपुर के अस्ती प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका के पद पर तैनात हुई. यहां की बदहाली को आशिया ने दूर करने का संकल्प लेकर कार्य शुरू किया. आशिया ने सही ढंग से सरकारी संसाधनों का उपयोग किया और प्राथमिक विद्यालय का कायाकल्प किया. अस्ती प्राथमिक विद्यालय में आज वह सबकुछ मौजूद है जो बड़े स्कूलों में होता है. ऑनलाइन क्लास, प्रोजेक्टर ,डिजिटल लाइब्रेरी,व अन्य माध्यमो से बच्चों को शिक्षित किया जाता है. जब वे इस स्कूल में आई थी यहां की हालत बेहद खराब थी, धीरे-धीरे आशिया ने गांव जाकर बच्चों को पढ़ने के लिए जागरूक किया. और स्कूल के माहौल को एकदम प्राइवेट जैसा बना देना ये आशिया की महानता को दर्शाता है.

फर्श से अर्श तक पहुंचा दिया (Fatehpur News)

आज यहां की व्यवस्था एक निजी स्कूल जैसी ही हो गयी है. इस विद्यालय का आशिया ने एकदम कायाकल्प कर दिया.ये कह सकते हैं कि आशिया ने इस स्कूल को फर्श से अर्श तक पहुंचा दिया. समय-समय पर वे बच्चों को एक्टीविटीज भी कराती है. अनुशासन ,नवाचार व नामांकन जैसे इन सब बिंदुओं को देखते हुए आशिया को टॉप बेस्ट 75 टीचर्स की श्रेणी में शामिल किया गया. शिक्षक दिवस पर आशिया दिल्ली पहुंची जहां उन्हें राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरुष्कार 2023 से सम्मानित किया. आशिया ने यह उपलब्धि पाकर फतेहपुर के साथ ही प्रदेश का मान भी बढ़ाया है.

Latest News

UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलने के आसार हैं. बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे संभावित चक्रवाती...
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके
UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान
Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा
आज का राशिफल 25 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगी खुशखबरी और किसे रहना होगा सावधान

Follow Us