Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Bareilly Crime In Hindi: बरेली में पड़ोसी युवक के छेड़छाड़ से तंग आकर दो सगी बहनों ने उठाया खौफ़नाक कदम, कर ली आत्महत्या

Bareilly Crime In Hindi: बरेली में पड़ोसी युवक के छेड़छाड़ से तंग आकर दो सगी बहनों ने उठाया खौफ़नाक कदम, कर ली आत्महत्या
सुसाइड, image credit original source

Bareilly News Today

यूपी (Up) के बरेली (Bareilly) में दो सगी बहनों (Real Sisters) ने पड़ोस में रहने वाले लड़के की छेड़छाड़ (Molest) से तंग आकर आत्महत्या (Suicide) कर ली है. जानकारी के मुताबिक लंबे समय से आरोपी दोनों लड़कियों को परेशान कर रहा था जिस वजह से दोनों बहनों ने इस खौफनाक घटना को अंजाम दिया है.

छेड़छाड़ से तंग आकर सगी बहनों ने की आत्महत्या

दिल को दहला देने वाली ये घटना फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के सफरी गांव की है. जहां दो सगी बहने बड़ी बहन बीए और छोटी बहन 12वी की छात्रा थी. आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला एक लड़का दोनों बहनों के साथ आए दिन छेड़खानी करने के साथ-साथ अश्लील हरकतें करता था जिससे तंग आकर दोनों सगी बहनों ने इस खौफ़नाक घटना को अंजाम दिया है. उधर घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों बहनों के शवों को फांसी के फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. परिजनों की शिकायत के बाद आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश की जा रही है.

bareilly_suicide_news
बरेली में दो बहनों ने किया सुसाइड, image credit original source

क्यों उठाया खौफ़नाक कदम

जानकारी के अनुसार मृतक सगी बहनें 19 साल की कल्पना और 17 साल की तुलसी ने छत के कुंडे से गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली. लड़कियों ने इस घटना को अंजाम उस वक्त दिया जब सभी लोग खेत में काम करने गए थे. इसी बात का फायदा उठाते हुए दोनों ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली.

जब काम खत्म कर परिजन वापस घर पहुंचे तो नजारा देख सभी के होश उड़ गए. दरअसल एक बेटी का शव फांसी के फंदे पर झूल रहा था जबकि दूसरी बेटी का शव जमीन में पड़ा था और उनके पास जहर की एक सीसी भी थी वही दोनों के गले में रस्सी के निशान भी देखे गए है. 

आरोपी मौके से हुआ फरार

इस घटना के बाद परिजनों ने आरोप लगाते हुए बताया कि पड़ोस में रहने वाला आकाश मौर्य पिछले कई दिनों से उनकी बेटियों को परेशान कर रहा था लगातार उसके द्वारा परेशान किये जाने से बेटियां बहुत परेशान थी. जिस वजह से आरोपी के दोस्त भी उनकी लड़कियों को परेशान करने लगे थे.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर शिक्षामित्र संगठन ने मनाया सीएम योगी का जन्मदिन, ताम्बेश्वर मंदिर में की ये कामना

बताया जा रहा है कि लड़कियों ने घर से निकलना ही बंद कर दिया था. बदनामी के डर से परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से नहीं की थी जिस वजह से आज लड़कियों ने आत्महत्या कर ली. उधर इस घटना के बाद से ही आरोपी आकाश मौके से फरार हो गया है हालांकि पुलिस आरोपी की भाभी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-4 पर शुरू हुआ जनरल टिकट काउंटर, यात्रियों के लिए खुशखबरी

Latest News

Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची
फतेहपुर में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने अपने 33वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 3 सितंबर को लखनऊ में...
Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी
Fatehpur News: तेजस द्विवेदी मौत प्रकरण में प्रधानाचार्य गिरफ्तार ! प्रबंधक राकेश त्रिवेदी फरार, पसलियों में मिला फ्रैक्चर
फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में 10 आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती पर सवाल, तत्कालीन प्रभारी CMO से 8 बिंदुओं पर जवाब तलब
Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस
यूपी में 17 IAS अफसरों का तबादला: आंजनेय कुमार सिंह को नहीं मिला एक्सटेंशन ! योगी थे नाराज़, जानिए क्या रहीं चर्चाएं
पुत्रदा एकादशी 2026: संतान सुख के लिए क्यों खास है यह व्रत? जानिए पौराणिक कथा और महत्व

Follow Us