Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Cm Yogi Adityanath Statement Gyanvapi Issue : ज्ञानवापी पर योगी का बयान 'मस्जिद कहेंगे तो विवाद होगा ही' ऐतिहासिक गलती के लिए मुस्लिम पक्ष की ओर से प्रस्ताव आना चाहिए

Cm Yogi Adityanath Statement Gyanvapi Issue : ज्ञानवापी पर योगी का बयान 'मस्जिद कहेंगे तो विवाद होगा ही' ऐतिहासिक गलती के लिए मुस्लिम पक्ष की ओर से प्रस्ताव आना चाहिए
ज्ञानवापी पर सीएम योगी का बयान : फोटो साभार गूगल

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ज्ञानवापी मामले में एक बयान चर्चा का विषय बना हुआ है.उन्होंने ज्ञानवापी को मस्जिद मानने से इनकार करते हुए कहा कि इसे मस्जिद कहेंगे तो विवाद होगा ही,इस ऐतिहासिक गलती के लिए मुस्लिम पक्ष की ओर से प्रस्ताव आना चाहिए और इसका समाधान निकालना चाहिए..


हाईलाइट्स

  • ज्ञानवापी मामले पर सीएम योगी का बयान,कहा इसे मस्जिद कहेंगे तो विवाद होगा ही
  • त्रिशूल वहां कैसे आया,हमने तो नहीं रखे,मुस्लिम पक्ष से ऐतिहासिक गलती हुई है
  • इस गलती के लिए मुस्लिम पक्ष की ओर से समाधान का प्रस्ताव आना चाहिए,सीएम

CM Yogi's big statement on Gyanvapi matter : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने कड़े अनुशासन, सख्त कार्रवाई और सख्त बयानों के लिए जाने जाते हैं. इस समय देश का सबसे चर्चित मुद्दा ज्ञानवापी का चल रहा है. जिस पर सुनवाई भी होनी है. इस बीच कोर्ट की सुनवाई से पहले ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक इंटरव्यू के दौरान ज्ञानवापी मामले में बयान देते हुए कहा कि, अगर हम इसे मस्जिद कहेंगे तो विवाद होगा ही. भगवान ने जिसे दृष्टि दी है वह देखे न, त्रिशूल वहां कैसे आया ? वहां पहले से ही ज्योतिर्लिंग और देवी-देवताओं की प्रतिमाएं हैं. हमने तो नहीं रखी. फिलहाल सीएम योगी के इस बयान के बाद सियासी भूचाल आ गया है.आइए आपको बताते हैं सीएम योगी आदित्यनाथ ज्ञानवापी मामले में क्या कुछ कहा..

एक इंटरव्यू के दौरान ज्ञानवापी पर बोले यूपी सीएम

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक इंटरव्यू के दौरान ज्ञान व्यापी मामले में बड़ा बयान दिया है. उन्होंने ज्ञानवापी को मस्जिद मानने से इनकार कर दिया है.सीएम ने कहा कि अगर उसे मस्जिद कहेंगे तो विवाद होगा ही,इस ऐतिहासिक गलती के लिए मुस्लिम पक्ष को खुद आगे आकर इसका समाधान निकालना चाहिए.

सीएम ने कहा त्रिशूल वहां कैसे आया, हमने तो नहीं रखा

Read More: Fatehpur News: भ्रष्ट तंत्र में पिस रही जनता ! मस्ती में नगर पालिका, सभासद ने दी आंदोलन की चेतावनी, डीएम से कार्रवाई की मांग

सीएम योगी ने सख्त अंदाज में कहा कि भगवान ने जिसको दृष्टि दी है, वह देखे ना जाकर.आखिर वहां त्रिशूल कहां से आया. देवी देवताओं की प्रतिमा कहां से आई.वहां ज्योतिर्लिंग है.यह हमने तो नहीं रखवाए .दीवारें चिल्ला चिल्ला के क्या कह रही हैं.. सरकार ज्ञानवापी पर समाधान चाह रही है.मुझे लगता है इस मामले में मुस्लिम पक्ष की ओर से प्रस्ताव आना चाहिए,कि साहब ऐतिहासिक गलती हुई है इसका समाधान निकाला जाए.ज्ञानवापी मस्जिद के एएसआई सर्वे को लेकर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. अब 3 अगस्त को निर्णय आना है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा गो सम्मान आवाह्न अभियान ! लाखों हस्ताक्षरों के साथ डीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन

देश संविधान से चलता है मत और मजहब से नहीं

Read More: Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा

एक और सवाल पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश संविधान से चलेगा. मत और मजहब से नहीं,  देश में यदि किसी को रहना है तो राष्ट्र को सबसे पहले मानना होगा. मत और मजहब को नही.देश हित के लिये संविधान को मानना सबसे ज्यादा जरूरी है. विपक्षी दलों के गठबंधन के सवाल पर सीएम ने कहा कि इसे INDIA नहीं बोलना चाहिए, ये डॉट डॉट डॉट ग्रुप है. चोला बदल लेने से पिछले कर्मों से मुक्ति नहीं मिल जाती.

Latest News

Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
फतेहपुर के मलवां कस्बे में दो मंजिला मकान में हुए भीषण धमाके की जांच अब कई एंगल से हो रही...
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष

Follow Us