Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Amitabh Bajpai : आख़िर सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी को क्यों उतरना पड़ा स्विमिंग पूल में,जानिए

Kanpur Amitabh Bajpai : आख़िर सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी को क्यों उतरना पड़ा स्विमिंग पूल में,जानिए
सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी

कानपुर की आर्यनगर नगर विधानसभा से समाजवादी पार्टी विधायक अमिताभ बाजपेई लगातार वर्तमान सरकार के कार्यों को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए एक से बढ़कर एक प्रदर्शन कर लोगों व हाईकमान का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं, उनके द्वारा किये जाने वाले प्रदर्शन की गूंज कानपुर ही नही बल्कि विधानसभा तक सुनाई देती है, सपा विधायक ने ऐसा ही कुछ अनोखा प्रदर्शन कर मांग की.


हाईलाइट्स

  • सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी उतरे तरणताल में
  • तरणताल शुरू न होने पर जाहिर की नाराजगी, लगाया आरोप
  • सीएम ने किया था उद्घाटन ,आमजनता के लिए नही खोला गया तरणताल

SP MLA Amitabh Bajpai's unique performance : स्मार्ट सिटी के अंतर्गत कानपुर शहर में ऐतिहासिक धरोहरों से लेकर पार्को व नवीन निर्माण कार्य जोरो शोरो पर चल रहा है, तैराकी के शौकीन लोगों व बच्चों के लिए नानाराव पार्क स्विमिंग पूल (तरणताल) बनवाया गया था, जिसका उद्घाटन खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था, लेकिन अफसोस उद्धघाटन के दो महीने से भी ज्यादा का समय बीत जाने के बाद भी ये तरणताल आम लोगो के लिए नही खोला जा सका है,जिसे लेकर कई बार विधायक अमिताभ बाजपेयी ने विरोध प्रदर्शन किये.

सपा विधायक का जलप्रवास 

शुक्रवार को इसी कड़ी में सपा विधायक अमिताभ बाजपेई अपने दर्जनों समर्थकों के साथ नाना राव पार्क में बने इस स्विमिंग पूल में पहुँचे, करीब 1 घंटे तक इस पूल में उन्होंने जल प्रवास क़िया,यही नही उन्होंने इस लापरवाही की घोर निंदा करते हुए नगर निगम के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली उन्होंने कहा कि नगर निगम के अधिकारी लापरवाह है, जो सीएम के आदेशों को भी नही मानते है, ऐसे में आज के इस प्रदर्शन के माध्यम से उन्होंने दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है.

आंदोलन रहेगा जारी

Read More: फतेहपुर का गैंगस्टर कानपुर में गिरफ्तार: तीन पिस्टलों के साथ पकड़ा गया, चुनाव से पहले अवैध हथियार नेटवर्क की जांच

सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी ने जलप्रवास के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री जी ने तरणताल का उद्घाटन किया ,आज तक इसे खोला नहीं गया यही मई ,जून का महीना बच्चों की छुट्टियों का होता है,ऐसे में आखिर स्विमिंग सीखना हो तो बच्चे या बड़े कैसे सीखेंगे, हमारी मांग है कि इसे खोला जाए अन्यथा हमारा आंदोलन ऐसे ही जारी रहेगा.

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

Latest News

Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
आज 26 सितंबर 2026 से पितृपक्ष की शुरुआत हो गई है. हिंदू धर्म में अगले 15 दिन पितरों के तर्पण,...
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण

Follow Us