Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur irfan solanki : हाथ हिलाकर हसंते हुए कोर्ट पहुंचे सपा विधायक इरफ़ान सोलंकी,कहा जीत हमारी होगी

Kanpur irfan solanki : हाथ हिलाकर हसंते हुए कोर्ट पहुंचे सपा विधायक इरफ़ान सोलंकी,कहा जीत हमारी होगी
सपा विधायक इरफ़ान सोलंकी लाये गए कानपुर कोर्ट

प्लाट आगजनी व अन्य मामलों में महराजगंज जेल में बंद सपा विधायक इरफान सोलंकी कड़ी सुरक्षा के बीच कानपुर कोर्ट पहुंचे जहां आज एसीएमएम 3 कोर्ट में उन्हें पेश किया जाएगा. इस दौरान कोर्ट परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया.


हाईलाइट्स

  • सपा विधायक इरफान सोलंकी कड़ी सुरक्षा के बीच लाये गए कानपुर कोर्ट
  • प्लॉट आगजनी व अन्य मुकदमों पर होनी है पेशी
  • कोर्ट परिसर को छावनी में किया गया तब्दील

SP MLA Irfan Solanki brought to Kanpur court : कानपुर की सीसामऊ विधानसभा  सीट से विधायक इरफ़ान सोलंकी  को बुधवार को पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच महराजगंज से कानपुर कोर्ट लाया गया हालांकि देर रात ही इरफान को महराजगंज जेल से पहले कन्नौज जेल रुकवाया था जहां सुबह उन्हें कानपुर लाया गया,जहां उनकी एसीएमएम 3 कोर्ट में प्लाट आगजनी व अन्य मामलों में पेशी होनी है ,इरफान के कोर्ट आने की सूचना पर कोर्ट परिसर के अंदर बाहर भारी संख्या में फोर्स तैनात रहा.

हंसते हुए कोर्ट पहुंचे सपा विधायक

27 अप्रैल के बाद आज इरफान सोलंकी कानपुर कोर्ट पहुंचते ही हर बार की तरह हंसते हुए हाथ हिलाकर कहा जीत हमारी ही होगी जिसके बाद उन्हें पेशी के लिए ले जाया गया.

प्रयागराज में बीते दिनों हुए अतीक ,अशरफ हत्याकांड के बाद सपा विधायक इरफान सोलंकी के परिजनों ने उनकी सुरक्षा बढ़ाये जाने की मांग की थी ,जिसके बाद आज होने वाली पेशी से पहले ही कोर्ट परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया,भारी संख्या में पुलिस बल के जवान व खुफिया एजेंसियां अलर्ट दिखाई दिए.

Read More: फतेहपुर का गैंगस्टर कानपुर में गिरफ्तार: तीन पिस्टलों के साथ पकड़ा गया, चुनाव से पहले अवैध हथियार नेटवर्क की जांच

प्लॉट आगजनी के आरोप में है जेल में

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

गौरतलब है कि सपा विधायक इरफान सोलंकी व उनके भाई रिजवान पर प्लाट कब्जा व आगजनी का आरोप लगा था वही जिसके बाद 25 दिन के भीतर ही इरफान के ऊपर 7 और मुकदमे हो गए जिसके बाद उन्हें कानपुर जेल से महराजगंज जेल शिफ्ट कर दिया गया था,आज एसीएमएम 3 कोर्ट में इन्ही मुकदमो को लेकर पेशी और सुनवाई होनी है.

Read More: Uttar Pradesh: कानपुर में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 60 हजार युवाओं को बनाया शिकार, 6 गिरफ्तार

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us