Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

कोरोना:कानपुर में भर्ती रहे फतेहपुर के एक व्यक्ति की रिपोर्ट मौत के बाद आई पॉजिटिव..सील किया गया गाँव..!

कोरोना:कानपुर में भर्ती रहे फतेहपुर के एक व्यक्ति की रिपोर्ट मौत के बाद आई पॉजिटिव..सील किया गया गाँव..!
fatehpur coronavirus news.photo-dainik jagran

फतेहपुर में कोरोना के मामले सामने आने के बाद हड़कम्प मच गया है।शनिवार को एक और मामला प्रकाश में आया है..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:ज़िले में गुरुवार तक सब कुछ ठीक था।अब ऐसा लगने लगा था कि जनपद कोरोना मुक्त रहेगा और ग्रीन जोन वाली स्थिति बरकरार रहेगी।लेक़िन शुक्रवार का दिन जनपद के लिए अच्छा नहीं रहा।इस दिन से शुरुआत हुई जनपद में कोरोना पॉजिटिव मिलने की।शुक्रवार को ही अलग अलग क्षेत्रों में कुल दो कोरोना पॉजिटिव मिलने से ज़िले में हड़कम्प मच गया।शनिवार को भी एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई।लेकिन यह रिपोर्ट उसके मरने के चार दिन बाद आई है।मृतक का अंतिम संस्कार 5 मई को ही किया जा चुका है।

ये भी पढ़े-कोरोना:फतेहपुर में एक और व्यक्ति निकला कोरोना संक्रमित..!

दैनिक जागरण में प्रकाशित ख़बर के अनुसार ज़िले के अमौली विकास खण्ड क्षेत्र के भगौनापुर-सलेमपुर गाँव निवासी 65 वर्षीय एक बुजुर्ग जोकि टीवी रोग से पीड़ित था।उसका इलाज़ जहानाबाद के एक निजी अस्पताल में चल रहा था।बीते 30 अप्रैल को तबियत अचानक से बिगड़ गई जिसके बाद परिजनों ने अमौली में दिखाया जहां से डॉक्टरों ने उसे कानपुर हैलट के लिए रेफर कर दिया।इलाज़ के दौरान बुजुर्ग की बीते चार मई की रात मौत हो गई।चूंकि टीवी के चलते उक्त बुजुर्ग को सांस लेने में भी तकलीफ थी।जिसके कारण मेडिकल कॉलेज कानपुर के डॉक्टरों ने मौत से पहले बुजुर्ग का सैम्पल भी कोरोना जांच के लिए भेजा था।

ये भी पढ़े-कोरोना:फतेहपुर-गाँवो में पहुँच रहे परदेशियों ने बढ़ाई दहशत..बेरोक टोक घूम रहे..!

Read More: लखनऊ में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या, बहन को भी उतारा मौत के घाट, फिर खुद दी जान

चार मई को बुजुर्ग की मौत के बाद परिजन अगले दिन शव को गाँव लेकर आ गए और वही खेतो में अंतिम संस्कार कर दिया।शुक्रवार देर रात उक्त मृतक बुजुर्ग की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई जिसकी सूचना जिला प्रशासन को मिली तो आनन फानन में शनिवार सुबह से मेडिकल और पुलिस की टीम भगौनापुर गाँव पहुँची औऱ पूरे गाँव की थर्मल स्क्रीनिंग शुरू की।बुजुर्ग के अति नजदीकी रहे उसके तीन बेटों और भाइयों को नेवलापुर क्वारण्टाइन भेज दिया गया है।इन सभी के भी सैम्पल जांच के लिए भेजे गए हैं।इसके अलावा बुजुर्ग के संपर्क में रहे परिवार व गाँव के 26 लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में क्वारंटीन किया गया है।

Read More: फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में 10 आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती पर सवाल, तत्कालीन प्रभारी CMO से 8 बिंदुओं पर जवाब तलब

सीएमओ उमाकांत पांडेय द्वारा बताया गया है कि बुजुर्ग के संपर्क में आए व्यक्तियों को चिन्हित कर सबकी जाँच कराई जा रही है।

Read More: UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

Tags:

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us