
PCS Priyanka: कौन हैं एसडीएम प्रियंका जिनके बेहतर काम को लेकर हो रही है चर्चा?
फतेहपुर के एसडीएम पद पर कार्यरत प्रियंका इनदिनों अपने बेहतर काम को लेकर सुर्खियों में बनी हुईं हैं।युगान्तर प्रवाह से ख़ास बातचीत के दौरान उन्होंने अपने जीवन से जुड़ी कुछ बातों को साझा किया।(PCS Priyanka Exclusive Interview On Yugantar Pravah PCS Priyanka Biography)
PCS Priyanka Biography: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में बतौर एडीएम पद पर कार्यरत प्रियंका इनदिनों अपने बेहतर कामों को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुईं हैं।मलवां ब्लॉक में बीडीओ के पद पर रहते हुए उन्होंने भ्रष्टाचारियों को अपने मनसूबों में कभी कामयाब नहीं होने दिया। इसके उपरांत उन्हें बिंदकी तहसील का उपजिलाधिकारी बनाया गया। युगान्तर प्रवाह से बातचीत के दौरान उन्होंने अपने जीवन से जुड़ीं कुछ बातें साझा की। (PCS Priyanka Exclusive Interview On Yugantar Pravah PCS Priyanka Biography)
पीसीएस अधिकारी प्रियंका के जीवन से जुड़ीं कुछ बातें...



2019 में हुई थी पीसीएस अधिकारी से शादी...
बातचीत के दौरान प्रियंका ने बताया कि उनकी शादी बरेली के सौरभ गंगवार से वर्ष 2019 में हुई थी।उनके पति 2012 बैच के पीसीएस अधिकारी हैं और वाणिज्य कर अधिकारी के रूप में शाहजहांपुर में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि उनकी ननद अंजली गंगवार भी एक पीसीएस अधिकारी हैं। जो कि उन्ही के बैच की हैं और वर्तमान में जिला हाथरस में उपजिलाधिकारी के पद पर कार्य कर रहीं हैं। बातचीत के दौरान जब उनसे पूछा गया कि उनके जीवन का सबसे सुखद और दुःखद पल क्या था तो उन्होंने कहा कि हल वो पल जब समाज के वंचित और पीड़ित के प्रति सकारात्मक कार्य कर सकूं।जबकि कोरोनो महामारी मेरे जीवन का सबसे दुःखद पल है। (PCS Priyanka Interview on Yugantar Pravah Biography of PCS Priyanka)
मलवां ब्लॉक में जब खोली थी भ्रष्टाचार की पोल..
फतेहपुर के मलवां ब्लॉक में बतौर बीडिओ के पद कार्यरत प्रियंका (PCS Priyanka)ने पद ग्रहण करते ही भ्रष्टाचारियों पर नकेल कसना शुरू कर दिया था।जांच के दौरान कई अधिकारी कर्मचारी सहित ग्राम प्रधान भी उनके रडार में आ गए थे। मनरेगा से लेकर कई ऐसे काम थे जिनके न होने के बाद भी उनका भुकतान हो चुका था।तीन माह के अल्प कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई कर्मचारियों को निलंबित और कइयों का ट्रांसफर भी किया था।
