WTC फाइनल में टीम इंडिया की तरफ़ से खेलेंगे ये 11 खिलाड़ी
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला शुक्रवार से भारत औऱ न्यूजीलैंड के बीच साउथैम्पटन में खेला जाएगा।भारत ने इस अहम मुकाबले के लिए अपने 11 खिलाड़ियों के नामों का ऐलान कर दिया है. WTC Final Match india playing eleven
WTC India Playing 11: शुक्रवार से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला न्यूजीलैंड औऱ भारत के बीच इंग्लैंड के साउथैम्पटन में खेला जाएगा।इस मैच के लिए भारत ने अपनी अंतिम एकादश टीम की घोषणा कर दी है।
तीन तेज़ गेंदबाज औऱ दो स्पिनर के साथ भारतीय टीम मुकाबले को जीतने के लिए उतरेगी।रवींद्र जडेजा औऱ रविचंद्रन अश्विन को स्पिन की जिम्मेदारी दी गई है।साथ ही ये दोनों गेंदबाज बैटिंग भी ठीक ठाक कर लेतें हैं जिसके चलते बैटिंग आर्डर में गहराई देखने को मिलेगी।

बल्लेबाजी की बात करें तो रोहित शर्मा और शुभमन गिल टीम के ओपनर होंगे। इसके बाद तीसरे नंबर पर चेतेश्वर पुजारा उतरेंगे। कप्तान कोहली हमेशा की तरह इस बार भी चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे।इसके बाद उपकप्तान अजिंक्य रहाणे और युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत आएंगे।
अंतिम 11 टीम..
शुभमन गिल, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, ईशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह और मो.शमी
