Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

India Vs England Test Series 2024: अंग्रेज हुए चारों खाने चित ! रनों के लिहाज़ से टेस्ट क्रिकेट इतिहास में भारत की सबसे बड़ी जीत, यशस्वी का दोहरा शतक, जडेजा की फिरकी का चला जादू

भारत की जीत, जडेजा ने झटके 5 विकेट, image credit original source

Ind vs Eng Rajkot Test

भारत और इंग्लैंड के बीच राजकोट (Rajkot) में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 434 रनों से हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है. भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 557 का लक्ष्य दिया था लेकिन इंग्लैंड की पूरी टीम दूसरी पारी में 122 रन पर सिमट गई दूसरी पारी में लोकल बाय रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने सबसे ज्यादा पांच विकेट झटके तो वही भारतीय टीम की ओर से यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने अंतरराष्ट्रीय करियर का दूसरा दोहरा शतक जड़कर अपना बेहतर परफॉर्मेंस जारी रखा. गिल शतक से चूक जरूर गए वहीं डेब्यू बॉय सरफराज ने दूसरी पारी में भी शानदार अर्द्धशतक जड़ा.

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में भारत की सबसे बड़ी जीत

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरे टेस्ट चौथे दिन पर ही समाप्त हो गया. भारतीय टीम ने इस मैच में शुरुआत से ही इंग्लैंड को उभरने का मौका नहीं दिया और आखिरकार भारतीय टीम ने 434 रन से इस मैच को जीत दर्ज कर रनों के लिहाज से टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में भारत की सबसे बड़ी जीत दर्ज की.

इससे पहले भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को साल 2021 में 372 रन से हराया था. बात की जाए मैच के लेखा जोखा की तो भारतीय टीम में जहां पहली पारी में रोहित शर्मा और रविंद्र जडेजा के शतकीय परियों की बदौलत 445 रन बनाए थे वही इंग्लैंड की पहली पारी 319 रन पर सिमट गई थी.

yashasvi_jaiswal_double_century_in_rajkot
यशस्वी जयसवाल, image credit original source

भारत ने इंग्लैंड को दिया था विशाल लक्ष्य

भारत को एक अच्छी बढ़त मिल गई थी. भारतीय टीम ने दूसरी पारी में यशस्वी जयसवाल के 214 और गिल 91 और सरफराज खान के लगातार दूसरी पारियों में अर्धशतक की बदौलत भारतीय टीम ने पहली पारी की बढ़त मिलाकर इंग्लैंड को 557 रन का विशाल लक्ष्य दिया. जहां इंग्लैंड की पूरी टीम दूसरी पारी में 122 रन पर ही सिमट गई. भारतीय टीम की ओर से रविंद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 5 विकेट झटके.

यशस्वी व सरफ़राज़ ने जीता दिल

भारतीय टीम के उभरते युवा बल्लेबाज ओपनर यशस्वी जायसवाल ने एक बार फिर से अपने शानदार परफॉर्मेंस से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा. टेस्ट करियर में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय करियर का दूसरा दोहरा शतक जमाया.

जयसवाल ने नाबाद 214 रन की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी में 14 चौके व 12 छक्के जड़े. सरफ़राज़ ने भी पहले ही मैच में दोनों पारियों में शानदार अर्धशतक जड़े. दूसरी पारी में सरफ़राज़ 68 रन पर जयसवाल के साथ नाबाद लौटे. भारत फिलहाल टेस्ट सीरीज में 2-1 से आगे हो गया है. रविन्द्र जडेजा को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लयेर ऑफ द मैच दिया गया.

