Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फ़तेहपुर:सत्ता की हनक दिखा सड़क निर्माण में बाधक बने भाजपा नेता..ग्रामीण मांग रहे एम्बुलेन्स के लिए रास्ता.!

फ़ोटो युगान्तर प्रवाह

विधायक निधि से एक गाँव मे बन रही पक्की रोड को लेकर ग्रामीणों में गुस्सा है।कारण है रोड की ज़मीन पर अवैध तरीके से कब्ज़ा कर बनवाया गया एक स्थानीय भाजपा नेता के घर के सामने बना चबूतरा.और सबसे बड़ी बात यह है कि विधायक निधि से बन रही इस रोड का ठेकेदार भी वही अवैध कब्जेदार भाजपा नेता है...पूरी ख़बर विस्तार से पढ़ने के लिए पढ़े युगान्तर प्रवाह की यह रिपोर्ट।

फतेहपुर:अवैध कब्जेदारों के विरुद्ध कार्यवाही करने का दावा करने वाली भाजपा की योगी सरकार शायद अपनी पार्टी के नेताओं को इस कार्यवाही की जद से बाहर रखती है!क्योंकि जब भाजपा का एक स्थानीय नेता सरकारी रोड की ज़मीन पर अवैध रूप से कब्ज़ाकर चबूतरे का निर्माण करा लेता है और ग्रामीणों की बार बार शिकायत के बावजूद प्रशासन की तरफ़ से कोई ठोस कार्यवाही नहीं होती तो इस बात को और बल मिलता है कि क्या नियम और कानून का डर ऐसे भाजपा नेताओं पर काम नहीं करता.?

ये भी पढ़े-राजनीति:मंत्री का बेतुका बयान-विपक्ष ने लोंगो की जान लेने के लिए छोड़ रखें हैं सड़कों पर साँड़.!

मामला फतेहपुर ज़िले के मलवां विकास खण्ड के माहौर गाँव का है जहाँ भाजपा के जिला मंत्री शैलेंद्र सिंह उर्फ़ बबलू सिंह द्वारा गाँव के भीतर जाने वाली एक सरकारी रोड की ज़मीन पर चबूतरे का निर्माण कर आवागमन को बाधित कर दिया गया है!रास्ते में चबूतरे का निर्माण होने की वजह से गाँव के क़रीब आधा सैकड़ा घर प्रभावित हो रहें हैं क्योंकि उस रास्ते से अब एम्बुलेंस तक नहीं निकल पा रही है जिससे चलते ग्रामीणों को सरकार की इस अति महत्वपूर्ण योजना का लाभ नसीब नहीं हो रहा है।

ग्रामीण डीएम की चौखट पर आए..

Read More: UP Panchayat Election 2026: कार्यकाल खत्म होने से पहले बजट खपाने की होड़, कासगंज में दो प्रधान बर्खास्त

बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे मौहार गाँव के ग्रामीणों ने डीएम को दिए एक शिकायती पत्र के माध्यम से बताया कि गाँव मे क्षेत्रीय विधायक की निधि से पक्की सड़क का निर्माण हो रहा है लेकिन उसी रास्ते मे भाजपा के जिला मंत्री शैलेंद्र सिंह का अवैध रूप से बनाया गया चबूतरा है जिसको हटवाया नहीं जा रहा है।जिसके चलते गाँव के करीब आधा सैकड़ा घर प्रभावित हो रहे हैं और उन घरों तक एम्बुलेंस पहुंचने का रास्ता नहीं बचा है।

Read More: UP के बांदा-टांडा के लिए 6500 करोड़ का प्रोजेक्ट: फतेहपुर समेत 6 जिलों की बदलेगी तस्वीर, चमकेगा अवध से बुंदेलखंड

ये भी पढ़े-रेप के आरोपी स्वामी चिन्मयानंद की हालत बिगड़ी..'दिव्य धाम' में चल रहा इलाज.!

Read More: NEET UG Results 2026: फतेहपुर में कई मेधावियों ने लहराया नीट में परचम ! अभिनव शुक्ला की सफलता देख भावुक हुए पिता

शिकायती पत्र में यह भी बताया गया है कि भाजपा नेता शैलेंद्र सिंह ही इस बन रही रोड का ठेकेदार है और क्षेत्रीय विधायक करण सिंह पटेल का खासमखास है जिसके चलते उसके अवैध चबूतरे के निर्माण को हटवाया नहीं जा रहा है।

डीएम की चौखट पर न्याय की उम्मीद में आए ग्रामीणों ने युगान्तर प्रवाह से बातचीत करते हुए बताया कि इस मामले को लेकर हम लोगों ने कई बार राजस्व के अधिकारियों से मुलाक़ात की लेक़िन कोई कार्यवाही नहीं हुई एक बार सड़क के निर्माण को सूचना पर पहुंची पुलिस की पीआरवी ने रुकवा भी दिया लेक़िन भाजपा नेता व ठेकेदार द्वार स्थानीय पुलिस बुला फ़िर से निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया गया।जो अभी भी प्रारम्भ है इसी लिए अब हम लोग मजबूरी में डीएम साहब के पास न्याय की आस लेकर आए हैं।

बिंदकी विधायक करण सिंह पटेल पर भी ग्रामीणों ने लगाए आरोप..

