Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UPPSC APS Recruitment 2023: यूपी लोक सेवा आयोग ने निकाली अपर निजी सचिव के 328 पदों पर भर्ती, इस तारीख़ तक करें आवेदन

UPPSC APS Recruitment 2023: यूपी लोक सेवा आयोग ने निकाली अपर निजी सचिव के 328 पदों पर भर्ती, इस तारीख़ तक करें आवेदन
यूपीपीएससी ने अपर निजी सचिव के पद पर भर्ती, फोटो साभार सोशल मीडिया

उत्तर प्रदेश में अपर निजी सचिव के 328 पद पर भर्तियां होनी है. जिसके लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने भर्ती के लिए आवेदन 19 सितम्बर से शुरू कर दिए हैं. योग्य और इच्छुक कैंडिडेट 19 अक्टूबर पर आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.


हाईलाइट्स

  • यूपीपीएससी ने अपर निजी सचिव के 328 पदों पर निकाली भर्ती
  • 19 सितम्बर यानी आज से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, 19 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन
  • स्नातक किसी भी विषय में अनिवार्य, कम्प्यूटर का ज्ञान ,शार्ट हैंड और हिंदी टाइपिंग आवश्यक

UPPSC APS Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने प्रदेश में एपीएस (APS) यानी अपर निजी सचिव पदों पर 328 भर्तियां निकाली हैं. ऐसे अभ्यर्थी जो आयोग के कंडीशन में आते हैं इस पद के लिए आवेदन कर सकता है. पद के लिए कुछ लोगों के लिए आयु सीमा में छूट भी दी गई है. आवेदन करने के लिए आप यूपी लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट में जाकर योग्यता मापदंड को पढ़ते हुए आवेदन पढ़ और भर सकते हैं. जानिए इस पद के लिए क्या जरूरी दस्तावेज होने चाहिए.

अपर निजी सचिव 328 पदों पर भर्तियां (UP APS Vacancy)

यूपीपीएससी ने प्रदेश में अपर निजी सचिव 328 पद पर भर्तियां निकाली हैं. इसकी प्रक्रिया 19 सितम्बर से शुरू कर दी गयी है. जिन योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन करना हो तो वे आधिकारिक वेबसाइट पर कर सकते हैं. 19 अक्टूबर तक आवेंदन किये जा सकेंगे.

जानिए कौन कर सकता है आवेदन

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में चंगाई सभा पर पुलिस की छापेमारी ! धर्मांतरण करने के लगे आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने जिस पद पर भर्तियां निकाली है उसके आवेदन इन बिंदुओं को समझकर आसानी भर सकते हैं. इसके लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय से स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है. दूसरा कंप्यूटर में निपुण और कम्प्यूटर के कोर्स का सर्टिफिकेट ट्रिपल सी होना चाहिए. न्यूनतम 80 शब्द प्रति मिनट हिंदी शार्ट हैंड और हिंदी टाइपिंग भी आनी चाहिए, हिंदी टाइपिंग के लिए 25 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग की गति अनिवार्य है. साथ ही अंग्रेजी टाइपिंग का ज्ञान होना चाहिए. आगे आरक्षण के बारे में अधिसूचना में जानकारी दी जाएगी.

Read More: UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष

21 वर्ष से 40 वर्ष आयु सीमा ( APS Recruitment 2023)

Read More: Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 21 और अधिकतम 40 वर्ष है. उम्मीदवारों का जन्म 2 जुलाई 1983 से पहले और 1 जुलाई 2002 के बाद का नहीं होना चाहिए. अन्य आरक्षित वर्ग को नियम के मुताबिक छूट मिलेगी. उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और टाइपिंग टेस्ट के आधार पर किया जाएगा. चयन होने के बाद अभ्यर्थियों को 9,300 से 34,800 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा.

इस तरह करें आवेदन (UPPSC APS Vacancy 2023)

आवेदन के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. यहां न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर लें. इसके बाद आवेदन फॉर्म के लिंक पर जाएं और अधिसूचना को सावधानी से पढें फिर आगे बढ़े सभी शैक्षिक और व्यक्तिगत जानकारियां समझ कर और पढ़कर दर्ज करें उसके बाद शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट करें. आवेदन शुल्क के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 125 रुपये निर्धारित किया गया है.

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us