Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

कोरोना:फतेहपुर में दो दर्जन नए पाज़िटिव..एक और मौत..!

कोरोना:फतेहपुर में दो दर्जन नए पाज़िटिव..एक और मौत..!
Fatehpur corona virus. सांकेतिक फ़ोटो।

रविवार को ज़िले में एक साथ 24 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाज़िटिव आने के बाद हड़कम्प मच गया..बीते 24 घण्टों में कोरोना पाज़िटिव एक महिला की मौत भी हो गई.पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

फतेहपुर:ज़िले में कोरोना का कहर लगातार जारी है।हर रोज बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मिलने से हड़कम्प मचा हुआ है।शहर की स्थित बेहद ख़राब होती चली जा रही है।शहर के क़रीब हर मोहल्ले में संक्रमण दस्तक दे चुका है।रविवार को एक साथ 24 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाज़िटिव आई।नए पाज़िटिव केसों में अधिकांश शहर क्षेत्र के हैं।बीते 24 घण्टों में एक कोरोना पाज़िटिव महिला की मौत भी हुई है।जिसके बाद ज़िले में कोरोना से मरने वालों का कुल आँकड़ा 7 हो गया है।कुल कोरोना के मामलों की बात करें तो उसकी संख्या 287 हो गई है।

ये भी पढ़ें-यूपी पुलिस का ये सिपाही तो बड़ा अय्याश निकला.!

डीएम द्वारा जारी की गई सूचना के अनुसार ताम्बेश्वर चौराहे के निकट गीता वाटिका के बग़ल में दो व्यक्ति, हाइड्रिल कालोनी बुलेट चौराहे के पास एक व्यक्ति, कलक्ट्रेट कालोनी निवासी एक व्यक्ति, मोहल्ला आदर्श नगर सिविल लाइन निवासी एक व्यक्ति, आवास विकास निवासी एक ही परिवार के चार व्यक्ति सहित कुल पांच व्यक्ति, महादेवन टोला निवासी एक व्यक्ति, चौक निवासी एक व्यक्ति, रामनगर अहमद नगर कालोनी निवासी एक व्यक्ति, खलीलनगर निवासी एक व्यक्ति, कृष्ण बिहारी नगर लल्लू मियां की कोठी के सामने निवासी एक व्यक्ति कोरोना पाज़िटिव पाए गए हैं।

ये भी पढें-फतेहपुर:एक की मौत के बाद जागा प्रशासन..शुरू हुई सील की कार्यवाही..!

Read More: Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण

ग्रामीण इलाकों की बात करें तो ग्राम बकन्धा ब्लाक तेलयानी निवासी एक पुरुष व तीन महिला, विजय नगर कस्बा खागा निवासी एक व्यक्ति, ग्राम चकमीरपुर ब्लाक बहुआ निवासी एक महिला, वार्ड नम्बर आठ हथगाम निवासी एक एक महिला व एक पुरूष, ग्राम चक इस्माइलपुर अफोई थाना सुल्तानपुर घोष निवासी एक महिला की रिपोर्ट पाज़िटिव आई है।

Read More: Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

ये भी पढें-UP:दबंगो से परेशान माँ और बेटी ने विधान भवन के सामने ख़ुद को लगाई आग..हालत नाज़ुक..!

Read More: Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद

डीएम द्वारा जारी की गई सूचना में यह बताया गया है कि रविवार को देवीगंज निवासी महिला शांति देवी की रविवार को इलाज़ के दौरान लखनऊ में मौत हो गई है।ये वर्तमान में हृदय, मधुमेह औऱ गुर्दे के रोग से भी ग्रसित थीं।गौरतलब है कि शांति देवी की रिपोर्ट बीते दिनों कोरोना पाज़िटिव आई थी।

फतेहपुर कोरोना ग्राफ़..

कुल सैम्पल-10073

कुल प्राप्त रिपोर्ट-8839

कुल कोरोना पाज़िटिव-287

कुल एक्टिव केस-93

अब तक डिस्चार्ज-187

Tags:

Latest News

UPPSC के नए चेयरमैन बने IPS आलोक सिंह, जानिए कौन हैं 1995 बैच के अधिकारी, क्यों मिली इतनी बड़ी जिम्मेदारी UPPSC के नए चेयरमैन बने IPS आलोक सिंह, जानिए कौन हैं 1995 बैच के अधिकारी, क्यों मिली इतनी बड़ी जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) को नया अध्यक्ष मिल गया है. योगी सरकार ने 1995 बैच के वरिष्ठ आईपीएस...
Fatehpur News: वाह री स्वास्थ्य व्यवस्था ! कोविड में मर चुके डॉक्टर के हस्ताक्षर से जारी हो रही थीं अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट, डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश
Fatehpur News: फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा, मां-बेटी समेत तीन की दर्दनाक मौत ! ट्रक की टक्कर से मचा कोहराम
UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव

Follow Us