ग्रामीणों ने बताया कि इस मामले की शिकायत हम लोगों ने अपने क्षेत्र के विधायक करण सिंह पटेल से भी लेक़िन उन्होंने भाजपा मंत्री शैलेंद्र सिंह से मिलकर बात करने की बात कही और जब शैलेंद्र सिंह से बात की गई तो उसने उस चवूतरे के रूप में मौजूद अपने अवैध निर्माण को हटाने से साफ़ मना कर दिया।डीएम को दिए गए शिकायती पत्र में ग्रामीणों ने कहा कि भाजपा के जिला मंत्री शैलेंद्र सिंह के अवैध कब्ज़े को बचाने में भाजपा के बिंदकी विधायक करण सिंह पटेल की भी मौन स्वीकृति है।

शैलेंद्र सिंह ने क्या कहा..?

इस पूरे मामले पर जब हमने भाजपा नेता व पार्टी के जिला मंत्री शैलेंद्र सिंह से बातचीत की तो उन्होंने बताया रास्ते में किसी भी प्रकार का कोई अवैध कब्ज़ा नहीं किया गया है और जो मौक़े पर उपलब्ध जगह है उसी के अनुसार सड़क का निर्माण कराया जा रहा है।उन्होंने यह भी कहा कि जहां तक एम्बुलेंस के जाने का सवाल है तो उसके लिए गाँव के अन्य और भी रास्ते हैं जिससे होकर एम्बुलेंस आसानी से पहुंचती है और आगे भी पहुंचती है।शैलेंद्र सिंह ने कहा कि उनपर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद हैं।

ये भी पढ़े-यूपी:नहीं होगी ग्राम प्रधानों की किसी भी तरह की जांच..मिली क्लीन चिट!

इस मामले पर बिंदकी विधायक करण सिंह पटेल से भी सम्पर्क करने की कोशिश की गई लेक़िन उनसे संपर्क नहीं हो पाया।

18 Sep 2019 By Shubham Mishra

फ़तेहपुर:सत्ता की हनक दिखा सड़क निर्माण में बाधक बने भाजपा नेता..ग्रामीण मांग रहे एम्बुलेन्स के लिए रास्ता.!

फतेहपुर:अवैध कब्जेदारों के विरुद्ध कार्यवाही करने का दावा करने वाली भाजपा की योगी सरकार शायद अपनी पार्टी के नेताओं को इस कार्यवाही की जद से बाहर रखती है!क्योंकि जब भाजपा का एक स्थानीय नेता सरकारी रोड की ज़मीन पर अवैध रूप से कब्ज़ाकर चबूतरे का निर्माण करा लेता है और ग्रामीणों की बार बार शिकायत के बावजूद प्रशासन की तरफ़ से कोई ठोस कार्यवाही नहीं होती तो इस बात को और बल मिलता है कि क्या नियम और कानून का डर ऐसे भाजपा नेताओं पर काम नहीं करता.?

ये भी पढ़े-राजनीति:मंत्री का बेतुका बयान-विपक्ष ने लोंगो की जान लेने के लिए छोड़ रखें हैं सड़कों पर साँड़.!

मामला फतेहपुर ज़िले के मलवां विकास खण्ड के माहौर गाँव का है जहाँ भाजपा के जिला मंत्री शैलेंद्र सिंह उर्फ़ बबलू सिंह द्वारा गाँव के भीतर जाने वाली एक सरकारी रोड की ज़मीन पर चबूतरे का निर्माण कर आवागमन को बाधित कर दिया गया है!रास्ते में चबूतरे का निर्माण होने की वजह से गाँव के क़रीब आधा सैकड़ा घर प्रभावित हो रहें हैं क्योंकि उस रास्ते से अब एम्बुलेंस तक नहीं निकल पा रही है जिससे चलते ग्रामीणों को सरकार की इस अति महत्वपूर्ण योजना का लाभ नसीब नहीं हो रहा है।

ग्रामीण डीएम की चौखट पर आए..

बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे मौहार गाँव के ग्रामीणों ने डीएम को दिए एक शिकायती पत्र के माध्यम से बताया कि गाँव मे क्षेत्रीय विधायक की निधि से पक्की सड़क का निर्माण हो रहा है लेकिन उसी रास्ते मे भाजपा के जिला मंत्री शैलेंद्र सिंह का अवैध रूप से बनाया गया चबूतरा है जिसको हटवाया नहीं जा रहा है।जिसके चलते गाँव के करीब आधा सैकड़ा घर प्रभावित हो रहे हैं और उन घरों तक एम्बुलेंस पहुंचने का रास्ता नहीं बचा है।

ये भी पढ़े-रेप के आरोपी स्वामी चिन्मयानंद की हालत बिगड़ी..'दिव्य धाम' में चल रहा इलाज.!

