Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Up Panchayat Chunav:हाईकोर्ट के आदेश के बाद दावेदारों की धड़कनें बढ़ी आरक्षण में बदलाव के लगने लगे कयास.!

Up Panchayat Chunav:हाईकोर्ट के आदेश के बाद दावेदारों की धड़कनें बढ़ी आरक्षण में बदलाव के लगने लगे कयास.!
सांकेतिक फ़ोटो

आरक्षण आवंटन की अंतिम सूची जारी होने से ठीक पहले हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने एक जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए आरक्षण की प्रक्रिया को 15 मार्च तक के लिए रोकने का आदेश देते हुए यूपी सरकार से जवाब तलब किया है.जिसके बाद दावेदारों की धड़कनें एक बार फ़िर बढ़ गईं हैं..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

लखनऊ:शुक्रवार देर शाम हाईकोर्ट के एक आदेश के बाद पूरे प्रदेश के गाँवों में हड़कम्प मचा हुआ है।क्योंकि सीटों के आरक्षण आवंटन की अंतरिम सूची जारी मार्च को जारी हो चुकी थी अब दावा आपत्ति का निस्तारण होने के बाद अंतिम सूची का प्रकाशन 13 मार्च को होना था।लेकिन उसके ठीक एक रोज पहले हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने आरक्षण आवंटन पर 15 मार्च तक के लिए रोक लगा दी औऱ राज्य सरकार से इस मामले में जवाब तलब कर लिया है।Up panchayat chunav

अब सोमवार को राज्य सरकार हाईकोर्ट में अपना जवाब प्रस्तुत करेगी।हाईकोर्ट के इस आदेश के बाद एक बार फ़िर से आरक्षण को लेकर कयासों का दौर शुरू हो गया है।लोगों में चर्चा है कि कंही न कंही राज्य सरकार ने आरक्षण को लेकर जो शासनादेश जारी किया था उसमें हाईकोर्ट को खामियां मिली हैं तभी हाईकोर्ट ने सरकार से जवाब मांगा है। up panchayat chunav latest news

लोग इस बात के भी कयास लगाए रहें हैं कि अब नए सिरे से आरक्षण का शासनादेश जारी हो सकता है।जिसके बाद जिलों में नए शासनादेश के मुताबिक आरक्षण का आवंटन हो सकता है जिसके बाद कई सीटों की वर्तमान आरक्षण स्थिति बदल सकती है। up panchayat election

इस आदेश के बाद वह लोग भी काफ़ी परेशान हो गए हैं जो वर्तमान आरक्षण स्थिति के अनुसार बीते दस दिनों से जोरदार तरीक़े से चुनाव प्रचार में जुटे हुए थे।

Read More: UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश

फ़िलहाल कयासों का दौर शुरू है।अब सबकी निगाहें हाईकोर्ट की तरफ़ टिकी हुई हैं।सोमवार को राज्य सरकार को जवाब दाख़िल करना है उसके बाद कोर्ट उसी दिन या फ़िर किसी औऱ दूसरे दिन अपना इस मामले में फ़ैसला सुना सकती है।

Read More: Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार

Tags:

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक युवक ने पत्नी के घर ना लौटने से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली....
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर

Follow Us