Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Trinidad Ind Vs Westindies Test : ओपनर्स की तेज शुरुआत के बाद लड़खड़ाई टीम इंडिया की पारी,विराट ने संभाला

Trinidad Ind Vs Westindies Test : ओपनर्स की तेज शुरुआत के बाद लड़खड़ाई टीम इंडिया की पारी,विराट ने संभाला
लडख़ड़ाई भारतीय टीम की पारी को सम्भाला कोहली ने

त्रिनिदाद में भारत और वेस्टइंडीज के बीच शुरू हुए दूसरे टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का निर्णय लिया.बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शूरुआत बेहद शानदार रही.पहले विकेट के लिए यशस्वी और कप्तान रोहित ने 139 रन की साझेदारी की. वहीं पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 4 विकेट के नुकसान पर 288 रन बना लिए थे.


हाईलाइट्स

  • त्रिनिदाद टेस्ट में टीम इंडिया की तेज शुरुआत के बाद लड़खड़ाई पारी,कोहली ने सम्भाला
  • यशस्वी और कप्तान रोहित शर्मा के अर्धशतक, विराट 87 पर नाबाद
  • पहले दिन का खेल समाप्त होने तक भारत का स्कोर 4 विकेट पर 288 रन

Virat handled Team India's innings :

त्रिनिदाद में भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच चल रहा है. भारत ने टेस्ट के पहले दिन एक बार फिर सधी शुरुआत के साथ टीम के स्कोर को तेजी से आगे बढ़ाया.हालांकि चायकाल तक टीम ने अपने 4 महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए.विराट और जडेजा ने पारी को सम्भाला और खेल खत्म होने तक क्रीज पर डटे रहे.

 

वेस्टइंडीज ने जीता  था टॉस पहले गेंदबाजी का निर्णय

त्रिनिदाद में भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. पहले दिन का खेल समाप्त होने तक भारतीय टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 288 रन बना लिए. क्रीज़ पर विराट कोहली 87 और रविंद्र जडेजा 36 नाबाद हैं.

इससे पहले वेस्टइंडीज के कप्तान क्रेग ब्राथवेट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. माना जा रहा था कि पिच पर तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं..

यशस्वी और कप्तान रोहित शर्मा की तेज शुरुआत

भारतीय टीम के दोनों ओपनर ने फिर से एक बार शतकीय साझेदारी कर टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया.लंच तक भारत का स्कोर बिना विकेट खोए 121 रन था.पहला विकेट यशस्वी जयसवाल 57 के रूप में गिरा. जिन्हें जैसन होल्डर ने आउट किया.उसके कुछ ही देर बाद शुभमन गिल भी 10 रन बनाकर रोच का शिकार बने. शतक की ओर आगे बढ़ रहे कप्तान रोहित शर्मा 80 रन बनाकर वारिकन को विकेट दे बैठे.उप कप्तान अजिंक्य रहाणे भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके और  8 रन बनाकर गेब्रियल का शिकार बने.

विराट और जडेजा ने सम्भाला पारी को

इससे पहले भारत के दोनों ओपनर्स कप्तान रोहित शर्मा और यशस्वी जयसवाल ने लंच से पहले काफी तेज शुरुआत टीम को दी.लेकिन चाय काल तक भारत ने अपने 4 विकेट गंवा दिए थे.अब बल्लेबाजी का सारा दारोमदार अपना 500 वां अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल रहे विराट कोहली पर था.उन्होंने निराश भी नहीं किया. पहले दिन का खेल खत्म होने तक अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली 87 रन बनाकर नाबाद और रविंद्र जडेजा 36 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है.स्कोर 4 विकेट पर 288 रन है.दूसरे दिन विराट कोहली से बड़ी पारी की उम्मीद की जा रही है.

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us