Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

India Vs Nz T20 News: ईशान ने ठोंका अपना पहला टी-20 शतक ! अर्शदीप ने झटके 5 विकेट, भारत ने 4-1 से जीती श्रृंखला

भारत की आक्रामक पारी से चित हुआ न्यूज़ीलैंड जीती श्रृंखला: Image Credit Original Source

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई 5 मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 46 रनों से हराकर, श्रृंखला 4-1 से अपने नाम की. ईशान किशन के शानदार शतक की बदौलत उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया.

Fifth T20 News: तिरुवनंतपुरम में खेले गए पांचवे और अंतिम टी20 मुक़ाबले में टीम इंडिया ने कीवीज़ को 46 रनों से रौंद कर श्रृंखला 4-1 से अपने नाम की. इशान किशन के आक्रामक शतक की बदौलत भारत ने स्कोरबोर्ड पर 271 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर डाला. किशन ने कप्तान सूर्य कुमार के साथ बड़ी साझेदारी की.

भारत ने जीती श्रृंखला, संजू ने फिर किया निराश

तिरुवनंतपुरम में खेले गए पांचवें और अंतिम T20 मुकाबले में भारत ने न्यूज़ीलैंड को 46 रनों से हरा दिया और श्रृंखला 4-1 से अपने नाम की. भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया. एक बार फिर संजू ने निराश किया.

फॉर्म से जूझ रहे संजू सैमसन एक बार फिर से बड़ा स्कोर कर पाने में नाकामयाब रहे और महज 6 रन बनाकर फर्गुसन को विकेट दे बैठे. आगामी विश्व कप को देखते हुए संजू सैमसन के पास कहीं न कहीं आखरी मौका भी था. अब आगे बड़ा टूर्नामेंट है, टीम मैनेजमेंट उन पर कितना भरोसा जताएगा यह तो आने वाला वक्त बताएगा.

ईशान ने लगाए 10 छक्के

अभिषेक शर्मा ने अपने अंदाज में ही शुरुआत की. कुछ बड़े शॉट भी लगाए लेकिन 30 रन की ताबड़तोड़ पारी को बड़ी पारी में तब्दील न कर सके. पिछले मुकाबले से बाहर रहे ईशान किशन को इस मैच में खेलने का मौका मिला. किशन ने किसी भी कीवी गेंदबाज को नहीं बख्शा.

ईशान किशन और कप्तान सूर्यकुमार यादव दोनों ने ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए भारत का स्कोर तेजी से आगे बढ़ाया. यही नहीं ईशान किशन ने अपने करियर का पहला टी20 शतक भी जमाया. किशन ने 10 छक्कों व 6 चौकों की मदद से 103 रन की पारी खेली.

कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी 63 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. हार्दिक पांड्या भी पीछे नहीं रहे उन्होंने भी ताबड़तोड़ बल्ल्लेबाजी करते हुए 17 के दो पर 42 रन बना डालें और टीम का स्कोर 250 के पार तक पहुंचाया. भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 271 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया.

अर्शदीप ने झटके 5 विकेट

272 रन के लक्ष्य का पीछा करने उत्तर न्यूजीलैंड की टीम की शुरुआत खराब रही शिफर्ट 5 रन ही बना सके. टीम में वापसी कर रहा है एलन ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. एक वक्त ऐसा लग रहा था कि एलन मैच को काफी नजदीक ले जा सकते हैं तभी अक्षर पटेल ने उन्हें 80 रन के स्कोर पर आउट किया.

अर्शदीप ने 5 तो अक्षर ने 3 विकेट लिए. कीवीज़ की पूरी टीम 225 रन पर ऑल आउट हो गई. भारत ने न्यूज़ीलैंड को हराकर 5 मैचों की सीरीज 4-1 से अपने नाम की. किशन को प्लेयर आफ द मैच वहीं कप्तान सूर्य कुमार यादव को प्लेयर ऑफ द सीरीज़ से नवाजा गया.

31 Jan 2026 By Vishal Shukla

Related Posts

Latest News

UP News: यूपी में बिना फायर NOC नहीं मिलेगा बिजली कनेक्शन और व्यापार लाइसेंस, योगी सरकार का बड़ा फैसला, शासनादेश जारी UP News: यूपी में बिना फायर NOC नहीं मिलेगा बिजली कनेक्शन और व्यापार लाइसेंस, योगी सरकार का बड़ा फैसला, शासनादेश जारी
उत्तर प्रदेश सरकार ने अग्नि सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. अब बिना फायर NOC के किसी भी बड़े...
इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: यूपी में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने पर रोक, पंचायत चुनाव को लेकर सरकार और आयोग से मांगा जवाब
यूपी भाजपा की नई टीम का ऐलान: ओबीसी पर बड़ा दांव, राजनाथ सिंह के बेटे बने उपाध्यक्ष, सुरेश राणा-पूजा पाल समेत कई नेताओं को मिली जिम्मेदारी
आज का राशिफल (Rashifal) 25 जून 2026: इन जातकों के खुल रहे हैं सफलता के द्वार ! जानिए मेष से मीन तक दैनिक भाग्यफल
Fatehpur News: मां के इलाज के लिए पैसे मांगने पर खूनी बना पिता, बेटे-बहू को मारी गोली, कानपुर में बेटे की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में बिना मानकों के संचालित हैं सैकड़ों नर्सिंग होम, कोचिंग सेंटर और होटल, क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन?
Fatehpur News: बहन की डोली उठने के कुछ घंटे बाद उजड़ गया परिवार, संपत्ति विवाद में भाइयों ने ले ली भाई की जान

Follow Us