
Fatehpur Murder News:फतेहपुर में धारदार हथियार से बुजुर्ग की हत्या पुलिस जाँच में जुटी
यूपी के फतेहपुर ज़िले में एक बुजुर्ग की बीती रात धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई.पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है. मामले की जाँच पुलिस द्वारा की जा रही है. Fatehpur Murder News Today
Fatehpur Latest Murder News:यूपी के फतेहपुर ज़िले में एक बार फिर हत्या की वारदात से हड़कंप मच गया है.बुजुर्ग की धारदार हथियार से हमला कर हत्या की गई है.मामला हथगाम थाना क्षेत्र का है. Fatehpur News
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के शाहपुर गाँव निवासी गणेश प्रसाद गुप्ता (60) की बीती रात गाँव के बाहर जंगल में धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई. Fatehpur Crime News

पुलिस ने प्यारेलाल और उसके दो लड़कों धर्मेंद्र व मुकेश को हिरासत में लिया है.थानाध्यक्ष अश्वनि सिंह ने बताया कि मामले की जाँच की जा रही है जल्द ही पूरे घटना का खुलासा किया जाएगा.Fatehpur Crime News
घटना के बाबत अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि शाहपुर गांव में गणेश प्रसाद गुप्ता नाम के व्यक्ति की हत्या हुई है फील्ड यूनिट और थाना पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचे साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की जा रही है 3 लोगों को हिरासत में लिया गया है घटना का शीघ्र ही अनावरण कर दिया जाएगा. Fatehpur Crime News
