Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Bulldozer News:फतेहपुर के चर्चित हिस्ट्रीशीटर के अवैध कब्ज़े पर चला योगी का बुलडोजर 2.5 करोड़ की सम्पत्ति कब्ज़ा मुक्त

फॉर्म हाउस गिराया गया

सीएम योगी का बुलडोजर अपराधियों औऱ उनकी अवैध सम्पत्ति पर लगातार गरज रहा है.बुलडोजर की कार्यवाही फतेहपुर में भी जारी है.बुधवार को ज़िले के चर्चित हिस्ट्रीशीटर के अवैध कब्ज़े को प्रशासन ने बुलडोजर से जमींदोज कर दिया.पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर. Fatehpur Haswa Abid Hasan Form House Demolish

Fatehpur News:वर्षों से ग्राम समाज की करोड़ो की क़ीमत वाली तलाबी और बंजर भूमि पर अवैध कब्ज़ा कर फ़ॉर्म हॉउस, पशुपालन फ़ॉर्म आदि बनाकर काबिज ज़िले के चर्चित हिस्ट्रीशीटर के इन अवैध कब्जों पर बुधवार को योगी का बुलडोजर गरज गया.मामला थरियांव थाना क्षेत्र के हंसवा क़स्बे का है.

जानकारी के अनुसार हसवा ग्राम के गाटा संख्या  680/0.2263 हे. भूमि जो राजस्व अभिलेख में बंजर के नाम दर्ज है, पर आबिद हसन पुत्र रियाजुल हसन  ने फार्म हाउस बनाकर कब्जा कर लिया था. थरियांव थाने का हिस्ट्रीशीटर आबिद इस ज़मीन पर वर्षों से कब्ज़ा किए थे. जिलाधिकारी ने मामले का स्वतः संज्ञान लिया औऱ फार्म हाउस की बाउंड्री व स्टोर इत्यादि को तोड़कर भूमि को अतिक्रमण मुक्त करा दिया.

इसके साथ ही ग्राम  हसवा की ही तालाबी गाटा संख्या 677/0.5118हे. और बंजर गाटा संख्या 618/0.0405 हे.पर आबिद हसन द्वारा प्लाटिंग करके विक्रय किया जा रहा था.इस भूमि का भी सीमांकन कराकर प्रशासन ने अतिक्रमण मुक्त करा दिया है.

बुधवार को सदर एसडीएम नंद प्रकाश मौर्य के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी खागा संजय कुमार सिंह और नायब तहसीलदार सदर विकास पाण्डेय  थरियांव व असोथर थाने की फोर्स व पीएसी बल  के साथ मौके पर पहुँचें उक्त तीनों भूमि से अवैध अतिक्रमण को बुलडोजर की सहायता से खाली करा दिया.बताया जा रहा है कि उक्त जमीनों की अनुमानित कीमत लगभग 2.5 करोड़ रुपए है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा ‘गोमाता राष्ट्रमाता बनाओ’ का स्वर, शबनम बानो और फिदा हुसैन ने भी उठाई आवाज़

उल्लेखनीय है कि आबिद हसन ज़िले का चर्चित अपराधी है, इसके ऊपर थरियांव थाने में कई आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं.साथ ही इसे हिस्ट्रीशीटर घोषित किया गया है. बताया जा रहा है कि अभी हाल ही में यह जेल से छूटकर जमानत पर बाहर आया है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में धर्मांतरण का खेल ! चाट का ठेला लगाने वाले पिता-पुत्र हिरासत में, 9 साल से चल रही थी चंगाई सभाएं, बजरंग दल का हंगामा

25 May 2022 By Shubham Mishra

UP Bulldozer News:फतेहपुर के चर्चित हिस्ट्रीशीटर के अवैध कब्ज़े पर चला योगी का बुलडोजर 2.5 करोड़ की सम्पत्ति कब्ज़ा मुक्त

Fatehpur News:वर्षों से ग्राम समाज की करोड़ो की क़ीमत वाली तलाबी और बंजर भूमि पर अवैध कब्ज़ा कर फ़ॉर्म हॉउस, पशुपालन फ़ॉर्म आदि बनाकर काबिज ज़िले के चर्चित हिस्ट्रीशीटर के इन अवैध कब्जों पर बुधवार को योगी का बुलडोजर गरज गया.मामला थरियांव थाना क्षेत्र के हंसवा क़स्बे का है.

