Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Mahashivratri 2020:सिद्धपीठ ताम्बेश्वर में भक्तों की रात से ही लगी लंबी कतार..पट खुलने के इंतजार में हजारों श्रद्धालु..!

Mahashivratri 2020:सिद्धपीठ ताम्बेश्वर में भक्तों की रात से ही लगी लंबी कतार..पट खुलने के इंतजार में हजारों श्रद्धालु..!
फ़ोटो युगान्तर प्रवाह

शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर्व को लेकर जिले के शिव मंदिरों में अच्छी खासी सजावट की गई है..जिले के प्रतिष्ठित शिव मंदिर ताम्बेश्वर सिद्धपीठ में भक्तों का गुरुवार शाम से ही पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

फतेहपुर:महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर ज़िले के प्रमुख शिव मंदिर भव्य सजावट के साथ शिव धुन में गूंज रहें हैं।जिला मुख्यालय में स्थित ज़िले का सबसे प्राचीन और प्रसिद्ध शिवमंदिर ताम्बेश्वर सिद्धपीठ में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला गुरुवार शाम से ही शुरू हो गया है।

ये भी पढ़े-UP:फतेहपुर में महाशिवरात्रि के पहले ताम्बेश्वर चौराहे से रातों रात हटाई गई प्रतिमा..!

भीड़ को देखते हुए मंदिर के रास्ते में भक्तों को बैरिकेडिंग से होकर गुजरना पड़ेगा।महिला और पुरुषों के लिए अलग अलग बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है।प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के भी पुख़्ता इंतजाम किए गए हैं।बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती मंदिर क्षेत्र में कई गई है। (fatehpur tambeswar mandir)

ये भी पढ़े-Mahashivratri 2020:इस बार 117 साल बाद बन रहा है यह दुर्लभ संयोग..जानें क्या है व्रत और पूजन का शुभ मुहूर्त..!

Read More: लखनऊ में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या, बहन को भी उतारा मौत के घाट, फिर खुद दी जान

आपको बता दे कि गुरुवार शाम से ही बड़ी संख्या में कांवड़िए बोल बम का जयकारा करते हुए जलाभिषेक करने के लिए मंदिर पहुंच गए हैं।बड़ी संख्या में महिलाएं भी पहुंची हैं।लेक़िन मंदिर के पट गुरुवार रात 12 बजे के बाद खुलेंगे जिसके बाद ही भक्तों का भगवान शिव का दर्शन हो पाएगा।

Read More: Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

कुछ श्रद्धालु दंडवत(जमीन पर लेटकर) प्रक्रिया कर भगवान का दर्शन करने पहुंच रहें हैं।एक अनुमान के मुताबिक गुरुवार रात से शुक्रवार रात तक एक लाख से ज्यादा श्रद्धालु भगवान शिव का दर्शन करेंगे।

Read More: UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष

Tags:

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
फतेहपुर में शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था, सड़कों पर कूड़े के ढेर और गड्ढों को देखकर प्रयागराज मंडल के मंडलायुक्त...
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Follow Us