18 Feb 2024 By Vishal Shukla

India Vs England Test Series 2024: अंग्रेज हुए चारों खाने चित ! रनों के लिहाज़ से टेस्ट क्रिकेट इतिहास में भारत की सबसे बड़ी जीत, यशस्वी का दोहरा शतक, जडेजा की फिरकी का चला जादू

Ind vs Eng Rajkot Test

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में भारत की सबसे बड़ी जीत

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरे टेस्ट चौथे दिन पर ही समाप्त हो गया. भारतीय टीम ने इस मैच में शुरुआत से ही इंग्लैंड को उभरने का मौका नहीं दिया और आखिरकार भारतीय टीम ने 434 रन से इस मैच को जीत दर्ज कर रनों के लिहाज से टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में भारत की सबसे बड़ी जीत दर्ज की.

इससे पहले भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को साल 2021 में 372 रन से हराया था. बात की जाए मैच के लेखा जोखा की तो भारतीय टीम में जहां पहली पारी में रोहित शर्मा और रविंद्र जडेजा के शतकीय परियों की बदौलत 445 रन बनाए थे वही इंग्लैंड की पहली पारी 319 रन पर सिमट गई थी.

yashasvi_jaiswal_double_century_in_rajkot
यशस्वी जयसवाल, image credit original source

भारत ने इंग्लैंड को दिया था विशाल लक्ष्य

भारत को एक अच्छी बढ़त मिल गई थी. भारतीय टीम ने दूसरी पारी में यशस्वी जयसवाल के 214 और गिल 91 और सरफराज खान के लगातार दूसरी पारियों में अर्धशतक की बदौलत भारतीय टीम ने पहली पारी की बढ़त मिलाकर इंग्लैंड को 557 रन का विशाल लक्ष्य दिया. जहां इंग्लैंड की पूरी टीम दूसरी पारी में 122 रन पर ही सिमट गई. भारतीय टीम की ओर से रविंद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 5 विकेट झटके.

यशस्वी व सरफ़राज़ ने जीता दिल

भारतीय टीम के उभरते युवा बल्लेबाज ओपनर यशस्वी जायसवाल ने एक बार फिर से अपने शानदार परफॉर्मेंस से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा. टेस्ट करियर में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय करियर का दूसरा दोहरा शतक जमाया.

जयसवाल ने नाबाद 214 रन की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी में 14 चौके व 12 छक्के जड़े. सरफ़राज़ ने भी पहले ही मैच में दोनों पारियों में शानदार अर्धशतक जड़े. दूसरी पारी में सरफ़राज़ 68 रन पर जयसवाल के साथ नाबाद लौटे. भारत फिलहाल टेस्ट सीरीज में 2-1 से आगे हो गया है. रविन्द्र जडेजा को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लयेर ऑफ द मैच दिया गया.

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा गो सम्मान आवाह्न अभियान ! लाखों हस्ताक्षरों के साथ डीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा गो सम्मान आवाह्न अभियान ! लाखों हस्ताक्षरों के साथ डीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन
गो सम्मान आवाह्न अभियान के द्वितीय चरण के तहत 27 जुलाई को फतेहपुर में भव्य प्रार्थना यात्रा निकाली जाएगी. अभियान...
Fatehpur News: बहुआ के लदिगवां में इंडियन ऑयल के धरम स्मार्ट स्टेशन का शुभारंभ, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने किया उद्घाटन
फतेहपुर में फायर सुरक्षा अभियान: गैस सिलेंडर में आग लगने पर क्या करें? लाइव डेमो से लोगों को किया गया जागरूक
गौशाला के नाम पर 32 करोड़ की ठगी: कई राज्यों से 178 शिकायतें, कानपुर पुलिस ने फतेहपुर से किया गिरफ्तार
Fatehpur News: चाचा-भतीजे की जोड़ी ने जमकर डाली डकैती ! सैफई बन गया था सिंडीकेट का अड्डा, नाच-गाने में खर्च हुआ विकास का पैसा
Dharmendra Pradhan Resigns: कॉकरोच के चक्रव्यूह में फंसे धर्मेंद्र प्रधान ! मंत्री पद से दिया इस्तीफा, साझा किया संदेश
NTA News: पेपर लीक विवाद के बीच बड़ा एक्शन, NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, परीक्षा प्रणाली में होंगे व्यापक सुधार

Follow Us