जानकारी के अनुसार हसवा ग्राम के गाटा संख्या  680/0.2263 हे. भूमि जो राजस्व अभिलेख में बंजर के नाम दर्ज है, पर आबिद हसन पुत्र रियाजुल हसन  ने फार्म हाउस बनाकर कब्जा कर लिया था. थरियांव थाने का हिस्ट्रीशीटर आबिद इस ज़मीन पर वर्षों से कब्ज़ा किए थे. जिलाधिकारी ने मामले का स्वतः संज्ञान लिया औऱ फार्म हाउस की बाउंड्री व स्टोर इत्यादि को तोड़कर भूमि को अतिक्रमण मुक्त करा दिया.

इसके साथ ही ग्राम  हसवा की ही तालाबी गाटा संख्या 677/0.5118हे. और बंजर गाटा संख्या 618/0.0405 हे.पर आबिद हसन द्वारा प्लाटिंग करके विक्रय किया जा रहा था.इस भूमि का भी सीमांकन कराकर प्रशासन ने अतिक्रमण मुक्त करा दिया है.

बुधवार को सदर एसडीएम नंद प्रकाश मौर्य के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी खागा संजय कुमार सिंह और नायब तहसीलदार सदर विकास पाण्डेय  थरियांव व असोथर थाने की फोर्स व पीएसी बल  के साथ मौके पर पहुँचें उक्त तीनों भूमि से अवैध अतिक्रमण को बुलडोजर की सहायता से खाली करा दिया.बताया जा रहा है कि उक्त जमीनों की अनुमानित कीमत लगभग 2.5 करोड़ रुपए है.

उल्लेखनीय है कि आबिद हसन ज़िले का चर्चित अपराधी है, इसके ऊपर थरियांव थाने में कई आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं.साथ ही इसे हिस्ट्रीशीटर घोषित किया गया है. बताया जा रहा है कि अभी हाल ही में यह जेल से छूटकर जमानत पर बाहर आया है.

Tags:

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में अब व्हाट्सऐप पर मिलेगी एफआईआर की कॉपी, एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने लागू की नई व्यवस्था Fatehpur News: फतेहपुर में अब व्हाट्सऐप पर मिलेगी एफआईआर की कॉपी, एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने लागू की नई व्यवस्था
फतेहपुर पुलिस ने एफआईआर की कॉपी उपलब्ध कराने को लेकर नई व्यवस्था लागू की है. अब मुकदमा दर्ज होते ही...
Aaj Ka Rashifal 19 August 2026: सावन में भगवान शिव को अर्पित करें ये चीजें, नष्ट होंगे दुःख, जानिए सभी राशियों का दैनिक राशिफल
UPPCL News: फतेहपुर के अधिशासी अभियंता निलंबित, बरेली के अफसर को प्रतिकूल प्रविष्टि, बिजली कनेक्शन में देरी पर बड़ी कार्रवाई
Uttar Pradesh: यूपी में कोटेदारों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, कमीशन बढ़ाकर बदला नाम, अब कहलाएंगे अन्नपूर्णा भवन संचालक
Fatehpur News: किसानों की खाद पर कालाबाजारी का खेल! फतेहपुर में छापेमारी, 173 बोरी खाद सीज, दर्ज हुआ मुकदमा
Fatehpur News: फतेहपुर में बच्चों की कहासुनी के बाद भिड़े परिजन, 11 लोगों पर मुकदमा, मारपीट का वीडियो वायरल
आज का राशिफल 16 अगस्त 2026: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन, किसे मिलेगा धन और करियर में लाभ

Follow Us