शिकायती पत्र में यह भी बताया गया है कि भाजपा नेता शैलेंद्र सिंह ही इस बन रही रोड का ठेकेदार है और क्षेत्रीय विधायक करण सिंह पटेल का खासमखास है जिसके चलते उसके अवैध चबूतरे के निर्माण को हटवाया नहीं जा रहा है।

डीएम की चौखट पर न्याय की उम्मीद में आए ग्रामीणों ने युगान्तर प्रवाह से बातचीत करते हुए बताया कि इस मामले को लेकर हम लोगों ने कई बार राजस्व के अधिकारियों से मुलाक़ात की लेक़िन कोई कार्यवाही नहीं हुई एक बार सड़क के निर्माण को सूचना पर पहुंची पुलिस की पीआरवी ने रुकवा भी दिया लेक़िन भाजपा नेता व ठेकेदार द्वार स्थानीय पुलिस बुला फ़िर से निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया गया।जो अभी भी प्रारम्भ है इसी लिए अब हम लोग मजबूरी में डीएम साहब के पास न्याय की आस लेकर आए हैं।

बिंदकी विधायक करण सिंह पटेल पर भी ग्रामीणों ने लगाए आरोप..

ग्रामीणों ने बताया कि इस मामले की शिकायत हम लोगों ने अपने क्षेत्र के विधायक करण सिंह पटेल से भी लेक़िन उन्होंने भाजपा मंत्री शैलेंद्र सिंह से मिलकर बात करने की बात कही और जब शैलेंद्र सिंह से बात की गई तो उसने उस चवूतरे के रूप में मौजूद अपने अवैध निर्माण को हटाने से साफ़ मना कर दिया।डीएम को दिए गए शिकायती पत्र में ग्रामीणों ने कहा कि भाजपा के जिला मंत्री शैलेंद्र सिंह के अवैध कब्ज़े को बचाने में भाजपा के बिंदकी विधायक करण सिंह पटेल की भी मौन स्वीकृति है।

शैलेंद्र सिंह ने क्या कहा..?

इस पूरे मामले पर जब हमने भाजपा नेता व पार्टी के जिला मंत्री शैलेंद्र सिंह से बातचीत की तो उन्होंने बताया रास्ते में किसी भी प्रकार का कोई अवैध कब्ज़ा नहीं किया गया है और जो मौक़े पर उपलब्ध जगह है उसी के अनुसार सड़क का निर्माण कराया जा रहा है।उन्होंने यह भी कहा कि जहां तक एम्बुलेंस के जाने का सवाल है तो उसके लिए गाँव के अन्य और भी रास्ते हैं जिससे होकर एम्बुलेंस आसानी से पहुंचती है और आगे भी पहुंचती है।शैलेंद्र सिंह ने कहा कि उनपर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद हैं।

ये भी पढ़े-यूपी:नहीं होगी ग्राम प्रधानों की किसी भी तरह की जांच..मिली क्लीन चिट!

इस मामले पर बिंदकी विधायक करण सिंह पटेल से भी सम्पर्क करने की कोशिश की गई लेक़िन उनसे संपर्क नहीं हो पाया।

Tags:

Latest News

Uttar Pradesh: यूपी में कोटेदारों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, कमीशन बढ़ाकर बदला नाम, अब कहलाएंगे अन्नपूर्णा भवन संचालक Uttar Pradesh: यूपी में कोटेदारों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, कमीशन बढ़ाकर बदला नाम, अब कहलाएंगे अन्नपूर्णा भवन संचालक
उत्तर प्रदेश में राशन वितरण व्यवस्था से जुड़े कोटेदारों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा फैसला लिया है. सरकार...
Fatehpur News: किसानों की खाद पर कालाबाजारी का खेल! फतेहपुर में छापेमारी, 173 बोरी खाद सीज, दर्ज हुआ मुकदमा
Fatehpur News: फतेहपुर में बच्चों की कहासुनी के बाद भिड़े परिजन, 11 लोगों पर मुकदमा, मारपीट का वीडियो वायरल
आज का राशिफल 16 अगस्त 2026: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन, किसे मिलेगा धन और करियर में लाभ
Fatehpur News: धन्य है! फतेहपुर PWD कार्यालय में फहरा दिया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज का आपमन, बचते रहे जिम्मेदार
Fatehpur News: CMO डॉ. यूबी सिंह के खिलाफ डॉक्टरों ने खोला मोर्चा, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी ! कम समय में आरोपों से घिरे उदयभान
आज का राशिफल 15 अगस्त 2026: इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल

Follow Us