Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:घर बैठे निकलेंगे पैसे..डीएम ने किया इस सुविधा का शुभारंभ..!

फतेहपुर:घर बैठे निकलेंगे पैसे..डीएम ने किया इस सुविधा का शुभारंभ..!
फतेहपुर:मोबाइल ATM वैन का शुभारंभ करते डीएम।

बैंकों में लगने वाली भीड़ को कुछ हद तक कम किया जा सके..इसके लिए बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने मोबाइल एटीएम चलाने का निर्णय लिया है..इसका शुभारंभ शुक्रवार को जिलाधिकारी संजीव कुमार ने फ़ीता काटकर किया है..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:लॉकडाउन के बावजूद बैंकों में बेतहाशा भीड़ लग रही है।मुख्य ब्रांचों से लेकर गाँव गाँव खुले ग्राहक सेवा केंद्रों तक पैसे निकालने वालों की लंबी लाइनें लग रहीं हैं। mobile atm van fatehpur

बैंकों में भीड़ कम हो इसके लिए बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से मोबाइल एटीएम 'घर घर नगद भुगतान सेवा' का फतेहपुर नगर क्षेत्र हेतु डीएम ने इस सेवा का शुभारंभ किया।

ये भी पढ़े-UP Board Result 2020:हाईस्कूल और इंटर के रिजल्ट को लेकर आई है यह बड़ी ख़बर..!

जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह मोबाइल सेवा नगर में विभिन्न वार्डों में जाकर लोगों को घर पर किसी भी बैंक से नगद पैसा निकालने की सुविधा उपलब्ध कराएगा। इसके लिए व्यक्ति को आधार कार्ड /एटीएम कार्ड /रुपे कार्ड का प्रयोग करना होगा।

Read More: Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल

मोबाइल वैन में तैनात गार्ड सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराएगा।लोगों से अपील है कि इस सेवा का उपयोग करते समय सामाजिक दूरी बनाए रखें।

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा

ये भी पढ़े-UP:फतेहपुर में घर से अचानक ग़ायब हुई किशोरी का हत्यायुक्त शव खेत में बरामद..!

Read More: फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल

जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि इस नवीन मोबाइल सेवा बैंकों में लगने वाली भीड़ को कम करने में सहायक होगी।

ग्रामीण क्षेत्रों के लिए भी ज़रूरी है ऐसी सेवा..

ग्रामीण इलाकों में भी ऐसी सेवा की दरकार है।क्योंकि कि ब्रांचों से लेकर गाँवो में खुले ग्राहक सेवा केंद्रों तक पैसे निकालने वालों की भारी भीड़ एकत्रित हो रही है।इन जगहों पर न तो लॉकडाउन का कोई मतलब रह जाता है और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का।ग्राहक सेवा केंद्रों में जुटने वाली लोगों की भारी भीड़ से ग्रामीण इलाकों में कोरोना का ख़तरा बढ़ गया है।लोग दहशत में है।जिस तरीक़े से नगर क्षेत्र के लिए यह मोबाइल एटियम वैन की सुविधा शुरू हुई है।वैसे ही कुछ सुविधा ग्रामीण इलाकों में भी शुरू होनी चाहिए।

Tags:

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us